कर्णम मल्लेश्वरी बनीं दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति

वेटलिफ्टिंग में देश को ओलम्पिक पदक दिलाने वाली पहली महिला
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
ओलम्पिक मेडल विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली सरकार ने दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया है। हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलम्पिक में वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता था। 
कर्णम मल्लेश्वरी का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है, क्योंकि भारत की किसी भी महिला ने ओलम्पिक में वेटलिफ्टिंग में मेडल नहीं जीता है। वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी  'द आयरन लेडी' के नाम से मशहूर हैं। मल्लेश्वरी ने 25 साल की उम्र में सितम्बर 2000 में सिडनी ओलम्पिक में कुल 240 किलोग्राम में स्नैच श्रेणी में 110 किलोग्राम और क्लीन एण्ड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाया और ओलम्पिक में पदक (कांस्य) जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों की वजह से उन्हें जनता ने द आयरन लेडी नाम दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स