नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर भाला फेंक बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

टोक्यो ओलम्पिक से भी किया बेहतर प्रदर्शन, जीता रजत पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक नया कारनामा कर दिया है। नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर रजत पदक जीत लि.......

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले पीवी सिंधू को झटका

पहले दौर में हुईं बाहर, साई प्रणीत को भी मिली शिकस्त जकार्ता। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 के पहले दौर में बड़ा झटका लगा है। सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों से करीब डेढ़ महीने पहले आयोजित इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें चीन की बिंग जिआओ ने महिला एकल के मैच में सीधे गेमों में हरा दिया। मंगलवार को खेले गए मैच में जिआओ ने 21-14, 21-18 से जीत हासिल की। सातवीं वरीयता प्राप्त पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधू इस सीजन में.......

भारतीय फुटबॉलरों ने रचा इतिहास

लगातार दूसरी बार एएफसी एशिया कप में बनाई जगह खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टीम को मंगलवार को एशिया कप क्वालीफायर में खेले जाने वाले हांगकांग के खिलाफ मुकाबले से पहले खुशी की खबर मिली। टीम को फिलीपींस पर फिलिस्तीन को मिली बड़ी जीत का फायदा हुआ और वह एएफसी एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हुई। इस मुकाबले के नतीजे पर भारत की नजर थी। यहां फिलीपींस की टीम को फिलिस्तीन के खिलाफ 0-4 की एकतरफा हार मिली। भारतीय फुटबाल टीम.......

अनु रानी ने कॉमनवेल्थ खेलों के लिए क्वालीफाई किया

लांगजम्पर कर्नाटक की बी. ऐश्वर्या ने भी कटाया टिकट  खेलपथ संवाद चेन्नई। उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक अनु रानी ने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने इस साल बर्मिघम में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के लिए क्वालीफाई किया। अनु रानी ने 60.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण पदक जीता जो कॉमनवेल्थ खेलों के 59.50 मीटर के क्वालीफ.......

मैं भारत के लिए खेलती और जीतती हूं: निकहत जरीन

भारतीय मुक्केबाज ने अपने जन्मदिन पर कही यह बात नई दिल्ली। भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप मुक्केबाजी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। मुक्केबाज निकहत जरीन ने कहा कि वह किसी समुदाय का नहीं बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। 14 जून, 1996 को जन्मीं इस भारतीय मुक्केबाज का आज 26वां जन्मदिन है। छोटी उम्र से मुक्केबाजी में नाम कमाने वाली नि.......

ट्रैक पर एक साथ दौड़ीं तीन पीढ़ियां

अमेरिका की 84 साल की जूलियन ग्रेस 60 साल की बेटी और तीन नातिनों के साथ दौड़ीं न्यूयार्क। जूलियन ग्रेस ने 1971 में दौड़ना शुरू किया, जब उनके पति ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया। उन्हाेंने शुरुआत आधे मील की दौड़ से की थी। तब उन्हें रनिंग कुछ खास पसंद नहीं थी। धीरे-धीरे ग्रेस ने दूरी बढ़ाई और 1972 में पहली बार दो मील की दौड़ में हिस्सा लिया। वे पहले नंबर पर आईं, लेकिन पारंपरिक फिनिश लाइन टेप से परिचित नहीं थीं। उन्हें नहीं पता था कि फिनिश लाइन पर ल.......

एंडरसन 650 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट ड्रा होना लगभग तय नाटिंघम। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन और शेन वार्न ही ऐसा कर सके हैं। नटिंघम में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के चौथे दिन सोमवार रात वर्ल्ड चैम्पियन न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 238 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने पर कीवी बल.......

नूपुर शर्मा के सपोर्ट में क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद

पुतले को फांसी देने पर कहा- यह 21वीं सदी का भारत नहीं नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में आए हैं। बेलगावी में मुसलमानों की एक मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी पर लटका दिया गया था। इसको लेकर वेंकटेश ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह 21वीं सदी का भारत है। ​​​​​​वेंकटेश ने एक के बाद एक लगातार कई ट्ववीट किए। उनके .......

बीसीसीआई रिटायर हो चुके क्रिकेटरों को देगी दोगुना पेंशन

इससे 900 खिलाड़ियों को होगा फायदा मुम्बई। बीसीसीआई संन्यास ले चुके क्रिकेटरों की मासिक पेंशन में 100% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इससे 900 महिला और पुरुष क्रिकेटरों के साथ-साथ मैच ऑफिशियल को भी फायदा होगा। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने इसका ऐलान किया। बीसीसीआई ने सबसे पहले 2004 में रिटायर्ड क्रिकेटरों को पेंशन देने की शुरुआत की थी। 31 दिसम्बर 1993 से पहले रिटायर हुए सभी क्रिकेटरों को इस पेंशन योजना में शामिल किया गया था। जिन खिला.......

सात साल बाद टीम इंडिया को घर में सीरीज हारने का खतरा

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 आज विशाखापट्टनम। भारत और अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से विशाखापट्‌टनम में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में टीम इंडिया को करारी हार झेलनी पड़ी है। अगर आज टीम इंडिया मैच हारती है तो उन्हें सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। इससे पहले भारत में साउथ अफ्रीका ने 2015 में वनडे और टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। उसके बाद स.......