सिराज में किसी भी बल्लेबाज को आउट करने की क्षमताः विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया दौरे से उनके आत्मविश्वास में हुई बढ़ोत्तरी लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लीड्स में आज से शुरू हो रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट से पहले मोहम्मद सिराज की तारीफ की है। कोहली ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा कि सिराज के प्रदर्शन से वे हैरान नहीं हैं, क्योंकि सिराज का कॉन्फिडेंस इस स्तर पर पहुंच गया है कि वे किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरा सिराज के आत्मव.......

तो क्या विराट सेना अंग्रेजों को पढ़ाएगी पराजय का पाठ

35 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट आज से 1986 के बाद इंग्लैंड में एक सीरीज में दो टेस्ट नहीं जीते लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला थोड़ी देर बाद हेडिंग्ले (लीड्स) में शुरू हो रहा है। 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती है तो वह 35 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। यह रिकॉर्ड है इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे सबसे ज्यादा मैच जीतने क.......

पाकिस्तान ने विंडीज को दिया 329 रन का चुनाैतीपूर्ण लक्ष्य

किंगस्टन। वेस्टइंडीज ने 329 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 49 रन बनाये। बारिश से प्रभावित मैच के चौथे दिन पाकिस्तान का दबदबा रहा।  उसने पहले वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर आउट किया और फिर अपनी दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके 6.43 रन प्रति ओवर की दर से रन जुटाये। अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 302 रन पर समाप्त करने वाले पा.......

हमारे पास भी पंख हैं

टोक्यो पैरालम्पिक की शानदार शुरुआत टोक्यो। हमारे पास भी पंख हैं थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम के साथ मंगलवार को टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का आगाज हुआ जिसमें विपरीत परिस्थितियों में पैरा खिलाड़ियों की ऊंची उड़ान भरने के जज्बे को दर्शाया गया।  इस शानदार उद्घाटन समारोह का मुख्य चरित्र एक पंख वाला छोटा विमान था जो इस विचार को समझा रहा था कि इंसान के अपने पंख होते हैं, जो साहस जुटाकर हवा की दिशा से प्रभावित हुए बिना कही भी पहुंच सकता.......

चार भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बना पदक किए पक्के

दुबई। दुबई में जारी एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। विश्वनाथ सुरेश और तीन अन्य मुक्केबाजों ने चौथे दिन सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वंशज (64 किलोग्राम), दक्ष सिंह (67 किलोग्राम) और जयदीप रावत (71 किलोग्राम) वह तीन मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतिम चार में जगह बनाई है और देश के लिए पदक पक्का किया है। विश्वनाथ ने शानदार जीत के साथ दिन की शुरुआत की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अमंतुर को 4.......

भारत 2036, 2040 में करना चाहता है ओलम्पिक खेलों की मेजबानी

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने दी जानकारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत साल 2036, 2040 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के आयोजन की मेजबानी करने का इच्छुक है। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने मंगलवार को दी। बाक ने कहा कि भारत उन कई देशों में शामिल है जो 2036, 2040 और इसके बाद होने वाले ओलम्पिक की मेजबानी के इच्छुक हैं। आईओसी ने हाल में घोषणा की थी कि ब्रिसबेन 2032 ओलम्पिक की मेजबानी करेगा। &lsqu.......

बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद हारीं भावना पटेल

चीन की झोउ यिंग ने 3-0 से दी मात टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक की महिला सिंगल्स की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की भावना पटेल को हार का सामना करना पड़ा है। महिला सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए के मुकाबले में भावना को चीन की खिलाड़ी झोउ यिंग ने 3-0 से हराया। भावना ने अपने इस पहले ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन चीनी खिलाड़ी से पार नहीं पा सकीं। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना अब 26 अगस्त को अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेंगी। भारत की टेबल टेनि.......

रोमांचक मुकाबले में सोनल पटेल हारीं

चीन की खिलाड़ी ली कियान ने दी मात टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक में भारत की सोनल पटेल को टेबल टेनिस स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें महिला सिंगल्स क्लास-3 ग्रुप डी के मुकाबले में चीन की खिलाड़ी ली कियान 3-2 से हराया। इस तरह भारत की टोक्यो पैरालम्पिक में पहले दिन निराशाजनक शुरुआत हुई। अब सोनल ग्रुप का अगला मुकाबला 26 अगस्त को खेलेंगी।  इस मुकाबले में सोनल ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम 11-9 से छह मिनट में जीत लिया। उन्होंन.......

163 देश, 22 खेल, 540 इवेंट्स और 4000 से अधिक खिलाड़ी

टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का रंगारंग शुभारम्भ टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक के उद्घाटन समारोह की रंगारंग शुरुआत हो गई। समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। कोरोना महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।  समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया, जिसके बाद .......

एथलेटिक्स में सर्वाधिक 21,769 खिलाड़ियों का पंजीयन

टैलेंट सर्च में प्रदेश के 62 हजार 178 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन कराया रजिस्ट्रेशन खेलपथ संवाद भोपाल। टोक्यो ओलंपिक-2020 में सात पदक जीतने के बाद देश में खेलों में भागीदारी को लेकर उत्साह दोगुना हो गया है। मध्यप्रदेश में भी पूरा माहौल खेलमय हो गया है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्कूल शिक्ष.......