जंतर-मंतर में पहलवानों ने फिर ठोकी ताल

सात महिला पहलवानों ने कराई है पुलिस में शिकायत  पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर दो समि.......

तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की चांदी

भारत ने अब तक जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक  अंताल्या। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को तीरंदाजी विश्व कप पहले चरण में शूट आफ में चीन से मिली पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम की नजरें 2010 के बाद विश्व कप में पहले स्वर्ण पदक पर थीं। तरुणदीप राय, अतनु दास और धीरज बोम्मादेवरा की भारतीय टीम ने 0-4 से पिछड़ने के बाद बराबरी की और मुकाबले को शूटआफ में खींचा। भारत के दो स्वर्ण और एक रजत पदक हो गए हैं। धीरज व्यक्तिगत वर्ग मे.......

पंजाब के राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकद प्रोत्साहन राशि देकर बढ़ाया हौसला खेलपथ संवाद संगरूर। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले संगरूर जिले के 5 खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकद राशि देकर सम्मानित किया है। उपायुक्त जतिंदर जोरवाल ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी है और भविष्य में इनकी सफलता की कामना की है। उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं .......

यह मेरे करियर का आखिरी दौर कह माही ने तोड़ दिए दिल

सीएसके के कप्तान ने दिए संन्यास के संकेत कहा- दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया खेलपथ संवाद चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद वह क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे। अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने शुक्रवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के घरेलू मैदान च.......

साथियान ने जीता पीएसपीबी टेबल टेनिस खिताब

महिला एकल में टी रीथ रिश्या बनीं विजेता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मौजूदा राष्ट्रीय विजेता जी साथियान और टी रीथ रिश्या ने शुक्रवार को यहां पीएसपीबी अंतर संस्थानिक टेबल टेनिस टूर्नामेंट में क्रमश : पुरुष और महिला एकल के खिताब जीत लिए। ओएनजीसी के साथियान ने पुरुष एकल के फाइनल में दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल को 4-1 से हराया। वहीं, आईओसीएल की रिश्या ने महिला एकल के फाइनल में यशस्विनी घोरपड़े को 4-3 से पराजित करके खिताबी ट्रॉफी अपने न.......

उत्तर प्रदेश का मान, लांगजम्पर शैली सिंह महान

जूते नहीं खरीद सकी, नंगे पैर दौड़ी और छालों का दर्द सहा मां विनीता सिंह ने कपड़े सिलकर बेटी के सपनों को कर रहीं पूरा श्रीप्रकाश शुक्ला झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलों के उत्थान को प्रतिबद्ध हैं, वह चाहते हैं कि प्रदेश की प्रतिभाओं को दूसरे राज्यों की तरफ पलायन न करना पड़े लेकिन खेल निदेशालय के आलाधिकारी सिर्फ घोषणाएं कर प्रतिभाओं का मन बहला रहे हैं। कल भी उत्तर प्रदेश की प्रतिभाएं पलायन कर रही थीं और आज भी यह सिलसिला ज.......

आरसीबी ने पंजाब को 24 रन से हराया

टूर्नामेंट में तीसरी जीत, कोहली-प्लेसिस के बाद सिराज का कमाल खेलपथ संवाद मोहाली। आईपीएल 2023 में आरसीबी की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को उसके घर में 24 रन से हराया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब की टीम 150 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। इस टूर्नामेंट में यह आरसीबी की तीसरी जीत है। अब पंजाब और आरसीबी दोनों टीमों के पास छह मैचों के .......

रोहिदास बोले- यूरोप चरण में जीत की लय बनाए रखना चुनौती

भारत आठ मैचों में 19 अंकों के साथ एफआईएच प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर  खेलपथ संवाद बेंगलुरु। अनुभवी रक्षक खिलाड़ी अमित रोहिदास का मानना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए आगामी समय में सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में जीत की लय बरकरार रखना है। पिछले सत्र में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद भारत वर्तमान में आठ मैच में 19 अंकों के साथ एफआईएच प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहा है। पिछले महीने राउरकेला में भार.......

एशियाई कुश्ती में छाये हरियाणा के पहलवान

पुरुष और महिला पहलवानों ने चैम्पियनशिप में 7-7 मेडल जीते खेलपथ संवाद सोनीपत। सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने धूम मचा दी। गर्व की बात यह है कि चैम्पियनशिप में देश को मिले सभी 14 मेडल हरियाणा के पहलवानों ने जीते। भारतीय टीम में शामिल पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य स्थानों के पहलवानों के हाथ खाली रहे। भारतीय कुश्ती महासंघ के साथ विवाद के बीच पहलवानों ने यह कारनामा किया है। देश के स्टार पहलवान रवि दहिया, बज.......

माउंट मकालू पर चढ़ाई करेगी हरियाणा की बेटी

मुख्यमंत्री खट्टर से मिलीं पर्वतारोही अनीता कुंडू खेलपथ संवाद चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके निवास संत कबीर कुटीर पर विश्व विख्यात पर्वतारोही अनीता कुंडू ने मुलाकात की। सीएम ने अनीता कुंडू को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।  विश्व विख्यात पर्वतारोही, तीन बार दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर- माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली हिन्दुस्तान की बहादुर बेटी अनीता कुंडू ने बताया कि अब वे नेपाल में स्थित 8481 मीटर ऊंची च.......