खिलाड़ियों को पेरिस में मस्ती की भी उम्मीद

टोक्यो। अपने संगी साथियों और दर्शकों के बिना टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभी से पेरिस ओलंपिक की कल्पना करने लग गये हैं और उन्हें उम्मीद है कि 2024 में परिस्थितियां पूरी तरह से बदली होंगी और उन्हें ओलंपिक माहौल में खुलकर जीने की छूट मिलेगी। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हुई जटिलताओं के बीच निर्धारित समय से एक साल बाद किया गया।  खिलाड़ियों को अपने परिजनों और साथियों को जापान ले जाने से रोक दिया गया। उ.......

ओलम्पिक को अलग नजरिये से देखना होगा: दीपिका

मनोवैज्ञानिक की मौजूदगी देती मदद कोलकाता। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सोमवार को स्वीकार किया कि उन्हें ओलम्पिक खेलों में दबाव में आने से बचने की जरूरत है और भविष्य में वांछित नतीजे हासिल करने के लिए खेलों के सबसे बड़े मंच को अलग नजरिये से देखने की जरूरत है।  इस साल विश्व कप में कई पदक जीतने वाली दीपिका अच्छी फॉर्म में चल रही थी और 27 साल की इस खिलाड़ी से टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए तीरंदाजी का पहला ओलंपिक पदक जीतने.......

देश का मान बढ़ाने वालों का शान से स्वागत

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो में देश का मान और अभिमान बढ़ाने वालों का कल रात देश के दिल में शान से स्वागत किया गया। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ भारतीय ओलम्पिक दल का सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। देश के नायकों की झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर जमा भारी भीड़ से अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गयी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान की अध्य.......

यह पदक पूरे देश के लिए : नीरज

कभी भी डरो नहीं, विरोधी चाहे कोई भी हो खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। यह पदक मेरा नहीं बल्कि पूरे देश का है। यह बात नीरज चोपड़ा ने दिल्ली में हुए स्वागत समारोह में कही। भारत के ओलम्पिक पदक विजेताओं का सरकार ने सोमवार को सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि इन खिलाड़ियों की यात्रा ‘खेल उत्कृष्टता और जज्बे की अविश्वसनीय कहानी’ रही है।  दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयो.......

और नीरज ने अपना पदक अपनी मां के गले में पहना दिया!

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सोमवार नौ अगस्त की सावन की भीगी हुई शाम सभी के दिलों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगी। देश की राजधानी दिल्ली के अशोक होटल के सभागार के पास के प्रतीक्षा कक्ष का ये दृश्य जीने के लिए ही शायद हर खिलाड़ी जन्म लेता है और हर माता-पिता उसे अरमानों से बड़ा करते हैं। अरमान अपने बेटी या बेटे को यों सम्मान पाते हुए देखने के। सपने उसका नाम बुलंदियों के आसमान पर देखने के। इच्छा- दुनिया सम्मान करे और हम देखें। हरियाणा के खांडरी .......

गोल्ड जीतने के एक दिन बाद दर्द से परेशान थे नीरज

बोले- जब से पदक जीता जेब में रखकर घूम रहा हूं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक के पदक विजेताओं को दिल्ली के अशोका होटल में सोमवार को जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान 'खेलों के महाकुंभ' में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाले नीरज चोपड़ा ने एक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उन्हें दर्द हो रहा था, लेकिन ऐतिहासिक रिजल्.......

देश के जांबाज खिलाड़ियों का जोशीला स्वागत

खिलाड़ी बोले- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सोमवार (9 अगस्त) को दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सभी पदक विजेताओं को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री व पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सम्मानित किया।  इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपनी अपन.......

मराठा भी हुए नीरज चोपड़ा पर फिदा

नीरज खुद सेना में राजपूताना राइफल्स में हैं सूबेदार खेलपथ संवाद पानीपत। जनवरी 1761, इतिहास के पन्नों में दर्ज पानीपत की तीसरी लड़ाई की गाथा। वीर मराठों ने हिंदुस्तान को गुलामी से बचाने के लिए पानीपत के मैदान पर अपना लहू बहाया। जंग नहीं जीत सके, पर अब्दाली भी दोबारा लौटकर नहीं आया। उन्हीं मराठा वंशज से खुद को जोड़ने वाले रोड़ समाज के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक में योद्धा की तरह भाले की नोक पर देश को स्वर्ण पदक जिता दिया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री .......

भारत की जीत पर बारिश ने फेरा पानी

इंग्लैंड की बल्ले-बल्ले पहला मैच हुआ ड्रॉ नई दिल्ली। ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 209 रन का टारगेट मिला था। टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे और उसे मैच के पांचवें दिन जीत के लिए 157 रन बनाने थे लेकिन बारिश की वजह से पांचवें दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दिन का खेल रद्द कर दिया गया। द.......

वंदना बनीं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एम्बेसडर

खेल मंत्री अरविंद पांडेय बोले- बढ़ाया देश का मान खेलपथ संवाद हरिद्वार। प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय रविवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर पर पहुंचे। उन्होंने वंदना की मां सोरण देवी,भाई चंद्रशेखर कटारिया, लाखन कटारिया, पंकज, सौरभ आदि को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी का वंदना कटारिया को उत्तराखंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने.......