हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम दिखाएगी जौहर

हॉकी विश्व कप-2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा खेलपथ संवाद भुवनेश्वर (ओडिशा)। आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है, हॉकी इंडिया ने प्रतिष्ठित एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिये शुक्रवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। पूल डी में इंगलैंड, स्पेन और वेल्स के साथ भारतीय टीम 13 जनवरी, 2023 को राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। शानदार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को टीम का कप्तान और अमित रो.......

पुलिस गेम्स में पदक विजेता सिपाही मोहिनी सम्मानित

खेलपथ संवाद पानीपत। महाराष्ट्र के पुणे में पिछले माह आयोजित हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में महिला कुश्ती के 72 किलो भार वर्ग में सिल्वर और आर्म्स रेसलिंग के 80 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी पानीपत पुलिस की महिला सिपाही मोहिनी को एसपी शशांक कुमार सावन ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया।  एसपी सावन ने कहा कि सिपाही मोहिनी युवाओं विशेषकर लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं। उसने अपने परिवार और नौकरी के साथ ही अपने गेम पर भी पूरा ध.......

काशी की बेटी पूजा यादव ने पूजा ढांडा को दी पटखनी

नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में मामा-भांजी ने मेडल जीते  खेलपथ संवाद विशाखापट्टनम। नेशनल सीनियर कुश्ती चैम्पियनशिप में अर्जुन पुरस्कार, यूथ ओलम्पिक, विश्व कुश्ती सहित कई ख्यातिलब्ध उपलब्धि हासिल हरियाणा की पहलवान पूजा ढांडा को काशी की बेटी पूजा यादव ने पटखनी देकर कांस्य पदक जीता। भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित चैम्पियनशिप में पूजा के अलावा छोटी पियरी के रहने वाले रोहित यादव और खोजवां निवासी उन.......

क्रिकेटरों की नीलामी में सबसे महंगे बिके सैम करन

हरफनमौला सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा  कोच्चि। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार (23 दिसम्बर) को कोच्चि में हुई। पिछली बार की तरह इस बार बड़ी नीलामी नहीं थी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने नीलामी में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत (18.50 करोड़ रुपये) पाने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा सैम करन नीलामी में सबसे ज्यादा पैसों में बिकने वाले क्रिकेटर भी हैं। करन को उनकी पुरा.......

भारत नहीं ले सका बांग्लादेश पर बड़ी लीड

314 रन पर सिमटी टीम इंडिया श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने ठोके शानदार पचासे ढाका। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 314 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। भारत के पास 80 रन की ब.......

प्रतिभाओं की हत्यारी, एसजीएफआई हमारी

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया में जारी नूरा-कुश्ती से प्रतिभाओं का काफी नुकसान हो रहा है लेकिन केन्द्रीय खेल मंत्रालय समस्या का समाधान निकालने की बजाय खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का झुनझुना बजा रहा है। केन्द्रीय खेल मंत्रालय के इस बेसुरे राग का कोई विरोध करने वाला दूर-दूर नजर नहीं आ रहा। अलबत्ता सबके सब उसी के सुर में सुर मिला रहे हैं। दुनिया भर के ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन खिलाड़ियों.......

हरमनप्रीत सिंह को मिली टीम इंडिया की कमान

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार (23 दिसम्बर) को कर दी गई है। 18 सदस्यीय टीम की कप्तानी डिफेंडर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। वह मनप्रीत सिंह की जगह टीम की कमान संभालेंगे। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओड़िशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे। डिफेंडर अमित रोहिदास .......

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की जूडो खिलाड़ी नंदिनी ने जीता गोल्ड

जूनियर नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में श्रुति उनियाल को कांस्य खेलपथ संवाद भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की जूडो खिलाड़ियों नंदिनी वत्स और श्रुति उनियाल ने जूनियर नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में क्रमशः गोल्ड व ब्रांज मेडल जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता रांची (झारखंड) में आयोजित हुई थी। .......

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को टीम इंडिया पर पूरा भरोसा

दिलीप टिर्की बोले- विश्व कप जीत सकता है भारत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महान हॉकी खिलाड़ी और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की का कहना है कि भारतीय टीम के पास अभी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वह 47 साल के बाद विश्व कप का खिताब जीत सकती है। भारत ने अपना एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालंपुर में जीता था। मेजबान होने के कारण भारत के पास भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले विश्व कप में ‘पोडियम’ पर पहुंचने का स.......

अनुचित तरीके से मैदान में घुस गए थे सॉल्ट बेई

फाइनल के बाद चूमी थी ट्रॉफी, फीफा की जांच शुरू दोहा। फीफा विश्व कप 2022 समाप्त हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अर्जेंटीना की जीत के बाद सॉल्ट बेई और कई अन्य लोगों के मैदान में घुसने पर बवाल हो रहा है। फीफा ने इस बात की जांच भी शुरू कर दी है कि फाइनल मैच के बाद इन लोगों को मैदान के अंदर जाने की अनुमति कैसे मिल गई।  फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद सॉल्ट बेई मैदान में घुस .......