मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की हर गेंद लाखों की

आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों का जलवा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी। पैट कमिंस .......

सफलता की बुलंदियों पर खेल रत्न चिराग और सात्विक

एशियाई खेलों में भारत को पहली बार दिलाया स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से विभूषित होने जा रही चिराग-सात्विक की जोड़ी ने इस साल बेजोड़ प्रदर्शन किया और पहली बार एशियाई खेलों में बैडमिंटन डबल्स में देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई। जहां एक तरफ इस साल हमारे नामचीन शटलरों का वैश्विक खेल मंचों में फीका प्रदर्शन रहा वहीं इस जोड़ी ने अपने शानदार कौशल और दमखम से कई नए आयाम स्थापित किए।    भारत के बैडमिं.......

के.डी. हॉस्पिटल में जय को मिली नई जिन्दगी

माता-पिता का कहना आखिरी उम्मीद लेकर यहां आए थे मथुरा। डायबिटीज या शुगर (मधुमेह) जिसे कभी बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था, वह आज जवानों और बच्चों को भी अपना शिकार बना रही है। इसी बीमारी की गिरफ्त में बेहोशी की हालत में आए छह वर्षीय जय पुत्र विवेक सिंह को के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. के.पी. दत्ता तथा डॉ. सुमित के प्रयासों से नई जिन्दगी मिली है। अब .......

शल्य क्रिया से के.डी. हॉस्पिटल में नवजात शिशु को मिली नई जिन्दगी

शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के प्रयासों से बच्चा स्वस्थ मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के जाने-माने शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा ने अपने किस्म की एक जटिल शल्य क्रिया के माध्यम से मथुरा निवासी रवि कुमार के नवजात शिशु को नई जिन्दगी दी है। नवजात शिशु अब न केवल अच्छे से सांस ले रहा है बल्कि उसके आंतों की खराबी भी दूर हो गई है। पूर्ण स्वस्थ होने क.......

अमेठी की मास्टर एथलीट हर्षलता शाही की स्वर्णिम तिकड़ी

तीसरे खेलो मास्टर्स गेम्स 2023 में किया कमाल का प्रदर्शन खेलपथ संवाद अमेठी। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन द्वारा 15 से 17 दिसम्बर 2023 तक दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरे खेलो मास्टर्स गेम्स 2023 में अमेठी की मास्टर एथलीट हर्षलता शाही ने स्वर्णिम तिकड़ी लगाकर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस चैम्पियनशिप में अमेठी की मास्टर एथलीट हर्षलता शाही (हर्षिता) ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 10 .......

जयकुमार शर्मा ने झटके पांच पदक

तीसरे खेलो मास्टर गेम्स-2023  खेलपथ संवाद हिसार। नयी दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेल गांव के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 15 से 17 दिसम्बर तक आयोजित तीसरे खेलो मास्टर गेम्स-2023 में 61 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट जयकुमार शर्मा ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीतकर अपना जलवा दिखाया।  मास्टर एथलीट व पूर्व एसडीओ जयकुमार शर्मा ने 800 मीटर, चार गुणा 100 व चार गुणा 400.......

आलोक कुमार को प्रमुख सचिव खेल की जवाबदेही

अभी तक माध्यमिक शिक्षा में विशेष सचिव रहे  खेलपथ संवाद लखनऊ। लोकसभा चुनाव की सन्निकटता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नौकरशाहों को इधर से उधर भेजने की कवायद शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल में, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला और नियुक्ति की है। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार को प्रमुख सचिव खेल बनाया गया है। वह माध्यमिक शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा) के विशेष सचिव के.......

पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरीं अपनी कल्पनाएं

विश्व रंग में सम्मानित होंगे बाल चित्रकार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में टैगोर चिल्ड्रंस पेंटिंग प्रतियोगिता  खेलपथ संवाद  भोपाल। बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से विश्व रंग के तत्वावधान में स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की सार्थक पहल के तहत रविवार को स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में टैगोर चिल्ड्रंस पेंटिंग कॉम्पीटिशन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भोपाल, औबेदुल्लागंज, मंडीद.......

हरियाणा ने जीती पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स की ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा केआईपीजी मानवीय जुनून और भावना का उत्सव खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हरियाणा रविवार को पहले खेलो इंडिया पैरा खेलों में 40 स्वर्ण सहित कुल 105 पदक जीतकर चैम्पियन बना जबकि उत्तर प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में दूसरा स्थान सुनिश्चित किया। हरियाणा ने 40 स्वर्ण के अलावा 39 रजत और 26 कांस्य पदक भी जीते। उत्तर प्रदेश कुल 62 पदक (25 स्वर्ण, 23 रजत और 14.......

भारतीय धावक सावन और रेशमा ने जीते स्वर्ण पदक

केन्या के एबेन्यो और इथोपिया की केबेड की शानदार जीत खेलपथ संवाद कोलकाता। विश्व एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस, टाटा स्टील कोलकाता 25 किलोमीटर ने रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। इसमें केन्या के डैनियल सिमिउ एबेन्यो और इथोपिया की सुतूम असेफा केबेडे ने पुरुष और महिला वर्ग में इवेंट रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने तेज गति से प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 1.11:13 और 1.18:47 के समय के साथ अपनी दौड़ पूरी की। भारतीय धावकों सावन और रेशमा ने भी गजब का.......