20 ब्रांडों को अदालत में घसीट सकती हैं पीवी सिंधु

बिना अनुमति इस्तेमाल हुआ नाम व तस्वीर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में बीते सप्ताह भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह ओलम्पिक में दूसरी बार था जब सिंधु ने पदक जीता। इससे पहले साल 2016 रियो ओलम्पिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।  ओलम्पिक में बैडमिंटन स्पर्धा में वह दो पदक जीतने वाली भारत की.......

आईओए ने टोक्यो मेडलिस्ट को दिए नकद पुरस्कार

खेल मंत्री ने टॉप्स का विस्तार करने का दिया भरोसा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान टोक्यो ओलम्पिक के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत अन्य मेडलिस्ट को नकद पुरस्कार सौंपे। खेल मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना (टॉप्स) का विस्तार करने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत के सर्.......

भारतीय युवा तीरंदाजों ने पोलैंड में लहराया तिरंगा

आठ गोल्ड समेत कुल 15 पदक जीते खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पोलैंड में हुई युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 15 मेडल जीते। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य भारत की झोली में आए। यही नहीं इस बार के चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।  भारतीय तीरंदाजों ने युवा विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। पोलैंड में आयोजित इस टूर्नामें.......

दर्शकों के बगैर होंगे पैरालम्पिक खेल

आयोजकों ने जताई सहमति 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक होंगे खेल टोक्यो। कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का आयोजन दर्शकों के बगैर होगा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने दी। 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस इवेंट में दर्शकों की संख्या नाममात्र होगी।  स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आयोजकों ने गुरुवार देर रात इस मसले पर अपनी सहमति जताई। इसके मुताबिक, मध्य जापान के शिज़ुओका में पैरालम्पिक.......

नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग पर खर्च हुए सात करोड़ रुपये

खरीदे गए 177 भाले, ली गई जेवलिन थ्रो मशीन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रायः एक आम खेलप्रेमी यह कहता है कि खिलाड़ियों की तरफ सरकार का ध्यान नहीं होता। यह सही नहीं है। भारतीय खेल मंत्रालय और राज्य सरकारें पैसा खर्च करती हैं लेकिन उन खिलाड़ियों पर जिनसे उन्हें पदक की उम्मीद होती है। सैखोम मीराबाई चानू हों या नीरज चोपड़ा या अन्य भारतीय पदकवीर सरकार ने इन पर पैसा खर्च करने में कोई कोताही नहीं बरती। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय भाला फेंक ए.......

जमशेदपुर में लगेगा महिला नेशनल फुटबॉल टीम का शिविर

एशिया कप की तैयारी करेंगी महिला खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एफसी वुमेन्स चैम्पियनशिप 2022 की तैयारी के लिए राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का शिविर जमशेदपुर में लगाया जाएगा। इस शिविर में भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी वुमेन्स चैम्पियनशिप की तैयारी करेगी। आगामी 16 अगस्त से यह शिविर जमशेदपुर में लगेगा। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को महिला फुटबॉल के हब के रूप में विकसित करने के लिए नेशनल टीम के कैंप के आयोजन करने क.......

जर्मनी का एक गांव भी मना रहा नीरज चोपड़ा की जीत का जश्न

हजारों किलोमीटर दूर से मिल रही बधाइयां नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। जहां एक ओर नीरज ने इतिहास रचा तो दूसरी ओर भारत में जश्न का माहौल बन गया, बने भी क्यों न, आखिर पहला गोल्ड जो आया। लेकिन क्या आपको पता है कि नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर जर्मनी के एक छोटे से गांव में भी कुछ जश्न जैसा माहौल बन गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नीरज का ये जर्मनी कनेक्शन क्या है?.......

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने जारी की गाइड लाइन

10 सितंबर तक भेजनी होगी टीमों की सूची 15 खिलाड़ी और आठ अधिकारियों को लाने की अनुमति दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देशों को यूएई में टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों और 8 अधिकारियों को लाने की अनुमति दी है। पीसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि आईसीसी ने भाग लेने वाले देशों के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ियों और कोच एवं सहयोगी स्टाफ से सदस्यों के 8 अधिकारियों की सूची भेजने के लिए 1.......

ऋषभ पंत का बैटिंग अंदाज दादागिरी वाला

मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप शो  दुश्मन के खेमे में युद्ध लड़ना पसंद करते हैं पंत लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। भारत को अब भी 245 रनों की बढ़त हासिल है। क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी का मानना है कि टीम इंडिया इस मैच में अब भी बढ़त बनाए हुए है, हालांकि इंग्लैंड की .......

लार्ड्स टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी

तीन सौ रन बनाने के बाद इंग्लैंड में कभी नहीं हारी टीम इंडिया दो मुकाबले जीते और छह मैच ड्रॉ रहे लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारतीय पारी 364 रन पर सिमट गई। भारत ने इंग्लैंड में पहले बैटिंग करते हुए कभी 300 से ज्यादा रन बनाने के बाद मैच नहीं गंवाया है। टीम इंडिया ने इस मैच से पहले इंग्लैंड में 8 बार 300+ रन का स्कोर बनाया। इसमें से टीम ने दो मुकाबलों में जी.......