उलझन में घुड़सवार फुआद मिर्जा

जापान में प्रिय घोड़े पर लगाएं दांव या नए पर खुद करते हैं घोड़ों की मालिश नई दिल्ली। ओलम्पिक का कुछ दिन पहले ही टिकट हासिल करने वाले घुड़सवार फुआद मिर्जा अब तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि टोक्यो में वह किस घोड़े पर दांव लगाएंगे। उन्होंने 2019 में चोटिल हुए अपने प्रिय घोड़े सिग्न्यूर मेडिकॉट और दूसरे दयारा दोनों के साथ क्वालीफाई किया है। लेकिन मेडिकॉट ही था जिस पर सवार होकर उन्होंने जकार्ता एशियाई खेलों में रजत समेत दो पदक हासिल किए।.......

रवि शास्त्री और विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले की ऑडियो लीक

जानिए क्या कहा था नई दिल्ली। टीम इंडिया बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुई। प्रस्थान से पहले कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। ऑनलाइन माध्यम से हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत के दौरान एक खास पल ने प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से अनजान कोहली और शास्त्री को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए रणनीति पर चर्चा कर.......

इंग्लैंड पहुंचीं भारतीय क्रिकेट टीमें

खिलाड़ियों ने शेयर कीं शानदार तस्वीरें नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अपने मुश्किल दौरे के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है। पुरुष और महिला दोनों ही टीमें गुरुवार तड़के स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से लंदन के लिए रवाना हुई थीं। भारतीय पुरुष टीम को इंग्लैंड में अगले चार महीने तक रहना है। इस दौरे की शुरुआत टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। इसके बाद टीम को मेजबान टीम के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। इंग्.......

फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचीं सेरेना विलियम्स

पेरिस, एपी। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यहां बुधवार को अपने जीत के क्रम को जारी रखते हुए टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली। सेरेना ने दूसरे दौर के मैच में मिहाइला बुजारनेस्कू को 6-3, 5-7, 6-1 से हरा दिया।  महिला सिंगल्स के अन्य मैचों में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने पहले दौर में डोना वेकिक को सीधे सेटों में 7-5, 7-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। 2019 की उप विजेता मारकेटा वोंद्रोसोवा ने.......

अनुशासन की सीख देते भारतीय अखाड़े

पहलवानों की आपराधिक संलिप्तता से कुश्ती का बड़ा नुकसान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुश्ती सिर्फ खेल ही नहीं भारतीय संस्कृति का अभिन्न दस्तूर है। यही खेल ऐसा है जोकि गांव-गांव खेला जाता है। पिछले महीने दिल्ली के छत्रसाल अखाड़े में जो हुआ उससे न केवल अखाड़े कलंकित हुए बल्कि पहलवानों के दामन पर भी गहरे दाग लग गए हैं। जांच चल रही है, ऐसे में किसी को अभी से गुनहगार ठहराना उचित नहीं है। मामले को देखें तो यह खूनी खेल कई तरह के इशारे करता है।.......

मैं खुद ही अपना रोल मॉडल हूंः सीमा बिसला

अब लक्ष्य ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीतना  लड़कों संग अभ्यास करने के कई फायदे खेलपथ संवाद रोहतक। कुश्ती की ज्यादा समझ तो नहीं थी, लेकिन इतना पता था कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनना है। यही सोचकर कुश्ती खेलना शुरू किया। कुश्ती में हमारा कोई रोल मॉडल भी नहीं था, इसलिए खुद को ही रोल मॉडल समझा। इसी जुनून और जज्बे से आज इस मुकाम को हासिल किया है। यह कहना है टोक्यो ओलम्पिक में देश के लिए कुश्ती के 50 किलोग्राम में कोटा हासिल करने.......

मनु भाकर और राही का शानदार प्रदर्शन

यूरोपीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप ओसियेक (क्रोएशिया)। टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत ने यूरोपीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल वर्ग के न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने सात निशानेबाजों के बीच उम्दा प्रदर्शन किया। मनु ने 587 का स्कोर करके नियमित और एमक्यूएस के बीच चौथा स्थान हासिल किया जबकि राही ने 584 का स्कोर करके छ.......

खेलनहारों को होगा टोक्यो न जा पाने का मलाल

12 खेल संघों के खिलाड़ियों ने अब तक किया है क्वालीफाई  खेल मंत्रालय का दल भी होगा छोटा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इस बार टोक्यो ओलम्पिक खेलों में खेलनहारों के सैर-सपाटे पर खेल मंत्रालय ने अंकुश लगा दिया है। अब वे सैर-सपाटे के लिए वहां नहीं जा पाएंगे। देखा जाए तो अब तक सिर्फ 12 खेलों के खिलाड़ी ही ओलम्पिक का टिकट कटा पाए हैं, ऐेसे में दीगर खेल संघ पदाधिकारियों के हौसले पस्त हैं। पिछले खेल आयोजनों की तरह इस बार ओलम.......

कैंसर को मात देकर कोर्ट पर लौटीं स्पेन की सुआरेज नवारो

पेरिस। स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो ने कैंसर को मात देकर लगभग डेढ़ साल बाद फ्रेंच ओपन में फिर से टेनिस कोर्ट पर वापसी की। उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट में वापसी की लेकिन पहले दौर में हारने से वह निराश भी थीं। वह वापसी पर जीत हासिल करने के लिये बेताब थी।  सुआरेज नवारो ने कहा, 'हो सकता है कि समय के साथ मेरा नजरिया बदल जाए लेकिन अभी मैं बहुत खुश नहीं हूं। मैं यहां मैच जीतने आयी थी।' सुआरेज नवारो ने कीमोथेरेपी से गुजरने के.......

फ्रेंच ओपन नडाल, जोकोविच आसान जीत से दूसरे दौर में

पेरिस। लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने दबदबे के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरुआत की। फ्रेंच ओपन में अपने 14वें खिताब और रिकार्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे नडाल ने पहले दौर के मैच में आस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी अलेक्सी पोपिरिन को 6-3, 6-2, 7-6 (3) से हराया।  नडाल तीसरे सेट में 5-2 से पीछे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद उनके अनुभव के सामने पोप.......