ईशान किशन का रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक

सीरीज हार चुके भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से रौंदा चटगांव। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (210) की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को रिकॉर्ड 227 रन से रौंद कर सांत्वना भरी जीत दर्ज की। शृंखला के शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम ने ईशान और विराट कोहली (113) की दूसरे विकेट के लिए 190 गेंद में 290 रन की साझेदारी के दम पर आठ विके.......

भारत ने तीसरे वनडे में बंगलादेश को 227 रन से रौंदा

ईशान किशन ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा, विराट कोहली का भी सैकड़ा चटगांव। भारत ने तीसरे वनडे में बंगलादेश को 227 रन से रौंद दिया। भारत के 409 रनों का पीछा करते हुए बंगलादेश की टीम 34 ओवर में केवल 182 रन पर ढेर हो गयी। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट चटकाये जबकि उमरान मलिक और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिये।  इससे पहले सलामी बल्लेबाज शान किशन ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे तेज दोहरे शतक जड़ने के साथ विराट क.......

पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने फीफा पर लगाया 'बेईमानी' का आरोप

बोले- अर्जेंटीना को ही ट्रॉफी दे दो दोहा। कतर में जारी फुटबॉल विश्व कप में शनिवार (10 दिसम्बर) को पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। अल थुमामा स्टेडियम में उसे मोरक्को ने 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मोरक्को की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वह अंतिम-4 में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। पुर्तगाल के खिलाड़ी इस हार से निराश हैं। उन्होंने रेफरी को लेकर फीफा की आलोचना भी की है। अनुभवी डिफेंडर पेपे और मिडफील्डर ब्रूनो.......

मां का आशीर्वाद मोरक्को की सफलता का राज

पुर्तगाल को हराने के बाद सोफियान ने स्टेडियम में किया डांस हकीमी की मां ने दूसरों के घरों पर किया काम नई दिल्ली। पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से हराने के बाद अल थुमामा स्टेडियम की पिच पर मोरक्को के फुटबालर सोफियान बोउफाल का अपनी मां के साथ डांस का नजारा दुनिया भर में छा गया है। यह अकेले सोफियान नहीं है जो अपने साथ विश्व कप में मां को लेकर आए हैं। मोरक्को के कोच वालिक रेगरागुई के निर्देश पर पूरी टीम के सदस्य अपने साथ माता.......

विश्व कप से बाहर होने पर रोनाल्डो बोले- हमेशा लड़ता रहूंगा

कोहली ने लिखा- आप हर खिलाड़ी की प्रेरणा दोहा। फीफा विश्व कप 2022 से रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल बाहर हो चुकी है। इसी के साथ रोनाल्डो के विश्व चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप जीतने वाले रोनाल्डो अब तक देश को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जिता पाए और अब उनका सपना अधूरा रहना लगभग तय है। 37 साल के रोनाल्डो के लिए अब अगला विश्व कप खेलना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में वह विश्व चैम्पियन बनने का सपना कभी पूरा नहीं .......

भारतीय महिला टोली की आस्ट्रेलिया पर सुपर ओवर में सुपर जीत

महिला क्रिकेटरों ने तिरंगे के साथ मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न खेलपथ संवाद मुम्बई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीता। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे और भारत ने भी 187 रन बनाकर मैच टाई कराया। इसके बाद सुपर ओवर में भारतीय टीम ने 20 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना पाई और सुपर ओवर में हार गई। सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारत ने यह मैच जीता.......

फीफा की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू

अर्जेंटीना-नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल मैच को लेकर दोहा। फीफा विश्व कप 2022 में क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के खिलाड़ी भिड़ गए थे। अंत में अर्जेंटीना ने यह मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। फीफा ने अर्जेंटीना और नीदरलैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फीफा ने लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर.......

संयुक्त सचिव अलकनंदा प्राध्यापक ही नहीं खिलाड़ी भी हैं

इनकी बेटी कुहू गर्ग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी है खेलपथ संवाद देहरादून। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक को भारतीय ओलम्पिक संघ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 10 दिसम्बर को भारतीय ओलम्पिक संघ के चुनाव में अलकनंदा अशोक को संयुक्त सचिव चुना गया। संयुक्त सचिव पद के लिए अलकनंदा अशोक और सुमन कौशिक मैदान में थीं, जिसमें अलकनंदा ने 48-21 से जीत हासिल की। अलकनंदा को भारतीय बैडमिंटन महासंघ द्वारा नामांकित किया गया था।.......

भारतीय ओलम्पिक संघ में मिली पांच महिलाओं को जगह

डीजीपी अशोक अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा बनीं संयुक्त सचिव  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय ओलम्पिक संघ के इतिहास में जहां पहली बार पीटी ऊषा के रूप में महिला अध्यक्ष मिली है वहीं चार और महिलाओं को नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में जगह मिली है। इनमें उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा अशोक को संयुक्त सचिव महिला का दायित्व मिला है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश.......

पीटी ऊषा ने कई पीढ़ियों को किया है प्रेरित: कल्याण चौबे

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के पूर्व गोलकीपर और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे को पीटी ऊषा के नेतृत्व में भारतीय ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव (पुरुष) के रूप में निर्विरोध चुना गया। पीटी ऊषा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पीटी ऊषा भारतीय ओलम्पिक संघ के 95 साल पुराने इतिहास में शीर्ष पद पर काबिज होने वाली पहली पहली महिला ओलम्पियन और पहली अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता हैं।.......