ओलम्पिक को छोड़ सभी पदक हैं विनेश के खाते में

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 13 पदक जीत चुकी है पहलवान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पांच साल पहले चोट के चलते क्वार्टर फाइनल में बाहर होने वाली पहलवान विनेश फोगाट (53 किलोग्राम) टोक्यो में पदक जीतकर उस दर्द को हमेशा के लिए भूलना चाहेंगी। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 26 वर्षीय विनेश का यह दूसरा ओलम्पिक है। दुनिया की नंबर एक पहलवान विनेश ने इस साल लगातार तीन खिताब जीते हैं।  हरियाणा के भिवानी की विनेश पिछले साल कजाखस.......

69 साल पहले बेटियों ने ओलम्पिक में जगाई थी उम्मीद की लौ

टोक्यो में रिकॉर्ड 55 बेटियां 16 खेलों में करेंगी शिरकत  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चार बेटियां, दो खेल और पांच स्पर्धाएं। 69 साल  पहले 21 जुलाई 1952 को हेलसिंकी ओलम्पिक खेलों के महासमर में पहली बार मैदान पर उतरकर भारतीय बेटियों ने जो उम्मीद की लौ जगाई थी वह अब मशाल बन चुकी है। हेलसिंकी से बेटियों ने जो ऐतिहासिक सफर शुरू किया था वह टेढ़ी-मेड़ी पगडंडियों से होता हुआ अब जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुका है। वह भी रिकॉर्ड 55 बेटि.......

अब पदक के लिए जाती हैं बेटियांः कर्णम मल्लेश्वरी

टोक्यो में मीरा करेगी कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पहली कोई भी चीज हो वो बहुत खास होती है, फिर यह तो ओलम्पिक का पहला पदक था। मेरा ही नहीं देश की किसी महिला खिलाड़ी का भी। यह मेरे लिए तो खास है ही देश के लिए भी। सिडनी ओलम्पिक ( 2000) के बाद भारतीय महिलाएं ओलम्पिक में पदक के बारे में सोचने लगीं। इससे पहले कोई भी भारतीय महिला पदक के बारे में नहीं सोचती थी।  सिडनी के बाद बेटियों ने न सिर्फ ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन किया बल्क.......

ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने घुटनों के बल बैठ किया नस्लवाद का विरोध

53 साल पहले हुआ था ब्लैक सैल्यूट  नई दिल्ली। रेफरी की सीटी बजते ही ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने एक-दूसरे को देखा और एक घुटने के बल बैठ गईं। विपक्षी की टीम चिली ने भी ऐसा किया। एक घंटे के बाद अमेरिकी और स्वीडिश खिलाड़ियों ने नस्लवाद के विरोध में यह कदम उठाया। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन ये नजारा देखने को मिला। फीफा भी पहले मैदान में किसी भी तरह के विरोध के पक्ष में नहीं था लेकिन पिछले साल इस दिशा में नियमों में राहत दी क्योंकि अमे.......

टोक्यो ओलम्पिक में जुड़वां जोड़ियां मचाएंगी धमाल

25 भाई-बहनों की जोड़ी में छह जुड़वा जोड़ियां शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पांच साल पहले रियो ओलम्पिक में 36 भाई-बहनों की जोड़ियों ने चुनौती पेश की थी तो इस बाद टोक्यो में 25 भाई-बहनों की जोड़ियां धमाल मचाएंगी। इनमें से छह जोड़ियां जुड़वां भाई-बहनों की हैं। रूस की 22 साल की जुड़वां बहनों अरीना और दीना की जोड़ी जिम्नास्टिक में पदक के लिए ताल ठोकेंगी। एवरिना बहनों की यह जोड़ी पहली बार ओलम्पिक में खेलेंगी।  ब्रिटेन के 26 वर्ष.......

सौरभ-मनु समेत कई भारतीय जोड़ियों का टोक्यो में दिखेगा जलवा

शूटिंग में चार भारतीय मिश्रित जोड़ियां उतर रही हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद की ओर से ओलम्पिक में लिंग समानता और महिलाओं को तवज्जो देने के लिए रखी गई मिश्रित स्पर्धाओं ने भारत की पदक दावेदारी को मजबूत किया है। शूटिंग में चार भारतीय मिश्रित जोड़ियां उतर रही हैं।  10 मीटर एयर राइफल में दुनिया के नंबर दो दिव्यांश पंवार, नंबर एक इलावेनिल वालरिवान के अलावा दीपक कुमार अंजुम मोदगिल की जोड़ी है तो 10 मीटर.......

टेनिस सरताज जोकोविच की नजरें गोल्डन स्लैम पर

टोक्यो जाने से पहले दिखाया है दम बेलग्रेड। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच खेलों के महाकुंभ में भाग लेने के लिए मंगलवार को टोक्यो के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सर्बिया के इस स्टार ने कहा कि खेलों के लिए वे खुद को तैयार और प्रेरित महसूस कर रहे हैं। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच हालांकि टोक्यो में मिलने वाली चुनौती से अच्छी तरह अवगत हैं। जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा.......

बॉक्सर आशीष पर पूरे देश की नजरें

नौ साल की उम्र में पहने थे ग्लव्स दिवंगत पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। आशीष के अनुसार वह ओलम्पिक में पदक जीतकर अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 16 वर्ष कड़ी मेहनत की है। वह हिमाचल के पहले बॉक्सर हैं, जो ओलम्पिक में दमखम दिखाएंगे। जानकारी के अनुसार ब.......

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर टोक्यो में उम्मीदों का भार

सिडनी ओलम्पिक के बाद कोई महिला वेटलिफ्टर बनी है पदक की दावेदार चीन और अमेरिकी लिफ्टर से होगी कड़ी टक्कर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वेटलिफ्टिंग और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। सिडनी ओलम्पिक में कर्णम मल्लेश्वरी के पहले पदक के बाद से ही यह खेल हमेशा विवादों में रहा है, लेकिन पिछले 21 साल में यह पहली बार है जब ओलम्पिक से पहले ये खेल न विवादों में है बल्कि 49 किलो में मीराबाई चानू पदक की बड़ी दावेदार हैं।  24 जुलाई .......

बान की मून दोबारा बने आचरण आयोग के अध्यक्ष

2017 से इस पद पर हैं काबिज टोक्यो। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को मंगलवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया।आईओसी के सत्र के दौरान उन्हें इस पद पर दोबारा चुना गया। दक्षिण कोरिया के 77 साल के राजनीतिज्ञ और राजनयिक बान की मून 2017 से इस पद पर हैं। वह चार साल के एक और कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगे। आईओसी से 2019 में सदस्य के रूप में जुड़ने वाली कोस्टा रिका की लॉरा चिनचिला.......