सेना ने जीती राष्ट्रीय खेलों की राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी

तैराक हाशिका और साजन प्रकाश बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने किया खेलों का समापन खेलपथ संवाद अहमदाबाद। राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन भी सेना ने अपना दबदबा बनाकर रखा। सेना के छह में से पांच मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते। सेना ने इन खेलों में अपना झंडा गाड़कर रखा। उसने न केवल 61 स्वर्ण पदक समेत कुल 128 पदक जीते बल्कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के करकमलों से राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी भी हासिल की। 36वें राष्.......

राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

तीन गोल्‍ड, दो सिल्वर और एक ब्रांज जीता वाराणसी। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल, दो सिल्वर व एक ब्रांज मेडल जीता। हॉकी टीम ने 37 साल बाद सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टीम के कप्तान ललित उपाध्याय सहित छह खिलाड़ी वाराणसी के थे। उत्तर प्रदेश की कुश्ती टीम में 74 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में त.......

दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धाज को 44-42 से हराया

परदीप नरवाल से मैच के दौरान हुई बड़ी चूक खेलपथ संवाद बेंगलूरु। प्रो कबड्डी लीग के 15वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धाज को 44-42 से हराते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। एक समय इस मैच में दबंग दिल्ली पूरी तरह पिछड़ चुकी थी लेकिन आखिरकार दबंग दिल्ली ने मुकाबले में जोरदार वापसी की। बता दें कि पहले हाफ के बाद यूपी योद्धाज ने 25-19 की बढ़त हासिल कर ली थी। परदीप नरवाल ने 8वें मिनट में नवीन कुमार को आउट करते.......

चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध

प्रतिबंध 29 मार्च, 2022 से होगा प्रभावी  खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली भारत की शीर्ष चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर बुधवार को प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई (एआईयू) ने यह घोषणा की। कमलप्रीत पर लगा प्रतिबंध 29 मार्च, 2022 से प्रभावी होगा। एआईयू ने सात मार्च को पटियाला में उनका जो नमूना जांच के लिए.......

हरियाणा ने फिर साबित की बादशाहत

महाराष्ट्र के खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं खेल नीति अनुसार हरियाणा के खिलाड़ियों को पुरस्कार व नौकरियां मिलेंगी खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में गए 36वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हो गया। इस बार भी सर्विसेज पदक तालिका में सिरमौर रही। दूसरे स्थान के मुकाबले में महाराष्ट्र ने हरियाणा से बाजी मार ली। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 140 मेडल जीते वहीं हरियाणा के खाते में 116 मेडल दर्ज हुए। हरियाणा के 38 स्वर्ण पदकों में 37 स्वर.......

एशिया कप क्रिकेट में भारत का मुकाबला कल थाईलैंड से

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल बारिश के कारण मेजबान बांग्लादेश को हुआ नुकसान सिलहट। बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जा रहा महिला टी20 एशिया कप अपने आखिरी चरण पर पहुंच चुका है। नॉकआउट मैचों के लिये चारों टीम का पता चल गया है। भारत की टीम ने 6 मैचों में से 5 जीत दर्ज कर टॉप पर रही वहीं पाकिस्तान टीम भी 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। श्रीलंका की महिला टीम चार जीत के साथ तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनी वहीं थाईलैंड .......

वेंकटेश अय्यर ने गेंद और बल्ले से किया धमाका

देवदत्त पडिक्कल का तूफानी शतक उत्तर प्रदेश की जीत से शुरुआत नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत मंगलवार (11 अक्टूबर) को हुई। पहले दिन कई स्टार खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, तो कुछ ने निराश किया। वहीं, कुछ मैच बारिश के कारण नहीं हो सके। केरल, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, बड़ौदा, गोवा, मेघालय, उत्तराखांड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ ने जीत से शुरुआत की। भारत के लिए.......

भारत ने तीसरा वनडे सात विकेट से जीता

घरेलू वनडे सीरीज में 12 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को हराया नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम .......

राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियों ने जीता कांस्य

झारखण्ड को 5-2 से हराया, साधना, ऐश्वर्या और ज्योति ने किए गोल खेलपथ संवाद ग्वालियर। मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियों ने अपने बेजोड़ और दमदार खेल से मंगलवार को मजबूत झारखण्ड टीम को 5-2 से पराजित कर राष्ट्रीय खेलों का कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियां न केवल किसी बड़ी प्रतियोगिता में खेलीं बल्कि अंतरराष्ट्.......

हॉकी में कर्नाटक ने गोल्ड तो यूपी के खिलाड़ियों ने जीता दिल

37 साल बाद उत्तर प्रदेश की टीम को मिला राष्ट्रीय खेलों में पदक खेलपथ संवाद राजकोट। गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुष हॉकी के फाइनल में उत्तर प्रदेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इन खेलों के फाइनल में 37 साल बाद पहुंची उत्तर प्रदेश टीम को कर्नाटक ने पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 गोल से हराया। कर्नाटक ने बेशक गोल्ड मेडल जीता हो लेकिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने जोरदार खेल से हॉकीप्रेमियों का दिल जरूर जीता। पुरु.......