उबेर कप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगी साइना नेहवाल

भारतीय बैडमिंटन संघ ने किया टीम का एलान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने अगले उबेर कप, थामस कप के साथ-साथ सुदीरमन कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। पीवी सिंधू इन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी क्योंकि उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए ब्रान्ज मेडल जीता था। वहीं थामस कप में भारत की अगुआई बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत करेंगे जो टीम के.......

विद्यासागर स्कूल में बनेगी युवराज सिंह की अकादमी

युवराज की देश में चल रही हैं 17 अकादमी  खेलपथ संवाद फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की यूवी कैन के साथ करार किया है। इसके तहत युवराज सिंह के मार्गदर्शन में घरौंडा स्थित विद्यालय में क्रिकेट अकादमी संचालित की जाएगी। युवराज सिंह अकादमी में रणजी ट्राफी स्तर तक खेले खिलाड़ियों को बतौर कोच नियुक्त करेंगे। वह खुद भी समय-समय पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। दीपक यादव.......

जेमिमा रोड्रिग्स की पारी पर फिरा पानी

गोल्ड कोस्ट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आस्ट्रेलिया के बीच बृहस्पतिवार को यहां पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिये थे जिसके बाद बारिश ने मैच रोक दिया और फिर अंत में इसे रद्द करना पड़ा।  जेमिमा रोड्रिग्स 49 रन बनाकर नाबाद रहीं और उनके साथ दूसरे छोर पर रिचा घोष थीं जो 17 रन बना चुकी थीं। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। .......

के.एल. राहुल की ताबड़तोड़ पारी

पंजाब किंग्स की सांत्वना जीत दुबई। कप्तान केएल राहुल की 42 गेंद में आठ छक्कों और सात चौके जड़ित नाबाद 98 रन की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने 135 रन का लक्ष्य 13 ओवर में ही हासिल कर लिया।  चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास राहुल की आक्रामक पारी को रोकने का कोई तरीका नहीं था। ‘मैन ऑफ द मैच' रहे.......

पहलवान अंशु मलिक की ऐतिहासिक चांदी

विश्व कुश्ती चैंम्पियनशिपः सरिता मोर को कांस्य ओस्लो (नार्वे)। भारत की महिला पहलवान अंशु मलिक ने नॉर्वे के ओस्ले में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। 57 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।   अंशु फाइनल में अमेरिका की हेलेन मारौलिस के हाथों 4-1 से हार गईं। हार के बाद अंशु दर्द से जूझती दिखीं और रो पड़ीं। ह.......

ओलम्पिक के बाद से बंद है खिलाड़ियों का जेब खर्च

खेल संघों के साथ मंत्रणा शुरू  नई दिल्ली। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों को एक साल से भी कम समय बचा है, लेकिन इन खेलों की तैयारियों के लिए जिम्मेदार टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का गठन अब तक नहीं हुआ है। ओलम्पिक के बाद से खिलाड़ियों की तैयारियों और टॉप्स के गठन के लिए जिम्मेदार मिशन ओलम्पिक सेल (एमओसी) की एक भी बैठक नहीं हुई है। टोक्यो ओलम्पिक तक टॉप्स में 220 और टॉप्स डेवलपमेंटल ग्रुप में 254 खिलाड़ी शामिल थे। डेवलपमेंटल ग्.......

मनु भाकर, नाम्या और रिदम की तिकड़ी ने जीते स्वर्ण पदक

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप लीमा। मनु भाकर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा स्वर्ण पदक जीता। मनु, नाम्या कपूर और रिदम सांगवान की तिकड़ी फाइनल में अमेरिका की टीम को 16-4 से हराकर चैम्पियन बनी। फ्रांस ने यूक्रेन को 17-7 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारतीय टीम अब तक स्पर्धा में 17 (9 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य) पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।  जसक.......

तीरंदाज मुस्कान किरार ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

40वीं सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप, जमशेदपुर तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक खेलपथ संवाद भोपाल। मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जमशेदपुर में खेली गई प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की मुस्कान किरार ने 150 में से 150 अंक हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड की .......

नवल टाटा हॉकी अकादमी, नामधारी इलेवन, चीमा हॉकी अकादमी जीते

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 खेलपथ संवाद भोपाल। भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के तीसरे दिन नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर, नामधारी इलेवन, चीमा हॉकी अकादमी, वैदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी और माता साहिब कौर हॉकी अकादमी लुधियाना ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। चैम्पियनशिप का आयोजन हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साई सेंटर ग्.......

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज से शुरू होगी टी-20 सीरीज

हरमनप्रीत पर रहेगी सभी की निगाहें गोल्ड कोस्ट। कप्तान हरमनप्रीत कौर की वापसी से उत्साहित भारतीय महिला क्रिकेट टीम मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज में जीत दर्ज करके इस दौरे का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत अंगूठे की चोट के कारण वनडे सीरीज और एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में नहीं खेल पाई थीं, लेकिन अब वह फिट हैं जिससे टीम की बल्लेबाजी का आक्रामक पक्ष मजबूत हुआ है जिसमें युवा शेफाली वर्.......