हरियाणा के होनहार मुक्केबाजों ने जीती राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी के बालक-बालिका वर्ग में जीते 19 पदक खेलपथ संवाद ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय सब जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में हरियाणा के होनहारों (लड़कों और लड़कियों) ने कुल 19 पदक के साथ दोनों वर्गों की चैम्पियनशिप जीत ली। बालक वर्ग में उत्तराखंड तीन स्वर्ण और तीन रजत के साथ 34 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा जबकि यूपी ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में मौजूदा .......

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की दौड़ में श्रीजेश-हरमनप्रीत और सविता पूनिया

कौन बनेगा साल का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया हॉकी इंडिया के वार्षिक सम्मान समारोह में कई पुरस्कार पा सकते हैं। दोनों को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में 'साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' सम्मान की दौड़ में नामित किया गया है। हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कारों का एलान 31 मार्च को होगा।  पूर्व .......

सलीमा दीदी मेरी आदर्श: फॉरवर्ड संजना होरो

हॉकी बंगाल की नई सितारा का सपना भारतीय जर्सी पहनना  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी बंगाल की 19 वर्षीय फॉरवर्ड संजना होरो भारतीय फॉरवर्ड सलीमा टेटे को अपना आदर्श बताती हैं। संजना 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हरियाणा की दीपिका के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनकर उभरीं। क्वार्टर फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश से उनकी टीम के बाहर होने से पहले संजना ने टूर्नामेंट में 13 गोल किए।&nbs.......

महाराष्ट्र ने हॉकी का उत्कृष्ट खेल दिखायाः सविता पूनिया

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के स्तर में हुआ सुधार खेलपथ संवाद पुणे। 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हॉकी हरियाणा की खिताबी जीत के बाद, हरियाणा की कप्तान सविता पुनिया, जोकि राष्ट्रीय सीनियर टीम की कप्तान भी हैं, ने कहा कि यह एक अच्छा एहसास है। सविता इसका श्रेय टीम बॉन्डिंग को देती हैं। उनका कहना है कि सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के स्तर में सुधार हुआ है। कई टीमों ने इसकी झलक दिखाई है।.......

आज जीत की लय कायम रखने उतरेंगे चेन्नई और गुजरात

शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर रहेगी नजर खेलपथ संवाद चेन्नई। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दो नए कप्तानों शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व कौशल की परीक्षा होगी। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन यहां उनके रणनीतिक कौशल पर भी सभी का ध्यान टिका रहेगा। दोनों टीम अपना पहला मैच जीत कर एक-दूसरे का .......

आईपीएलः लोमरोर और कार्तिक ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत

विराट ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, फाफ-ग्लेन हुए फेल खेलपथ संवाद बेंगलुरु। आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की 77 रनों की धमाकेदारी पारी के दम पर 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए और चार विकेट से यह मैच जीत लिया। आरसीब.......

सेमीफाइनल में हार के साथ किदांबी श्रीकांत का सफर समाप्त

स्विस ओपन 2024 में लिन चुन-यी ने हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। किदांबी श्रीकांत की स्विस ओपन 2024 यात्रा का दुर्भाग्यपूर्ण अंत हो गया क्योंकि भारत के शीर्ष शटलर को सेंट जैकबशाले मैदान में पुरुष एकल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत एक घंटे और पांच मिनट तक चले अंतिम चार मैच में दुनिया के 22वें नंबर के चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के खिलाफ 21-15, 9-21, 18-21 से हार गए। नवंबर 2022 के बाद से यह श्रीकांत की पहली सेमीफाइनल उपस्थिति.......

फ्लोरियन विर्ट्ज ने दागा सात सेकेंड में गोल

जर्मनी के लिए सबसे कम समय में गोल दागने वाला खिलाड़ी  खेलपथ संवाद ल्योन। जर्मनी ने दोस्ताना मुकाबले में फ्रांस को 2-0 से पराजित कर दिया। इस मैच में जर्मनी के लिए फ्लोरियन विर्ट्ज ने सातवें सेकेंड में ही गोल कर दिया। यह जर्मनी के लिए अब तक का सबसे तेज गोल है। जर्मनी के लिए दूसरा गोल 49वें मिनट में काई हेवट्ज ने किया।  इससे पहले जर्मनी के लिए सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड नौ सेकेंड में था। यह गोल ल्यूकास पोदोल्स्की ने 2013 म.......

यूपी के होनहार भव्य प्रताप ने लगाया स्वर्णिम पंच

उत्तर प्रदेश के तीन बॉक्सर फाइनल में हारे हरियाणवी होनहार मुक्केबाजों ने 19 पदक किए पक्के तीसरी सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद ग्रेटर नोएडा। सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबले में सादोपुर गांव के भव्य प्रताप ने हरियाणा के बॉक्सर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। हालांकि यूपी टीम के विशुपाल, रुद्राक्ष और आदित्य फाइनल में अपने मुकाबले हार गए और उन्हें रजत पदक से.......

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने लिखी कबड्डी में 128 खिलाड़ियों की भागीदारी की नई पटकथा खेलपथ संवाद पंचकूला। विश्व कबड्डी दिवस पर भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एक नया इतिहास रचा। कबड्डी में यह नया अध्याय पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लिखा गया। इस अवसर के साक्षी रहे मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।  हिपसा की अध्यक्ष कांथी डी. सुरेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व का क्.......