अतनु और दीपिका मिश्रित फाइनल में

तीरंदाजी विश्व कपः भारत के लिए सुनिश्चित किया पदक पेरिस। अतनु दास और दीपिका कुमारी की स्टार तीरंदाजी जोड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्पेन को 5-3 से हराकर विश्व कप चरण तीन की मिश्रित पेयर्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला पदक पक्का किया। टोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की पदक की सबसे मजबूत उम्मीद अतनु और दीपिका ने एक साथ पहली बार फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना रविवार को नीदरलैंड .......

बेस्ट आफ थ्री से तय होनी चाहिये सर्वश्रेष्ठ टीम

कोहली ने दिये टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत साउथम्पटन। मुख्य कोच रवि शास्त्री के सुर में सुर मिलाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल के आधार पर नहीं बल्कि ‘बेस्ट आफ थ्री फाइनल' के जरिये होना चाहिये। भारत ने आस्ट्रेलिया और इंगलैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करके शृंखला जीती लेकिन न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में उसे आठ विकेट से हरा दिया।  कोहली.......

ओलम्पिक हॉकी टीम में पहली बार झारखंड की दो बेटियां

रेलवे में नौकरी करती हैं सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान खेलपथ संवाद रांची। झारखण्ड की दो बेटियों ने अपने राज्य का गौरव बढ़ाया है। घोर नक्सल क्षेत्र से निकली राज्य की दो बेटियां जापान में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलेंगी। इनमें एक सिमडेगा की सलीमा टेटे और दूसरी खूंटी की निक्की प्रधान हैं। ऐसा पहली बार है जब झारखण्ड से दो महिला हॉकी खिलाड़ी ओलम्पिक खेलने जा रही हैं। निक्क.......

हरियाणा के 30 खिलाड़ियों ने किया ओलम्पिक क्वालीफाई

महिला खिलाड़ियों की संख्या 16  आबादी दो प्रतिशत, सफलता 25 फीसदी खेलपथ संवाद  चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा कल्याण मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि टोक्यो ओलम्पिक खेलने जा रहे देश भर के कुल 121 खिलाड़ियों में से 30 हमारे प्रदेश के हैं। हरियाणा के तीस खिलाड़ियों में महिला खिलाड़ियों की संख्या 16 है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ियों का.......

कर्णम मल्लेश्वरी बनीं दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति

वेटलिफ्टिंग में देश को ओलम्पिक पदक दिलाने वाली पहली महिला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक मेडल विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली सरकार ने दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया है। हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलम्पिक में वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता था।  कर्णम मल्लेश्वरी का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है, क्योंकि भारत की किसी भी महिला ने ओलम्पिक में वेटलिफ्टिंग में मेडल नहीं जीता है।.......

वर्ल्ड चैम्पियन न बन पाने में कमजोर टॉप ऑर्डर की रही भूमिका

साल के टॉप-10 बल्लेबाजों में कोई भारतीय नहीं साउथम्पटन। टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया दोनों पारियों में ऑलआउट हुई। उसने पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 170 रन बनाए। टीम के टॉप-5 बैट्समैन पूरी तरह फ्लॉप रहे वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन समेत बाकी बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और हर मोर्चे पर भारतीय बल्लेबाजों से हमेशा एक कदम आगे ही .......

कोच जय पाटिल का कहना मेरा शिष्य विकास जीतेगा मेडल

मुक्केबाज विकास कृष्ण टोक्यो ओलम्पिक में है उम्मीद की किरण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बीजिंग ओलम्पिक में भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह पुरुष बॉक्सिंग में भारत का पहला और आखिरी मेडल साबित हुआ है। टोक्यो ओलम्पिक में भारत का 13 साल का इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि तीसरी बार इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले 75 किलोग्राम कैटेगरी के विकास कृष्ण यादव अपने दमदार पंच की बदौलत मेडल के दावेदार हो सकते है.......

भारतीयता के मान का पाठ पढ़ टोक्यो जाएंगे खिलाड़ी

जापानी भाषा में करेंगे धन्यवाद-नमस्कार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हर ओलम्पिक की तरह इस बार भी भारतीय खेल मंत्रालय और भारतीय ओलम्पिक संघ चोचलेबाजी के सारे इंतजामात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलम्पिक संघ खिलाड़ियों के लिए पाठशाला लगाएंगे जिसमें उन्हें भारतीयता के मान का पाठ पढ़ाया जाएगा। काश खिलाड़ियों को यह पाठ पढ़ाने की बजाय यदि खेलनहारों को यह पाठ पहले पढ़ाया जाता तो अच्छा होता।.......

महामुकाबला हारने के बाद भी विराट कोहली को पछतावा नहीं

नई दिल्ली। लगातार पांच साल से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन की कुर्सी पर विराजमान भारतीय टीम को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, न्यूजीलैंड को भी खिताबी जीत के लिए दावेदार कहा जा रहा था, लेकिन पिछले प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पास ज्यादा मौका था, लेकिन इस मौके को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने गंवा दिया। खिताबी जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने अजीब-अजीब बहाने बनाए। कप्तान विरा.......

लॉर्ड्स की कसक साउथम्पटन में पूरी

न्यूजीलैण्ड को दो साल पहले मिला था बड़ा घाव नई दिल्ली। बात साल 2019 की है, वनडे विश्व कप का फाइनल था और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन थे। इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में मुकाबला टाई हुआ। फिर पहला सुपर ओवर टाई हुआ। दूसरा सुपर ओवर भी बराबरी पर छूटा। इसके बाद अधिक बाउंड्री जड़ने के कारण मेजबान इंग्लैंड को विश्व कप विजेता घोषित कर दिया गया। इस नतीजे के बाद लगभग सभी ने माना कि दोनों टीमें ट्राफी की हकदार थीं और कहीं न कहीं न्यूजीलैंड .......