भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया

सैफ अंडर-19 फुटबाल चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद काठमांडू। ग्वागमसर गोयेरी, नाओबा मेतेई पंगाम्बाम और अर्जुन सिंह ओनम के गोलों की मदद से भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबाल चैम्पियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। ग्रुप बी में भारत का मुकाबला अब 25 सितम्बर को भूटान से होगा। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।  ग्रुप ए में नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालिफाइंग दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम ने .......

रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

अर्जुन-अरविंद की जोड़ी फाइनल में खेलपथ संवाद नई दिल्ली। रोइंग में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6: 55.78 के समय के साथ रेपचेज-1 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल रविवार को खेला जाएगा। लाइटवेट पुरुष डबल्स स्कल्स में बेहतर प्रदर्शन के साथ भारतीय जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। जापान (7: 05.91) और फिलिपीन (7: 10.97) तीसरे स्थान रहा। इस बीच सतनाम सिंह और परमिंदर सिंह की अन्य भारतीय जोड़ी ने (6: 48.06) डबल स्कल्स के फाइ.......

एशियाई खेलों में ध्वजवाहक होना गर्व की बातः हरमनप्रीत

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हांगझोऊ में शनिवार से शुरू हो रहे 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में देश का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। भारतीय ओलम्पिक संघ ने बुधवार को हरमनप्रीत और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 655 सदस्यीय भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया।  अतीत में धनराज पिल्लै (1998 और 2002), ज्योति सुनीता कुल्लू (2006), गगन नारंग (2010) , सरदार सिंह (2014) और.......

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का विजयी सफर जारी

एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में चीनी ताइपे पर 3-0 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दक्षिण कोरिया पर शानदार जीत के बाद भारत ने चीनी ताइपे पर एक घंटे और 25 मिनट में 25-22, 25-22, 25-21 से जीत दर्ज की और 1-6वें स्थान के प्लेऑफ में पहुंच गया। रविवार को भारत का मुकाबला जापान या कजाकिस्तान से होगा।.......

19वें एशियाई खेलों का आगाज आज से, अबकी बार, भारत सौ के पार

45 देश, 40 खेल और 61 स्पर्धाएं होंगी 481 स्वर्ण पदक होंगे दांव पर 16 दिन तक चलेगा खेलों का महाकुंभ खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत अबकी बार, सौ पार (इस बार 100 पदक पार करना) की कैचलाइन के साथ हांगझोऊ एशियाई खेलों में उतरेगा जिसका आधिकारिक आगाज आज (शनिवार) से होगा। इस बार भारतीय प्रशंसकों की 100 के पार पदक जीतने की उम्मीदें लगी हैं क्योंकि जकार्ता और पालेमबांग में पिछले चरण में देश ने 70 पदक जीते थे। हांगझोऊ खेल में भार.......

अरुणाचल की खिलाड़ियों का एशियाड में शिरकत करना असम्भव

मेजबान चीन ने खेलभावना का किया अनादर, वीजा बना समस्या खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चीन की हरकत के बाद अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशू खिलाड़ियों के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाग लेने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तेगा ओनिलु, लामगु मेपुंग और वांगसू न्येमान को नत्थी वीजा जारी किया है। भारत सरकार नत्थी वीजा को मान्यता नहीं देती है, जिसके चलते इन तीनों को ही एशियाई खेलों में नहीं भेजा जा सकता है।  हांगझोऊ में .......

केनोइंग-कयाकिंग की जज बनीं बिल्किस मीर

एशियाड में दिखा रही हैं अपनी कर्मठता खेलपथ संवाद श्रीनगर। श्रीनगर की पूर्व कयाकिंग और केनोइंग खिलाड़ी बिल्किस मीर को हांगझोऊ में शनिवार से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में फिनिशिंग लाइन जज बनाया गया है और यह श्रेय पाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। मीर ने कहा ,‘ मैं जूरी पेनल में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हूं।  बिल्किस मीर ने कहा- मैं कयाकिंग, केनोइंग और केनोए फर्राटा स्पर्धाओं में फिनिश प्वाइंट पर मुख्य जज रहू.......

भारत का चीन को मुंहतोड़ जवाब, खेल मंत्री का दौरा रद्द

अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने का मामला गरमाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों से पहले भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ गया है। दरअसल, खेलों से पहले चीन की एक नापाक हरकत सामने आई। उसने हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ियों को अंतिम क्षणों में वीजा नहीं दिया। ये वही तीन खिलाड़ी हैं, जिनके साथ चीन में कुछ महीने पहले हुए यूनिवर्सिटी गेम्स में भी बदसलूकी की गई थी और उन्हें नत्थी वीजा दिया गया .......

समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन सिखाते हैं खेलः डॉ. आर.के. अशोका

के.डी. मेडिकल कॉलेज में पांच दिवसीय एक्जोन-2.0 का शुभारम्भ खेलपथ संवाद मथुरा। नाम, प्रसिद्धि और पैसे के लिए जहां शिक्षा बहुत आवश्यक है वहीं स्वस्थ शरीर तथा मस्तिष्क के लिए खेलों का बहुत महत्व है। हमें खेलों में जीत-हार की परवाह न करते हुए सिर्फ खेलना चाहिए। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन तथा समूह में कार्य करना सिखाते हैं। यह सारगर्भ.......

रोइंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

एशियाड की आठ स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय रोइंग खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां तीन और स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाते हुए कुल आठ स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई।  सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान और सुखमीत सिंह की भारतीय टीम ने छह मिनट 9.94 सेकेंड के समय के साथ पुरुष क्वाड्रापल स्कल्स के फाइनल में जगह बनाई। पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स वर्ग में अर.......