गुजरात सरकार भाविना को देगी तीन करोड़

पैरालम्पिक की टेबल टेनिस में जीता रजत पदक  अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में रविवार को ऐतिहासिक रजत पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को 3 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव की रहने वाली भाविना ने रविवार को अपने पहले पैरालंपिक खेलों में चीन की विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिंग झोउ से 0-3 से हारकर रजत पदक हासिल किया।  वह दीपा मलिक (रियो पैरालंपिक, 2016) के.......

आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे वाॅशिंगटन

नयी दिल्ली। भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वाॅशिंगटन सुंदर 19 सितंबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड दौरे के वक्त उनकी अंगुली में लगी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई और वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस परीक्षण में नाकाम रहे।  आईपीएल में वाॅशिंगटन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हैं। वे भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये थे, लेकिन अभ्यास के तौर.......

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जारी की ‘फिट इंडिया' एप

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा यह सरकार का उपहार है  नयी दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को ‘फिट इंडिया' कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण-सह-फिटनेस मार्गदर्शन करने वाले ‘फिट इंडिया' मोबाइल एप को लॉन्च किया। ठाकुर ने कहा कि यह एप राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के लोगों के लिए सरकार की ओर से एक उपहार है।  राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मन.......

अवनि ने साधा स्वर्णिम निशाना

पैरालम्पिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं  टोक्यो। भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां टोक्यो पैरालम्पिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। जयपुर की रहने वाली यह 19 वर्षीय निशानेबाज पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं।  अवनि की रीढ़ की हड्डी में 2012 में कार दुर्घटना मे.......

एशियाई युवा मुक्केबाजी में भारत ने जीते कुल आठ स्वर्ण

विश्वमित्र ने 51 किलोग्राम में जीता गोल्ड नयी दिल्ली। विश्व युवा कांस्य पदक विजेता विश्वमित्र चोंगथाम (51 किलो), विशाल (80 किलो) और नेहा (54 किलो) ने दुबई में एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर भारत का दबदबा कायम रखा जबकि छह अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने रजत पदक जीते।  चोंगथाम ने उजबेकिस्तान के कुजिबोएव अहमदजोन को 4.1 से हराया वहीं विशाल ने किर्गीस्तान के अकमातोव संजार को 5.0 से मात दी। महिलाओं में ने.......

पैरालम्पिक में भारत का गोल्डन मंडे

अवनि और सुमित ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते स्वर्ण झाझड़िया और कथूनिया को रजत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक में भारत के लिये सोमवार का दिन यादगार रहा जब रिकॉर्ड भी टूटे और इतिहास भी बार बार रचा गया। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते और पैरालम्पिक के इतिहास में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया।  पहली बार पैरालम्पिक खेल रहे भालाफेंक खिलाड़ी स.......

मैं बता नहीं सकता कि कैसा महसूस कर रहा हूं

गोल्ड मेडल जीतने के बाद बोले सुमित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सुमित अंतिल अपने पहले ही पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। 23 वर्षीय सुमित ने सोमवार को टोक्यो में चल रहे पैरालम्पिक खेलों के भाला फेंक की एफ-64 स्पर्धा के फाइनल में नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने छह प्रयास में तीन बार अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। वे हर एक थ्रो के साथ रिकॉर्ड बुक के पन्नों को पलटते रहे और अंत में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।.......

पैरालम्पिक में भारत को एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक

सोमवार को टोक्यो में हुई मेडलों की बरसात नई दिल्ली। टोक्यो में जारी पैरालम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। भारतीय दल ने छठे दिन भी विभिन्न खेलों में स्वर्ण समेत कई मेडल अपने नाम किए। सोमवार को एक ही दिन में भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक आए। इसके अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक भी मिले, जिसके साथ ही देश के पदकों की संख्या बढ़कर सात हो गई।  भारत की तरफ से सबसे पहले अवनी लेखरा ने निशानेबाजी में विश्व रिकॉ.......

विराट टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते तो बेहतर होता

अश्विन को मौका न देना टीम पर भारी पड़ रहा हेडिंग्ले। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 345 रन की बढ़त हासिल कर ली है।  भारत की पहली पारी सिर्फ 78 रनों पर सिमट गई थी। कमेंटेटर सुशील दोषी ने अपने पॉडकास्ट में इंग्लैंड की टीम और कप्तान जो रूट की जमक.......

पीसीबी चेयरमैन पद से हटे एहसान मनी

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन एहसान मनी ने अपने पद से हटने का फैसला किया। उन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। पीसीबी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मनी अब बोर्ड के चेयरमैन नहीं होंगे क्योंकि उनका कार्यकाल 25 अगस्त को समाप्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पर कुछ और टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि नये चैयरमैन के चुनाव के लिये अधिसूचना प्रधानमंत्री ही जारी करेंगे।'  प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय बोर्ड के संर.......