विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंतिम अंक तालिका जारी

ऐसा प्रदर्शन करके फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा भारत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में फाइनल को छोड़कर सारे मुकाबले हो चुके हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला इस चक्र का आखिरी लीग मैच था। न्यूजीलैंड ने इस मैच को पारी और 58 रन से अपने नाम कर लिया। उसने श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। इस मैच के बाद आईसीसी ने अंतिम अंक तालिका भी जारी कर दी। ऑस्ट्रेलिया पहले औ.......

चेन्नई में छह साल बाद ऑस्ट्रेलिया से वनडे खेलेगा भारत

इस मैदान पर ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड खेलपथ संवाद चेन्नई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार (22 मार्च) को चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया छह साल बाद एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। पिछली बार 2017 में दोनों टीमें यहां आमने-सामने हुई थीं। भारत ने तब ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से मुकाबले में हरा दिया था। टीम इंडिया इस बार कंगारू टीम को परास्त कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।.......

यूपी वॉरियर्स ने किया प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का

महिला प्रीमियर लीग में प्लेऑफ की तीन टीमें हुईं तय स्मृति मंधाना की आरसीबी और गुजरात जाएंट्स बाहर खेलपथ संवाद मुम्बई। यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सोमवार (20 मार्च) को मिली इस रोमांचक जीत के साथ ही यूपी की टीम ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। वह अगले दौर में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। अब प्लेऑफ की तीनों टीमें तय हो गई.......

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीगः नौ ओवर में ही बना लिए 110 रन खेलपथ संवाद मुम्बई। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया है। उसने 110 रन के लक्ष्य को नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली। तीनों ने तेजी से रन बनाए। एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंद की पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। कैप्सी के बल्ले से पांच लम्बे-लम्बे छक्के निकले। .......

क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और साक्षी

विश्व महिला मुक्केबाजी में प्रीति को मिली हार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की पदक विजेता और दो बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं लवलीना बोरगोहेन ने विश्व मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लवलीना पहली बार विश्व चैंपियनशिप में 75 भार वर्ग में खेल रही हैं। उन्होंने मैक्सिको की अल्वारेज फातिमा हरेरा को 5-0 से हराया। 52 भार वर्ग में साक्षी ने कजाखस्तान की झजीरा उराकबायेवा को 5-0 से पराजित कर अंतिम 8 .......

19 साल के अल्कारेज ने जीता खिताब

फिर से बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी राइबकिना की सबालेंका पर पहली खिताबी जीत नई दिल्ली। कार्लोस अल्कारेज ने रूस के दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन (इंडियन वेल्स मास्टर्स) खिताब जीत लिया। अल्कारेज ने साथ ही फिर से दुनिया की नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली। स्पेन के 19 साल के अल्कारेज एटीपी रैंकिंग में दूसरे से पहले पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच का स्थान लिया है, जो कोविड-19 टीकाक.......

हिमा दास ने 200 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

स्टार एथलीटों बिना चल रही इंडियन ग्रां प्री-1  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। स्टार धावक हिमा दास ने इंडियन ग्रां प्री-1 में 23.79 सेकेंड के साथ आसानी के साथ 200 मीटर रेस का स्वर्ण अपने नाम कर लिया। लम्बी कूद में एंसी सोजन ने 6.49 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। असम की हिमादास ने महाराष्ट्र की ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा (24.81) को पछाड़ा। केरल की वीके विस्मया (24.82) को तीसरा स्थान मिला।  लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज में चल रही प्रत.......

कीवियों ने श्रीलंका से 2-0 से जीती सीरीज

दूसरे टेस्ट में एक पारी और 58 रन से शिकस्त दी केन विलियमसन रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज  वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हरा दिया। कीवियों ने यह मुकाबला एक पारी और 58 रन से जीता। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से सफाया किया। कीवी टीम को मैच जिताने में केन विलियमसन और हेनरी निकोलस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने पहली पारी में दोहरे शतक लगाए। .......

भारत की हेमलता अंजनी तेली बन नेपाल से खेली

महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में मिला चारसौबीसी का मामला श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चारसौबीसी के एक मामले ने आयोजकों को मुश्किल में डाल दिया है। अब तक भारत की ओर से दिल्ली का प्रतिनिधित्व करती रही महिला मुक्केबाज अब नाम बदलकर नेपाल की ओर से खेल रही है। यह सनसनीखेज खुलासा इस खिलाड़ी के अपना पहला मैच जीतने के बाद हुआ है।  दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इन दिनों .......

एशियन रेस वॉकिंग में बरनाला के आकाशदीप ने जीता स्वर्ण

खेलपथ संवाद संगरूर। नोमी (जापान) में एशियन रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में भारत के एथलीट आकाशदीप सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एथलीट आकाशदीप सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आकाशदीप सिंह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस उपलब्धि के साथ एशियाई खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और ओलम्पिक खेलों जैसे बड़े टूर्नामैंट के लिए उनका हौसला बुलंद होगा। काहनेके (बरनाला) के रहन.......