सिमोन बाइल्स बनीं टाइम मैगजीन की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एथलीट

पांच वर्ल्ड ऑल-अराउंड खिताब जीतने वाली एकमात्र महिला न्यूयॉर्क। अमेरिका की मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को टाइम पत्रिका ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है। महानतम जिम्नास्टों में शामिल बाइल्स ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए टोक्यो ओलम्पिक में चार स्पर्धाओं के फाइनल से नाम वापस ले लिया था।  चार बार की ओलम्पिक पदक विजेता बाइल्स ‘द टविस्टीज’ की शिकार हो गई थीं जिसमें हवा में जगह और दिशा का भान नहीं रहता। इस.......

कानपुर के निखिल और तमन्ना का डांसिंग में कमाल

उत्तर प्रदेश डांस प्रतियोगिता में जीते सोना-चांदी अब राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में करेंगे शिरकत खेलपथ संवाद कानपुर। उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में कानपुर के निखिल और तमन्ना ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सोने और चांदी के मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों के प्रतियोगियों ने भाग लिया था। कानपुर के परमट निवासी गंगाराम प्रजापति पुत्र निखिल प्रजापति ने अंडर 1.......

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 63 रन हराया

टी-20 घरेलू सीरीज में 1-0 की बढ़त कराची। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के साथ टी-20 घरेलू सीरीज के पहले मैच में 63 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। इसके साथ ही टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद रिजवान और हैदर अली ने अर्धशतक लगाया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। लेग स्पिनर शादाब खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट .......

रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पंचाल का टीम इंडिया में चयन

अंडर-19 खेलने के दौरान ही रणजी में प्रवेश गुजरात से तिहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर अहमदाबाद। प्रियांक पंचाल का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम में हुआ है। अंडर-19 खेलने के दौरान ही प्रियांक ने गुजरात की ओर से रणजी में डेब्यू कर लिया था। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी अनिल पटेल ने बताया कि प्रियांक पंचाल गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 से होते हुए रणजी में.......

चोटिल हुए रोहित शर्मा, टेस्ट सीरीज से बाहर

नयी दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए क्योंकि मुंबई में टीम के नेट सत्र के दौरान उनके बायें पैर की मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई और साथ ही उनके हाथ में भी चोट लगी।  भारत ‘ए' के कप्तान प्रियांक पांचाल टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित का विकल्प होंगे। बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए कार्यवाहक उप कप्तान की घोषणा नहीं की है लेकिन लोकेश राहु.......

भारतीय हॉकी टीम आज कोरिया से खेलेगी मुकाबला

टोक्यो ओलम्पिक के बाद खेल रही एशियन चैम्पियंस ट्राफी खेलपथ संवाद ढाका। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम कोरिया के खिलाफ मंगलवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच से नए सत्र का आगाज करेगी तो कई युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी। भारत ने 2011 में टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक तीन बार खिताब जीता है। इसने 2016 में कुआंटन और 2018 में मस्कट में खिताब अपने नाम किया था।  भारत को 14 दिसम्बर को कोरिया .......

टॉप्स में 20 नए खिलाड़ी शामिल

2024 ओलम्पिक की कवायद टॉप्स में खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंची मध्य प्रदेश के शूटर भी शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लक्ष्य ओलम्पिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) में सोमवार को 20 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया जिससे पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक 2024 के लिए खेल मंत्रालय से अनुदान पाने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंच गई। मिशन ओलम्पिक सेल (एमओसी) की बैठक में ओलम्पिक के सात और पैरालम्पिक के छह खेलों को समर्थन के लिए चुना गया।&.......

अजय सिंह ने भारत के लिए जीता तीसरा स्वर्ण पदक

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालीफाई ताशकंद। राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत के खाते में तीन गोल्ड आ चुके हैं। अजय सिंह ने रविवार को पुरुषों की 81 किलोग्राम भारवर्ग का खिताब जीतकर चैम्पियनशिप में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।  अजय ने कुल 322 किलोग्राम भार उठाया और इस दौरान स्नैच में 147 किलोग्राम के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गोल्ड जीतने के साथ ही अगले साल बर्मिंघम में होने वाले .......

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया कमाल

नेशनल चैम्पियनशिप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल खेलपथ संवाद पटियाला। भाजपा विधायक और राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर से बिहार के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। दरअसल, श्रेयसी सिंह ने पटियाला में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। उनकी इस जीत पर बिहार के साथ-साथ देश से भी बधाई मिल रही है।इतना ही नहीं श्रेयसी की इस कामयाबी पर उन्हें बिहार में अलग-अलग दलों के नेताओं .......

खिलाड़ियों के बीच मजबूत रिश्ता बनाने की जरूरतः रोहित शर्मा

कप्तान बनने के बाद इनका पहला साक्षात्कार विराट कोहली मेरे लीडर, उन्होंने ही दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। रोहित शर्मा कप्तान बनने के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बीसीसीआई टेलीविजन से कहा, 'जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं तो आप पर बहुत दबाव रहता है। आपके बारे में लोग भी कुछ न कुछ कहते रहते हैं। कोई आपको सही बताएगा तो कोई आपके फैसले को गलत बताएगा। लेकिन मेरे लिए एक कप्तान नहीं बल्कि एक क्.......