भारतीय डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता

विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बने खेलपथ संवाद टोरंटो (कनाडा)। भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने टोरंटो में चल रहे कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह 40 साल पहले महान गैरी कास्पारोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए। गुकेश कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। वह विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स शतरंज .......

पहलवान विनेश, अंशु और रितिका ने दिलाया ओलम्पिक कोटा

एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर के दूसरे दिन भारत की चमकी किस्मत खेलपथ संवाद सोनीपत। स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर में दमदार प्रदर्शन के बूते महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलम्पिक का कोटा हासिल कर लिया। वहीं, रोहतक की रितिका ने 76 किलोग्राम और जींद की अंशु मलिक ने 57 किलोग्राम में बेहतरीन खेल के दम पर भारत के लिए ओलम्पिक का टिकट पक्का कर लिया। इससे पहले अंतिम पंघाल ने विश्.......

अभिभावक लड़कियों को खेलों में बढ़ावा देंः सचिन तेंदुलकर

भारत रत्न क्रिकेटर ने कहा- चेहरे पर लायेंगी मुस्कान खेलपथ संवाद रांची। चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अभिभावकों से लड़कियों को खेलों में उतरने के लिये प्रोत्साहित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि वे उनके चेहरों पर मुस्कुराहटें लायेंगी। तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि यहां युवा फाउंडेशन की फुटबॉल खिलाड़ी लड़कियों की हौसलाअफजाई करने आये हैं। युवा और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन मिलकर लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण देते हैं। सचिन तेंदु.......

हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराया

नटराजन को मिले चार विकेट, मैकगर्क ने जड़ा तूफानी पचासा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के 32 गेंदों पर 89 रन, अभिषेक शर्मा के 12 गेंदों पर 46 रन और शाहबाज अहमद के 29 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क .......

हैदराबाद के खिलाफ गरजा जैक फ्रेजर मैकगर्क का बल्ला

ठोका इस आईपीएल का सबसे तेज पचासा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। इसी के साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 16-16 गेंदों में पचासा ठोका था।  दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स ह.......

दोहा में भारतीय शूटर पेरिस ओलम्पिक के लिए साधेंगे निशाना

अब तक 20 भारतीय निशानेबाज हासिल कर चुके हैं ओलम्पिक कोटा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। निशानेबाजी में रिकॉर्ड 20 ओलम्पिक कोटा स्थान पहले ही हासिल कर चुका भारत रविवार से दोहा में आईएसएसएफ फाइनल ओलम्पिक क्वालीफिकेशन चैम्पियनशिप (शॉटगन) शुरू होने पर 2024 पेरिस स्थानों के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर संधू और विवान कपूर पुरुषों के ट्रैप में शेष उपलब्ध कोटा स्थान जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि श्रेयसी सिंह, मनीषा .......

एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर में छा गईं हरियाणा की पहलवान बेटियां

अंशु मलिक, विनेश फोगाट, रितिका ने हासिल किया ओलम्पिक कोटा खेलपथ संवाद बिश्केक। भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट, अंशु मलिक और रितिका ने बिश्केक में जारी एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल होने वाले पेरिस ओलम्पिक का कोटा हासिल कर लिया है। अब तक चार महिला पहलवान पेरिस ओलम्पिक का टिकट कटा चुकी हैं और यह सभी हरियाणा की बेटियां हैं। अंतिम पंघाल पहले ही 53 किलो भार वर्ग में ओलम्पिक टिकट हासिल कर चुकी हैं।.......

खेल में एक व्यक्ति जीतता है बाकी सब सीखते हैंः अरुण गुप्ता

ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण का रंगारंग शुभारम्भ 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने छह खेल विधाओं में दिखाया दम  खेलपथ संवाद ग्रेटर नोएडा। द मंथन स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण की रंगारंग शुरुआत खेलो इंडिया के निदेशक अरुण कुमार गुप्ता, द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. अजय बंसल, मेजर जनरल दिलावर सिंह की उपस्थिति में हुआ। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था फिजिकल एजूक.......

भारत के 16 तीरंदाज चीन में साधेंगे निशाना

चीन के शंघाई में 21 से 28 अप्रैल तक वर्ल्ड कप स्टेज वन का आयोजन खेलपथ संवाद सोनीपत। सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में चल रहे नेशनल कैंप में भाग ले रहे देशभर के 16 तीरंदाज 20 अप्रैल को चीन में वर्ल्ड कप स्टेज वन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चीन के शंघाई में 21 से 28 अप्रैल तक वर्ल्ड कप स्टेज वन का आयोजन किया जा रहा है। साई सेंटर से शनिवार को 16 तीरंदाज, कोच व हाई परफार्मेंस डायरेक्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।.......

27 अप्रैल को चयनकर्ताओं से मिल सकते हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली में होगी टी20 विश्व कप के लिए टीम को लेकर बैठक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप खेला जाना है। एक जून से शुरू हो रहे विश्व कप को लेकर सभी टीमों को एक मई तक 15 संभावित खिलाड़ियों के नाम भेजने हैं। इसको लेकर भारतीय टीम में भी काफी हलचल है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के.......