माता-पिता का आशीष लेकर टोक्यो ओलम्पिक में अंशू ठोकेगी ताल

विनेश को छोड़ महिला पहलवान दिल्ली से टोक्यो जाएंगे नई दिल्ली। उदीयमान पहलवान अंशू मलिक अपने माता-पिता से आशीष लेने के बाद टोक्यो ओलम्पिक में ताल ठोकेगी। खेल मंत्रालय और साई की इच्छा के बावजूद कुछ टीमों को विदेश से सीधे टोक्यो भेजने की योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। पेरिस में एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व की नम्बर एक तीरंदाज बनने वाली दीपिका कुमारी उनके पति अतानु दास, तरुणदीप रॉय और प्रवीण जाधव फ्रांस से नहीं बल्कि भारत से टोक्यो .......

रियो की कमी टोक्यो में पूरी करेंगे बजरंग पूनिया

2007 में छत्रसाल स्टेडियम में नहीं मिला था दाखिला नई दिल्ली। बजरंग पूनिया आज 65 किलोग्राम भारवर्ग में देश के ही नहीं, दुनिया के दिग्गज पहलवान हैं। टोक्यो ओलम्पिक में पदक के दावेदार बजरंग ने कभी खेल-खेल में पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए कुश्ती को चुन लिया था। पहलवान बजरंग पूनिया रियो में पदक की कमी टोक्यो ओलम्पिक में पूरा करना चाहते हैं। अखाड़े में उनके दांव-पेच ऐसे हैं कि प्रतिद्वंदी को जब तक कुछ समझ में आता है तब तक वह चित हो चु.......

खिलाड़ी को उसकी कमियां उसके कोच ही बता सकते हैं- जलालुद्दीन

ओलम्पिक पर खेल विभाग ने किया टॉक शो का आयोजन ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी प्रशिक्षकों ने की भागीदारी खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश में ओलम्पिक के प्रति जन-जागरूकता लाने और खेल का वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में एक टॉक शो का आयोजन किया.......

अमेठी के युवाओं ने खेल मैदान बचाने भरी हुंकार

तो मतदान का बहिष्कार करेंगे खिलाड़ी  खेलपथ संवाद अमेठी। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलों के बढ़ावे की बात करते हैं तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन खेल मैदानों में शासकीय कार्यालय बनाने का हिटलरशाही निर्णय लेकर युवाओं का मनोबल तोड़ने की कुचेष्टा करता है। कुछ ऐसा ही मामला श्री दूल्हाराय बाबा खेल मैदान गाजीपुर भादर अमेठी का संज्ञान में आया है।  प्रशासन के इस निर्णय से युवा जहां आक्रोशित हैं वहीं विधानसभा अमेठी की पूर्व.......

ओलम्पिक क्वालीफाई से चूके मोहम्मद फराह

मैनचेस्टर। चार बार के ओलम्पिक चैम्पियन मोहम्मद फराह 10,000 मीटर स्पर्धा में टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। वह यहां ब्रिटिश एथलेटिक्स आमंत्रण चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में क्वालीफाइंग समय हासिल नहीं कर सके।  लम्बी दूरी के दिग्गज फराह को रविवार की अंतिम समयसीमा से पहले टोक्यो का टिकट कटाने के लिये 27 मिनट 28 सेेकेंड के समय की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 27 मिनट 47.04 सेकेंड में रेस पूरी की जिससे वह 2012 और 2016 में जीते गये .......

महिला क्रिकेट में भारत की करारी हार

इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया कप्तान मिताली राज ने बनाए 72 रन ब्रिस्टल। इंग्लैंड की महिला टीम ने रविवार को यहां खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम को आठ विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 34.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।  इससे पहले, भारत ने कप्तान मिताली राज के करियर के 56वें अर्धशतक के बावजूद भारत.......

उम्मीद जगाती लांगजम्पर शैली सिंह

भारतीय एथलीटों की दुनिया का चमकता सितारा उत्तर प्रदेश की यह बेटी अंजू बॉबी जॉर्ज और उनके कोच पति रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज से ले रही ट्रेनिंग  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लम्बीकूद की खिलाड़ी शैली सिंह भविष्य के लिए उम्मीद जगाती हैं। अंडर-18 श्रेणी में वह दुनिया की शीर्ष 20 खिलाड़ियों में रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की 17 साल की शैली लम्बीकूद की जानी-मानी खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज और उनके कोच पति रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज से ट्रेनिंग ले रही हैं।.......

टोक्यो ओलम्पिक में सेरेना विलियम्स नहीं खेलेंगी

लंदन। अमेरिका टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलम्पिक में नहीं खेलेंगी। रविवार को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कहा कि वह टोक्यो ओलम्पिक के लिए अमेरिकी टीम में नहीं हैं।  विम्बलडन से ठीक एक दिन पहले 39 साल की इस स्टार खिलाड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हां, मैं वास्तव में ओलम्पिक की सूची में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं.......

हिमा दास की जगह ले सकती हैं एटी धनेश्वरी

मंगलवार को 100 मीटर रिले टीम करेगी अंतिम प्रयास खेलपथ संवाद पटियाला। भारतीय महिला चौकड़ी राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैम्पियनशिप में मंगलवार को चार गुणा 100 मीटर रिले ओलम्पिक क्वालिफिकेशन के लिए अंतिम प्रयास करेगी। फाइनल में चोटिल हिमा दास की जगह कर्नाटक की एटी धनेश्वरी के उतरने की सम्भावना है। धनेश्वरी 100 मीटर स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही थीं जिसमें शनिवार को तमिलनाडु की एस. धनलक्ष्मी ने 11.71 सेकंड के समय से जीत हासिल की थी। .......

टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले होंगे मालामाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की करोड़ों रुपये देने की घोषणा  चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने अगले महीने होने वाले इस खेलों में रजत पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वालों को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की।  उन्होंने कहा, 'सरकार उन खिलाड.......