परणीति नायक ने जिम्नास्टिक विश्व कप में कांस्य जीता

दीपा कर्माकर नहीं जीत सकीं कोई पदक खेलपथ संवाद काहिरा। परणीति नायक ने पेरिस ओलम्पिक क्वालीफाइंग एफआईजी अपारेटस विश्व कप में कांस्य पदक जीत लिया। 28 वर्षीय जिम्नास्ट ने वॉल्ट पर 13.616 का स्कोर किया। फाइनल में पहुंचीं राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दीपा कर्माकर पांचवें स्थान पर रहीं। उनका स्कोर 13.383 रहा। उत्तर कोरिया की एन चांग ओक (14.233) ने स्वर्ण और बुल्गारिया की वेलेंटीना जॉर्जिएवा (13.616) ने रजत जीता। वेलेंटीना और परणी.......

140 करोड़ भारतीयों का सपना ओलम्पिक की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को लेकर दिया बड़ा बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ओलम्पिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयारियां कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले भारत युवा ओलम्पिक 2029 की मेजबानी का भी इच्छुक है। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में ओलम्पिक 2036 की मेजबानी पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि भारत प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए उत्साहित है। ओलम्पिक 2036 की म.......

ज्योति और हरमिलन ने लगाई स्वर्णिम दौड़

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दिखाया जलवा खेलपथ संवाद तेहरान। भारतीय एथलेटिक्स बेटियों ज्योति याराजी और हरमिलन बैंस ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में न केवल दमखम दिखाया बल्कि स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बादशाहत सिद्ध की। ज्योति याराजी ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 8.12 सेकंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। सौ मीटर बाधा दौड़ में 202.......

ज्योति याराजी का तेहरान में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण खेलपथ संवाद चेन्नई: भारत की ज्योति याराजी ने तेहरान में एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा। इस प्रक्रिया में उसने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उसने पिछले संस्करण (8.13 सेकेंड) में कजाकिस्तान के अस्ताना में बनाया था। पिछले साल रजत पदक जीतने के बाद, ज्योति ने अपने सीज़न की शुर.......

बजरंग, विनेश और साक्षी से कोई भेदभाव नहीं होगा: संजय सिंह

ओलम्पिक क्वालीफायर ट्रायल में हिस्सा लेने को व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करेंगे खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि विरोध करने वाले पहलवानों की तिकड़ी बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को किसी भी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह महाराष्ट्र में होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनसे सम्पर्क करेंगे।  विश्व संचा.......

टीम इंडिया की अंग्रेजों पर सबसे बड़ी जीत

यशस्वी का नाबाद दोहरा शतक तो रवीन्द्र जड़ेजा का हरफनमौला खेल खेलपथ संवाद राजकोट। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक और रविंद्र जड़ेजा के पांच विकेट की मदद से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को चौथे दिन ही 434 रन से करारी शिकस्त देकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति भारत के आगे नहीं चल पाई तथा 557 रन के मुश्क.......

एशिया की सोन चिरैया बनीं शटलर बेटियां

महिला टीम ने बैडमिंटन में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास खेलपथ संवाद शाह आलम (मलेशिया)। युवा अनमोल खरब के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिलाओं ने रविवार को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के रोमांचक फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से पराजित करके इस प्रतियोगिता में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा दो बार के कांस्य पदक विजेता थाईलैंड क.......

भारत की शटलर बेटियों ने रचा इतिहास

बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए शनिवार को रोमांचक सेमीफाइनल में दो बार के पूर्व चैम्पियन जापान को 3-2 से हरा दिया और पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की दुनिया की 23वें नंबर की जोड़ी, दुनिया की 53वें नंबर की अश्मिता चालिहा और 17 .......

'दंगल' फेम सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

आमिर खान की फिल्‍म में बनी थीं छोटी बबीता फोगाट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिय.......

हरियाणा के अब्दुल रहीम को के.डी. हॉस्पिटल में मिली नई जिन्दगी

कम खर्च में हुए उपचार से परिजन खुश, हॉस्पिटल प्रबंधन का माना आभार मथुरा। जो काम हरियाणा के चिकित्सक नहीं कर सके उस मुश्किल काम को अंजाम दिया है के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के विशेषज्ञ शल्य चिकित्सकों ने। के.डी. हॉस्पिटल के शल्य चिकित्सकों ने एक मुश्किल सर्जरी द्वारा ग्राम पिचौर, थाना बिचौर, तहसील पुन्हाना, जिला नूंह मेवात (हरियाणा) निवासी वयोवृद्ध अब्दुल रहीम (80) को नई जि.......