दिल्ली ने गुजरात को छह विकेट से हराया

दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव खेलपथ संवाद अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में छह अंक दर्ज हो गए हैं और टीम के नेट रनरेट (-0.074) में भी सुधार हुआ है। वहीं, गुजरात की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के खाते में बराबर अंक हैं। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने घातक प्रदर.......

इम्पैक्ट प्लेयर नियम का भारतीय क्रिकेट को नहीं मिलने वाला फायदा

आईपीएल में लागू इस नियम के पक्ष में नहीं हैं रोहित शर्मा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह आईपीएल में लागू इम्पैक्ट प्लेयर नियम के बड़े फैन नहीं हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि किस तरह यह नियम भारतीय क्रिकेट की मदद नहीं करने वाला है। मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स से होना है। मुंबई ने अपना पिछला मैच गंवाया था और उसकी नजरें पंजाब के ख.......

चामरी अट्टापट्टू ने श्रीलंका को दिलाई ऐतिहासिक जीत

बेहतरीन पारी खेली, टूटे कई रिकॉर्ड पहली बार दोनों कप्तानों के बल्ले से निकले 175+ रन खेलपथ संवाद पोचेफस्ट्रूम। श्रीलंका की महिला टीम की कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 195 रनों की रिकॉर्ड पारी खेल टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। चामरी की इस रिकॉर्ड पारी की मदद से श्रीलंका ने महिला वनडे इतिहास का सबसे सफल रन रेज किया। चामरी की पारी के दम पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से.......

38 साल पुराना डिस्कस थ्रो का विश्व रिकॉर्ड टूटा

मायकोलास ने 74.35 मीटर दूर फेंकी डिस्कस खेलपथ संवाद रामोना (अमेरिका)। लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना ने डिस्कस थ्रो का 38 साल पुराना विश्व कीर्तिमान भंग कर दिया। उन्होंने 1986 में जर्मनी के जुर्गेन शुल्ट की ओर से स्थापित 74.08 मीटर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। अलेक्ना ने ओकलाहामा थ्रोज सीरीज कम्पटीशन में 243 फुट 11 इंच (74.35 मीटर) दूर डिस्कस फेंकी। वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक अलेक्ना का थ्रो 244 फुट 1 (74.41 मीटर) इंच नापा गया थ.......

बिना अभ्यास ओलम्पिक क्वालीफायर खेलेंगे पहलवान

टूर्नामेंट के लिए नहीं लगा तैयारी शिविर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुश्ती पर विवादों के साये ने ओलम्पिक क्वालीफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पहलवानों की तैयारियों को छीन लिया। भारतीय टीम के पहलवान बिना तैयारियों के देश को पेरिस ओलम्पिक का कोटा दिलाने बिश्केक (किर्गिस्तान) रवाना हो गए। ओलंपिक क्वालिफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पुरुष और महिला पहलवानों का कोई तैयारी शिविर नहीं लगाया गया। पहलवान अपने स्तर पर अखाड़ों में तैयारी कर क्वालिफायर में .......

पैरा तीरंदाज शीतल देवी का शानदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया राष्ट्रीय मीट में सक्षम खिलाड़ियों के बीच जीता रजत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई पैरा खेलों की स्वर्ण विजेता शीतल देवी ने खेलो इंडिया एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में सक्षम खिलाड़ियों के बीच रजत पदक जीता। वह हरियाणा की एकता रानी के बाद दूसरे स्थान पर रहीं जो जूनियर विश्व चैम्पियन हैं। डीडीए यमुना खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय शीतल ने सक्षम जूनियर तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा की .......

साक्षी मलिक दुनिया की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

टाइम मैगजीन में आलिया भट्ट, सत्या नडेला और अजय बंगा का भी नाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की। सूची में इस बार भी भारतीयों को जगह मिली है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक, अभिनेता देव पटेल, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, खगोल विज्ञान के प्रोफेसर और येल विश्.......

बदल भी सकता है ओलम्पिक का उद्घाटन स्थल

सीन नदी पर आयोजन सुरक्षा के लिए चुनौती खेलपथ संवाद पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि योजना के अनुसार सीन नदी पर होने वाले पेरिस ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह को सुरक्षा कारणों से राष्ट्रीय स्टेडियम ‘स्टेड डि फ्रांस’ में कराया जा सकता है। पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक से पहले फ्रांस में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं क्योंकि इस दौरान लाखों दर्शकों के देश पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह म.......

बादलों के चलते ‘बैकअप’ लौ से जली ओलम्पिक मशाल

खेलपथ संवाद प्राचीन ओलम्पिया। ‘अपोलो’ (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलम्पिक में जलने वाली मशाल को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर जलाई गयी। आसमान में बादलों के कारण सूर्य की किरणें नहीं दिखीं और मंगलवार को पारम्परिक तरीके से मशाल नहीं जलायी गई।  पारम्परिक तरीके में चांदी की मशाल जलाने के लिए सूरज की किरणों का इस्तेमाल किया जाता है जिसके लिए प्राचीन यूनान की पुजारिन की पोशाक पहने एक युवती हाथ में मश.......

खेलों से विरासत तैयार करने का प्रयास

पेरिस ओलम्पिकः 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू खेलपथ संवाद पेरिस। पेरिस ओलम्पिक के शुरू होने में 100 दिन शेष बचे हैं और इसके आयोजक इन खेलों के जरिये ऐसी विरासत तैयार करना चाहते हैं जिससे ओलम्पिक के लिए बनायी गयी सुविधाओं का इस्तेमाल लम्बे समय तक स्थानीय बच्चे और युवा कर सकें। पेरिस के बाहरी इलाके में किशोर और युवा लड़कियों को ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के खत्म होने का इंतजार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस स्वीमिंग क्लब में 10 वर्षीय लायल.......