जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी खेलेंगी ओलम्पिक

महाद्वीपीय कोटा के जरिए किया क्वालीफाई नई दिल्ली। भारतीय जूडोका (जूडो खिलाड़ी) सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिसकी पुष्टि शुक्रवार को इस खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के मुताबिक 48 किलोग्राम भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक हैं, जिससे उसने एशियाई सूची में सातवें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया। महाद्वीपीय कोटा क्षेत्र के जूडो खिलाड़ी की रैंकिंग के आधार.......

बिना दर्शकों के हो सकता है टोक्यो ओलम्पिक

जापान ने निकाला कोरोना से पार पाने का तरीका टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को कहा कि 'खेलों के महाकुंभ' को दर्शकों के बिना आयोजित करना अब भी एक विकल्प है। हाशिमोतो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरा मानना है कि दर्शकों के बिना ओलम्पिक का आयोजन करना अब भी एक विकल्प है।'  उन्होंने कहा, 'स्थिति समय-समय पर बदल रही है और इसलिए हमें लचीलापन अपनाना होगा और किसी भी बदलाव क.......

मां के लिए श्रवण कुमार हैं शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह

मां की ममता को कोच ने बनाया तूर की ढाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर की अक्टूबर में प्रैक्टिस के दौरान हथेली की हड्डी टूट गई थी। ओलम्पिक की तैयारियों के लिए कोई स्पर्धा भी नहीं मिली थी। कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों भी जानते थे कि तूर के लिए अब नहीं तो कभी नहीं वाली स्थितियां बन गई हैं। लेकिन वह यह भी जानते हैं कि उन्हें तूर से उनका सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवाना है। तूर जब सोमवार को इंडियन ग्रां प्री-4 में अपनी पह.......

रूस में एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हुए बजरंग

नई दिल्ली। स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया शुक्रवार को रूस में एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए। उनके दायें घुटने में चोट लगी है। हरियाणा के बजरंग टोक्यो ओलम्पिक में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। हालांकि उनके कोच शाखो बेंटिनिडिस ने आश्वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। बजरंग को अली अलीव टूर्नामेंट के दौरान ए कुदेव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में चोट लगी। इसके तुरंत बाद रेफरी ने मैच रोक दिया और फिजियो को बुलाया। बजरंग को खड़े.......

टोक्यो का टिकट कटाने के करीब पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम

दुती, हिमा, अर्चना व धनलक्ष्मी की चौकड़ी क्वालीफिकेशन के समय से 0.45 सेकेंड रह गई पीछे पारुल 5000 मीटर में चैम्पियन   खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम ने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन हीट्स में तीन मिनट 01.89 सेकेंड का समय निकालकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की सम्भावना बढ़ा दी है। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, अरोकिया राजीव और नोह निर्मल टॉम की चौकड़ी .......

ब्राजील ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

कोलम्बिया को 2-1 से हराया साओ पाउलो। फुटबॉल के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कोपा अमेरिका कप में मेजबान ब्राजील की टीम के जीत का सफर जारी है। गुरुवार को खेले गए एक मुकाबले में ब्राजील ने कोलम्बिया को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला बेहद तनावपूर्ण रहा जहां ब्राजील ने कोलम्बिया को 2-1 से हरा दिया। कोलम्बिया और ब्राजील दोनों ही टीमें अगले दौर में जगह बना चुकी हैं। इस बीच, नेमार का पास अर्जेंटीना के रेफरी नेस्टर पिटाना के घुटने से टकर.......

भारतीय गोल्फर उदयन माने खेल सकते हैं ओलम्पिक

एमिलियानो ग्रिलो के टोक्यो ओलम्पिक से हटने के बाद बढ़ी उम्मीद नई दिल्ली। अर्जेंटीना के गोल्फर एमिलियानो ग्रिलो के टोक्यो ओलम्पिक से हटने के बाद भारतीय गोल्फर उदयन माने की किस्मत खुल गई है। ग्रिलो की जगह उदयन माने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में जगह बनाने में लगभग सफल हो गए हैं और उनका टोक्यो जाना लगभग तय माना जा रहा है। रैंकिंग के अनुसार शीर्ष-60 गोल्फर और क्वालीफाई करने वाले गोल्फर टोक्यो में हिस्सा लेंगे और अब खाली स्थान उदयन माने को मिलेगा, जो .......

टोक्यो में स्वर्ण पदक विजेता को हरियाणा सरकार देगी छह करोड़

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक हासिल करने पर सरकारी नौकरी देने का ऐलान खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। खेलों के विकास में नम्बर एक पायदान पर पहुंचे हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक हासिल करने पर सरकारी नौकरी देने के साथ ही टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये देने की बात कही है। अंतरराष.......

शाकारी रिचर्ड्सन ने मां का सपना किया पूरा

टोक्यो ओलम्पिक में होगी दिग्गजों से टक्कर नई दिल्ली। ओलम्पियन बनने का सपना देख रहीं अमेरिका की शाकारी रिचर्ड्सन ने अमेरिकी ट्रॉयल से एक हफ्ते पहले मां को खो दिया था जिनका सपना था कि उनकी बेटी ओलम्पियन बने। निजी दुख और जज्बातों पर काबू पाकर 21 साल की इस एथलीट ने सौ मीटर की फर्राटा रेस में 10.86 सेकेंड का समय निकाला। उनकी तुलना फ्लोरेंस ग्रिफिथ जायनर से की जाने लगी है जिन्होंने 1988 के ओलम्पिक में 10.49 का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।  .......

अंकिता विम्बलडन क्वालीफायर से हुईं बाहर

लंदन। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना विम्बलडन महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश नहीं कर सकी और क्वालीफायर के पहले ही दौर में हार गई। भारत की 28 वर्षीय रैना को अमेरिका की वारवरा लेपचेंको ने 6-3, 7-6 से हराया।  पहले सेट में अपनी सर्विस बरकरार रखने में नाकाम रही रैना ने दूसरे सेट में दमदार वापसी की लेकिन टाइब्रेकर में टिक नहीं सकी। विश्व रैंकिंग में 182वें स्थान पर काबिज अंकिता को मैच में सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट मिला जो वह भुना नहीं सकी.......