पहले ही टेस्ट मैच में शैफाली वर्मा का धमाल

प्रारम्भिक बल्लेबाजों की मेहनत को मध्यक्रम ने किया बर्बाद शेफाली-मंधाना की जोरदार साझेदारी ब्रिस्टल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाना किसी भी भारतीय लड़की के लिए सपना सच होने जैसा होता है। रोहतक (हरियाणा) से आने वाले शैफाली वर्मा ने कम उम्र में अपनी मेहनत से इसको मुमकिन कर दिखाया। इस 17 वर्षीय बल्लेबाज ने सीमित ओवर क्रिकेट में तो अपनी छाप छोड़ ही दी थी, अब इंग्लैंड की जमीन पर उतरते ही उन्होंने अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में भ.......

टोक्यो में दिखेगा हरियाणा की छोरियों का दम

हॉकी टीम में नौ बेटियों का चयन खेलपथ संवाद हिसार। टोक्यो ओलम्पिक में हरियाणा की बेटियों की स्टिक की रफ्तार देखने को मिलेगी। ओलम्पिक के लिए चयनित 16 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं। पदक का दारोमदार प्रदेश की बेटियों पर ही रहेगा क्योंकि टीम की कमान संभालने वाली बेटी रानी रामपाल और गोल रक्षक सविता हरियाणा से हैं। इसके अलावा सात अन्य खिलाड़ी भी फील्ड में आक्रमण और बचाव करती दिखेंगी। हॉकी इंडिया ने हरियाणा की जिन बेटियों .......

हम प्रतिद्वंद्वी को मानसिक मजबूती, स्किल और स्टेमिना से हराएंगे

निक्की प्रधान का कहना टोक्यो ओलम्पिक में हर मैच करो या मरो का होगा खेलपथ संवाद बेंगलूरु। झारखंड की ओर से ओलम्पिक खेलने वाली स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान टोक्यो ओलम्पिक की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वह मानती हैं कि ओलम्पिक खेलों में भारतीय टीम का हर मैच करो या मरो का होगा। हम सब यही सोच कर उतरेंगे कि इस मैच के आगे भी कुछ नहीं। इसे जीत लें तो फिर अगला लक्ष्य तय करेंगे। बेंगलुरु में चल रहे भारतीय हॉकी टीम के कैंप में टीम के स.......

हरियाणा की नौ बेटियां ओलम्पिक हॉकी टीम में, एमपी में निराशा

टोक्यो ओलम्पिक में आठ खिलाड़ियों को पहली बार मौका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में हरियाणा की नौ बेटियों को मौका मिला है जबकि इस खेल में पिछले डेढ़ दशक में अकूत पैसा खर्च करने वाले मध्य प्रदेश को निराशा हाथ लगी है। टीम चयन के बाद से ही मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी ग्वालियर में निराशा छा गई है। हॉकी बेटियां उनके साथ हुए भेदभाव से निराश हैं। टोक्यो ओलम्.......

आईओए ने एमपीएल को बनाया मुख्य प्रायोजक

आठ करोड़ का करार  नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को मोबाइल गेमिंग मंच 'एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन' को आगामी टोक्यो ओलम्पिक और अगले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया। आईओए के अनुसार एमपीएल के साथ जुड़ाव डेढ़ साल का है जो अगले साल 31 दिसम्बर को समाप्त होगा। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने संयुक्त बयान में कहा, 'हमें आपको सूचित करके खुशी हो.......

विम्बलडन या टोक्यो ओलम्पिक में नहीं खेलेंगे नडाल

मैड्रिड। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि वह विम्बलडन या टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेंगे। नडाल ने गुरुवार को कहा कि अपने शरीर की ‘आवाज सुनने' के बाद उन्होंने यह फैसला किया है।  इस महीने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले नडाल ने दो बार विम्बलडन खिताब जीता है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक भी जीता था। नडाल ने कहा, ‘लक्ष्य यह है कि मैं अ.......

ओलम्पिक से पहले कोरोना आपातकाल में दी ढील

टोक्यो। ओलम्पिक की शुरुआत में अब जब एक महीने से कुछ अधिक का समय बचा है, तब कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी के चलते जापान ने बृहस्पतिवार को टोक्यो और 6 अन्य क्षेत्रों में अगले हफ्ते से कोविड-19 महामारी के कारण लगे आपातकाल में ढील देने की घोषणा की।  जापान में मार्च के बाद से एक समय रोजाना 7000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे और टोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरों में गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर गए थे । उसके बाद से हालांकि मर.......

एचसीए के अध्यक्ष पद से हटाये गये अजहरुद्दीन

हैदराबाद। हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) की शीर्ष परिषद ने अपने संविधान के कथित उल्लंघन के लिए अपने ही अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को ‘निलंबित' कर दिया। अजहरूद्दीन के खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि निलंबन की वैधता पर सवाल उठाया जा सकता है क्योंकि राज्य इकाई की आम सभा को ही पद पर काबिज अध्यक्ष को निलंबित करने का अधिकार है, शीर्ष परिषद को नहीं।  एचसीए का लोकपाल पहले ही शीर्ष परिषद .......

शर्मिला गोदारा ने चौथी कक्षा में थामी थी हॉकी

अब खेलेगी टोक्यो ओलम्पिक खेलपथ संवाद हिसार। 12वीं पास गांव कैमरी की बेटी शर्मिला गोदारा ने राजकीय प्राथमिक स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ते हुए हॉकी थामी थी और अब भारतीय टीम से ओलम्पिक खेलने के लिए चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंहमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शर्मिला गोदारा गांव कैमरी के राजकीय प्राथमिक स्कूल की चौथी कक्षा में पढती थी, तक उन्होंने हॉकी स्टिक को हाथ में ल.......

भारत ने टोक्यो के लिये चुनी महिला हॉकी टीम

आठ खिलाड़ी करेंगी ओलम्पिक में पदार्पण बेंगलुरू। भारत ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले टोक्यो खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी है, जिसमें आठ खिलाड़ी ओलम्पिक में पहली बार पदार्पण करेंगी जबकि इतनी ही अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और आठ खिलाड़ी 2016 रियो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।  भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर रानी र.......