राजीव एकेडमी में बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के नए सत्र का शुभारम्भ

ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नवागंतुक छात्र-छात्राओं को बताईं प्रबंधन की बारीकियां खेलपथ संवाद मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में बुधवार को बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रबंधन क्षेत्र की बारीकियों से अवगत कराने के साथ नए सत्र का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि विश्वेन्द्र सिंह (मार्केटिंग आफीसर-पंजाब नेशनल ब.......

डॉ. पीयूष जैन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गवर्निंग बॉडी के सदस्य नियुक्त

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए करती है कार्य खेलपथ संवाद ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के पूर्व छात्र, पेफी के राष्ट्रीय सचिव एवं ग्वालियर निवासी डॉ. पीयूष जैन को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की गवर्निंग बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक स्वायत्तशासी संस्था है जो देश में खेलों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूम.......

सिर्फ बाबर के लिए रणनीति बनाते हैं विपक्षी गेंदबाज: गावस्कर

सनी ने कहा- क्रिकेट में कोई किंतु-परंतु नहीं होता खेलपथ संवाद कोलम्बो। एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सुपर-4 राउंड में 228 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेलीं वहीं, शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया। इसके उलट पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कुछ खास नहीं कर सके। वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर 10 रन ही बना सके। उनके अलावा टीम के सिर्फ तीन अन्य बल्ले.......

भारत ने रोका श्रीलंका का 13 मैचों बाद विजय रथ

41 रन से हराया, रोहित और कुलदीप ने किया कमाल खेलपथ संवाद कोलम्बो। एशिया कप 2023 के सुपर चार ग्रुप में अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने न केवल छोटे स्कोर का बचाव किया बल्कि श्रीलंका के 13 मैचों से चले आ रहे विजय रथ को भी रोक दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41........

20 साल के स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने बरपाया कहर

रोहित-कोहली समेत पांच खिलाड़ियों को किया आउट  खेलपथ संवाद कोलम्बो। मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ भारत ने मैच बेशक जीत लिया लेकिन दिल तो दुनिथ वेलालगे ने ही जीता। पहले इस गेंदबाज ने पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा तो बाद में बल्ले से शानदार कौशल दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार (12 सितम्बर) को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुईं। टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में.......

कुलदीप यादव सबसे तेज 150 विकेट लेने वाला वामहस्त स्पिनर

पाकिस्तान के पांच तो श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को निपटाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों की तूती बोल रही है। कुलदीप यादव की फिरकी में इस समय बल्लेबाज नाच रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले वामहस्त गेंदबाज भी बन गए हैं। कुलदीप ने सोमवार को पाकिस्तान के पांच तो मंगलवार को श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर अपने हुनर का जलवा दिखाया। कुलदीप यादव.......

क्वालिफिकेशन राउंड में यूएई से हारा भारत

ग्रुप में टीम आखिरी स्थान पर रही भारतीय टीम खेलपथ संवाद डेलियान। भारत को मंगलवार को यहां डेलियान सुओयुवान स्टेडियम में यूएई के खिलाफ 0-3 की हार का सामना करना पड़ा और लगातार दूसरी शिकस्त के साथ एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 क्वालीफिकेशन में उसका अभियान समाप्त हो गया। भारत ग्रुप जी में अंतिम पायदान पर रहा।  इससे पहले उसे चीन के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। यूएई की टीम चार अंक और बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर रही.......

दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे डेनियल और अयाना

268,000 डॉलर इनामी राशि की प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में रजत पदक जीतने वाले केन्या के डेनियल एबेन्यो और इथियोपिया की रियो ओलम्पिक चैम्पियन अल्माज अयाना 15 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में आकर्षण के केंद्र होंगे। इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 268,000 डॉलर है और इसे विश्व एथलेटिक्स की तरफ से एलीट लेवल की रोड रेस की मान्यता हासिल है।  इस हाफ मैराथन में ह.......

किरन जॉर्ज हॉन्ग-कॉन्ग ओपन में नहीं बना पाए जगह

पुरुष एकल के क्वालिफायर्स से ही हो गए बाहर  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरन जॉर्ज अपनी शानदार लय को जारी नहीं रख पाए। किरन हॉन्ग-कॉन्ग ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूक गए। उन्हें क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर के मैच में मंगलवार को मलयेशिया के हाओ ल्योंग से 20-11, 21-14, 14-21 से हार मिली।  इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने क्वालिफिकेशन के पहले दौर के मैच में चीनी .......

भारतीय हॉकी बेटियां 27 अक्टूबर को थाईलैंड से करेंगी दो-दो हाथ

एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलयेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।  एशियाई चैम्पियंस ट.......