टोक्यो में तिरंगा फहराने को बेताब भारतीय पैरा एथलीट

किसी ने पैर गंवाया तो किसी ने लकवे को दी मात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक में चुनौती पेश करने के लिए भारतीय खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। इस बार रिकॉर्ड 54 खिलाड़ी नौ खेलों में पदकों के लिए दावा पेश करेंगे। पहली बार दो महिला निशानेबाज भी निशाना साधेंगी। वहीं ताइक्वांडो और बैडमिंटन को पहली बार पैरालम्पिक खेलों में शामिल किया गया है। भारतीय खिलाड़ियों से रियो के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की उम्मीद है। पांच साल पहले रियो में हुए खेलो.......

मनिका-साथियान को मिश्रित युगल खिताब

बुडापेस्ट। भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान ने शुक्रवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेंडर चैंपियनशिप में हंगरी के डोरा मादारास्ज और नंडोर एस्केकी की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने हंगरी की जोड़ी को 11-9, 9-11, 12-10, 11-6 से हराया।  यह मनिका और साथियान के लिये यादगार जीत रही क्योंकि दोनों एक साथ मिश्रित युगल नहीं खेलते हैं। मनिका ने अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल के साथ एशियाई खेलों का कां.......

लम्बी कूद के फाइनल में पहुंची शैली सिंह

मां कपड़े सिलकर बना रही बेटी को खिलाड़ी नैरोबी। लम्बी कूद की उदीयमान एथलीट शैली सिंह ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 6.40 मीटर के साथ क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनायी। सत्रह वर्षीय शैली को भारतीय एथलेटिक्स का भावी स्टार माना जाता है।  शैली सिंह ने महिलाओं की लम्बी कूद के ग्रुप बी में अपनी तीसरी और अंतिम छलांग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने .......

मनिका एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचीं

मिश्रित युगल में भी साथियान के साथ फाइनल में बुडापेस्ट। भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मनिका ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन श्रीजा अकुला को हराया। मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने गुरुवार को अपने जोड़ीदार जी साथियान के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।  बुडापेस्ट में चल रहे टूर्नामेंट में चौथी वरीय भारत.......

खिलाड़ियों पर भी तालिबानी खौफ

पूर्व अफगानी फुटबॉलर ने की साथी खिलाड़ियों से अपील काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां की स्थिति भयावह और चिंताजनक बनी हुई है। यहां के लोग खासकर महिलाएं खौफ के साये में जी रही हैं। उन्हें तालिबान के क्रूर शासन और आतंक का डर सता रहा है। यही कारण है कि लोग अफगानिस्तान से बाहर निकलना चाहते हैं और अपने परिवार के लिए चिंतित हैं। इसका असर खिलाड़ियों पर भी साफ देखा जा रहा है।  अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम की पूर्व .......

सचिन तेंदुलकर ने की रोहित शर्मा की तारीफ

बोले- इंग्लैंड में वे एक पायदान ऊपर दिखे हैं मुंबई। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित दिखे। सचिन ने कहा कि रोहित अब अपने मिजाज का 'दूसरा पक्ष' दिखाकर और मैच की स्थिति के अनुसार खेलकर आगे बढ़ रहे हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में बतौर ओपनर पहली सीरीज खेल रहे रोहित शर्मा ने दो टेस्ट मैचों में 36, नाबाद 12, 83 और 21 रन का स्कोर बनाया है। सचिन ते.......

पीटी ऊषा के गुरु ओपी नाम्बियार का निधन

2021 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित नई दिल्ली। देश का पहला द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले और दिग्गज धावक पीटी ऊषा के कोच ओपी नाम्बियार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। देश के शीर्ष कोचों में शुमार नाम्बियार ने 89 साल की उम्र में गुरूवार को अंतिम सांस ली। अपने कोच के निधन पर पीटी ऊषा ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि आपकी खाली जगह को कभी भरा नहीं जा सकेगा।  बता दें कि ओपी नाम्बियार की कोचिंग में ही पीटी ऊषा देश की शीर्ष एथलीट बनी.......

लखनऊ में खिलाड़ियों पर पैसे की बरसात

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया टोक्यो के जांबाजों को सम्मानित खेलपथ संवाद लखनऊ। टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे पदक विजेता खिलाड़ियों पर गुरुवार को पैसे की बरसात हुई। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू समेत सभी खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सम्मानित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। स.......

रियो के भाले को टोक्यो में आजमाएंगे देवेंद्र झाझरिया

पैरालम्पिक में भारत के हैं सबसे बड़े पदक दावेदार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देवेंद्र झाझरिया को पैरालम्पिक चैम्पियन बनाने में उनके माता-पिता का बहुत बड़ा हाथ है। देवेंद्र को याद है जब वह 2004 के एथेंस पैरालम्पिक में खेलने जा रहे थे तो उन्हें विदाई देने वाले अकेले उनके पिता राम सिंह थे। उस वक्त उनके पिता ने देवेंद्र से कहा था यहां से अकेले जा रहे हो लेकिन वहां पदक जीता तो दुनिया पीछे होगी। 2004 और 2016 पैरालम्पिक में विश्व कीर्तिमान.......

मारिया आंद्रेजिक ने टोक्यो ओलम्पिक का रजत पदक किया नीलाम

बीमार बच्चे की कराई सर्जरी वारसा। पोलैंड की एक ओलम्पिक एथलीट ने एक नवजात शिशु के ऑपरेशन के लिए धनराशि एकत्रित करने के लिए टोक्यो ओलम्पिक में जीता गया अपना रजत पदक नीलाम कर दिया था लेकिन उसके खरीददार ने उनसे कहा कि वह यह पदक अपने पास ही रख सकती हैं। हड्डियों के कैंसर से उबरकर इस साल टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाली 25 वर्षीय मारिया आंद्रेजिक ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने एक बच्चे की मदद के लिए अपने इस प.......