बत्रा अब 2024 तक एफआईएच अध्यक्ष रहेंगे

एफआईएच के अध्यक्ष चुनाव में दो वोट से जीते नरिंदर बत्रा नयी दिल्ली। भारत के नरिंदर बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया है। हॉकी की वैश्विक संस्था एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान बत्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया।  भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के सदस्य बत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम हॉकी महासंघ के प्रमुख मार्क कोड्रोन को क.......

निर्धारित समय पर ही होंगे टोक्यो ओलम्पिकः थॉमस बाक

दुनिया को मजबूत संदेश देना जरूरी जापान में विरोध के बावजूद बोले आईओसी प्रमुख 148 भारतीय खिलाड़ियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज नई दिल्ली। जापान में कोरोना के कारण टोक्यो ओलम्पिक के विरोध के बावजूद अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने कहा कि इन खेलों का आयोजन अपने तय समय पर होगा। आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के कारण 2020 में एक साल के लिए स्थगित हुए ओलम्पिक के आयोजन से यह संदेश जाएगा कि &.......

तिरंगे का मान बढ़ाती भारतीय खिलाड़ी बेटियां

खेलों में बेटियों की जयकार श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। भारत बदल रहा है। हमारे समाज की सोच के साथ उसके सरोकारों में भी अब बदलाव दिखने लगा है। कल तक जो क्षेत्र सिर्फ और सिर्फ पुरुषों के लिए आबाद थे, उनमें बेटियां न केवल दखल दे रही हैं बल्कि अपनी कामयाबी से मुल्क के गौरव को चार चांद भी लगा रही हैं। भारत के लम्बे ओलम्पिक इतिहास को देखें तो महिला शक्ति का शानदार आगाज 21वीं सदी में ही हुआ ह.......

मां की महत्वाकांक्षा ने बनाया बेटी साइना को फौलादी

बचपन की स्टेफी का हारना सहन नहीं कर पातीं ऊषा रानी  श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने लगभग हर साक्षात्कार में एक बात जरूर कहती हैं, ‘मैं अपने माता-पिता अपने कोच और अपने देश के लिए खेलती हूं। कोर्ट से बाहर भी ये तीन चीजें उनके लिए सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं। लेकिन, शायद ही कुछ लोग इस बात को जानते हों कि अगर आज साइना जैसी खिलाड़ी देश को मिली है तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय उनकी मां ऊषा .......

अपनी बेटी और बेटे को बनाऊंगी पहलवानः अलका तोमर

सुशील राजपूत मेरे लिए भगवान, ऐसे लोग बिरले ही होते हैं श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के यश भारती सम्मान और अर्जुन अवॉर्ड से विभूषित सिसोली गांव के नैन सिंह तोमर-मुन्नी देवी की बेटी पहलवान अलका तोमर आज अपने पारिवारिक जीवन से बेहद खुश हैं। अलका का कुश्ती के प्रति लगाव घटने की बजाय और बढ़ गया है। ससुरालीजनों के प्रोत्साहन ने अलका में एक नया जोश और जुनून पैदा कर दिया है। वह अपने बच्चों को पहलवान बनाने का सपना देख रही हैं।.......

एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 5-6 मेडल जीतेंगी भारतीय महिला मुक्केबाज

भारतीय कोच मोहम्मद अली कमर​​​​​​​ बोले जयपुर। एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन दिल्ली में होना था। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण इसे दुबई शिफ्ट किया गया। भारतीय टीम 22 मई को यूएई पहुंच जाएगी। 24 से होने वाली चैम्पियनशिप के लिए मेरीकॉम सहित 10 सदस्यीय महिला और 10 सदस्यीय पुरुष टीम जा रही है। महिला टीम के चीफ कोच हैं पूर्व मुक्केबाज मोहम्मद अली कमर। उन्होंने एशियन चैम्पियनशिप और ओलम्पिक की तैयारियों के बारे में कहा- ओलम्पिक.......

भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में सिर्फ तीन दिन रहेंगे क्वारंटाइन

टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले 12 दिन प्रैक्टिस कर पाएगी टीम इंडिया मुम्बई। इंग्लैंड दौरे से पहले टीम टीम इंडिया के लिए राहत की खबर आई है। इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के तीन दिन के सख्त क्वारंटाइन के प्रस्ताव को मान लिया है। अब विराट कोहली की टीम को इंग्लैंड में सिर्फ तीन दिन सख्त क्वारंटाइन के नियमों से गुजरना होगा। इसके बाद खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकते हैं। टीम इंडिया दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को .......

19 वर्षीय पहलवान अंशू मलिक खेलेंगी ओलम्पिक

टोक्यो का टिकट कटाने वाली चार महिला पहलवानों में शामिल  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान अंशू मलिक (57 किलोग्राम) ने कुश्ती शुरू करने के महज सात साल के अंदर ओलम्पिक कोटा हासिल कर पिता धर्मवीर के उस सपने को पूरा किया है जिसे वह खुद पूरा नहीं कर पाए थे। अंशू पहलवानी ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल हैं। अंशू जब 12 साल की थी तब दादी को कहा था कि वह पहलवान बनना चाहती है। छोटे भाई शुभम की तरह वह भी यहां के निदानी खेल स्कूल.......

टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप फ्रेंच ओपन से हुईं बाहर

बाएं पिंडली में लगी चोट बनी वजह पेरिस। टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप बाएं पैर में चोट की वजह से फ्रेंच ओपन से बाहर हो गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है।  उन्होंने लिखा कि बहुत दुख के साथ कहना चाहती हूं कि मैं इस साल रोलैंड गैरोस में नहीं खेल पाऊंगी क्योंकि मुझे बाएं पैर की पिंडली में चोट लगी है और मुझे इससे उबरने में समय लगेगा। हालेप के प्रतियोगिता में न उतरने से महिला सिंगल्स मुकाबलों में टेेेनिसप्रेमियों की द.......

ट्रिपल जम्प चैंपियन क्रिस्टियन टेलर चोट के कारण टोक्यो ओलम्पिक से बाहर

न्यूयार्क। ओलम्पिक में दो बार के चैम्पियन क्रिस्टियन टेलर को अपने पांव की चोट के लिये आपरेशन करवाना पड़ा जिसके कारण वह टोक्यो ओलम्पिक में भाग नहीं ले पाएंगे। टेलर बुधवार को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में एक प्रति​योगिता के दौरान चोटिल हो गये थे।  उन्होंने बृहस्पतिवार को जर्मनी में आपरेशन करवाया। 30 वर्षीय टेलर ने लंदन ओलम्पिक 2012 में त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीता था और इसके चार साल बाद रियो डि जेनेरियो में अपने खिताब का बचाव किया था। इसके.......