सभी को साथ लेकर खेलों के विकास का प्रयास करेंगेः अनुराग ठाकुर

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर उनका जोर होगा नयी दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक खेलों से दो सप्ताह पहले गुरुवार को यहां नये खेल मंत्री का पदभार संभालने वाले अनुराग ठाकुर ने कहा कि सभी खेल महासंघों, राज्यों और संबंधित पक्षों को साथ लेकर वह एक टीम के रूप में भारत को खेलों में और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। ठाकुर ने खेल मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम सारी टीम के साथ मिलकर देशभर में खेलों को बढ़ान.......

भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था 17 जुलाई को टोक्यो होगा रवाना

आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा निराश खेलपथ प्रतिनिधि चेन्नई। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को बताया कि ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को टोक्यो रवाना होगा। आईओए इससे तीन दिन पहले 14 जुलाई को अपने खिलाड़ियों को टोक्यो भेजना चाहता था लेकिन खेलों के आयोजकों ने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया जिस पर आईओए प्रमुख ने निराशा व्यक्त की। भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को टोक्यो पहु.......

मेसी के पैर से बहता रहा खून, डटे रहे मैदान में

अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाकर ही लौटे नई दिल्ली। कोपा अमरेका के सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेसी का देश के प्रति जज्बा देखने को मिला। 7 जुलाई को अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह मैच टाई रहा। इस मैच का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ जिसमें अर्जेंटीना ने बाजी मारी। मैच में एक समय ऐसा भी आया जब मेसी के पैर में चोट लग गई और उनके टखने से खून निकलने लगा। लेकिन उन्होंने इसकी परवाह न.......

टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले होंगे मालामाल

उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने की करोड़ों रुपये देने की घोषणा भुवनेश्वर। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सीएम पटनायक ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले को चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को 2.5 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बता दें कि टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 23 जुलाई स.......

एश्ले बार्टी ने टेनिस में रचा इतिहास

41 साल बाद यह कमाल करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन बार्टी और प्लिसकोवा के बीच होगी खिताबी भिड़ंत विम्बलडन। दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी गुरुवार को पहली बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने पूर्व चैम्पियन जर्मनी की एंजेलिक केर्बर 6-3, 7-6 (3) को हराया। फाइनल में उनका मुकाबला कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा।  इस जीत के साथ ही बार्टी ने इतिहास रच दिया। वह 1980 में इवोन गुलागोंग क.......

कुश्ती संघ को दिये एनएसएफ के दर्जे पर रोक

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारतीय शैली के कुश्ती संघ (आईएसडब्ल्यूएआई) को दी मान्यता पर रोक लगा दी है, क्योंकि उसे विश्व संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा संबद्ध नहीं किया गया है। मंत्रालय ने गत मार्च में यह मान्यता दी थी जिससे उसे मिट्टी पर कुश्ती के खेल की पारंपरिक शैली (दंगल) को चलाने की अनुमति मिल गयी थी।  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इस फैसले को चुनौती दी थी और कहा था कि यह खेल संहिता का उल्लंघन है। मंत्रालय ने 30 जून.......

कानपुर ओलम्पिक संघ बढ़ाएगा टोक्यो जा रहे खिलाड़ियों का हौसला

11 जुलाई को कानपुर के खेलप्रेमी निकालेंगे पदयात्रा खेलपथ प्रतिनिधि कानपुर। टोक्यो ओलम्पिक में शिरकत करने जा रहे 118 सदस्यीय भारतीय दल के उत्साहवर्धन के लिए कानपुर ओलम्पिक संघ 11 जुलाई को सुबह सात बजे से एक पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है। दो कदम खिलाड़ियों के नाम पदयात्रा में कानपुर के सैकड़ों राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित हजा.......

सीमा पूनिया ने कमलप्रीत कौर के हाइपरएंड्रोजेनिज्म टेस्ट की मांग की

परीक्षण करवाने की मांग पर परिवाद समिति गौर करेगीः आदिल सुमरिवाला खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने कहा कि ओलम्पिक के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी डिस्कस थ्रोवर सीमा पूनिया के चक्का फेंक की साथी एथलीट कमलप्रीत कौर के हाइपरएंड्रोजेनिज्म (महिलाओं में पुरुष हार्मोन की अधिकता) परीक्षण करवाने की मांग पर उसकी परिवाद समिति गौर करेगी। सीमा पूनिया ने पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 63.7.......

रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल करेंगे ओपनिंग!

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले कवायद नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां भारतीय टीम की मुश्किलें ओपनर शुभमन गिल ने बढ़ा दी हैं। शुभमन गिल गंभीर चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उनके विकल्प की ओर देखना पड़ रहा है। इसी कड़ी में ये सामने आ गया है कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा? विश्व .......

भारत के चार खिलाड़ी हैं दुनिया में नम्बर वन

तीन हरियाणा और एक झारखंड का, ओलम्पिक में क्या दिलाएंगे मेडल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में शिरकत करने जा रहे 118 सदस्यीय भारतीय दल में चार खिलाड़ी अपने अपने खेलों में दुनिया में नम्बर एक हैं, इनमें तीन हरियाणा तथा एक झारखंड का है। खास बात यह है कि ओलम्पिक में भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी भी हरियाणा से ही हैं। रियो ओलम्पिक में पदक जीतने की शुरुआत हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने की थी। इसी माह की 23 तारीख से.......