राष्ट्रीय खेलों में पांच राज्यों ने लगाया पदकों का शतक

महाराष्ट्र नाबाद दोहरे शतक के साथ पदक तालिका में सिरमौर खेलपथ संवाद पणजी। गोवा में आज राष्ट्रीय खेलों का अंतिम दिन है। पिछले एक पखवाड़े तक चली पदक जीतने की होड़ में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने न केवल सर्विसेज की बादशाहत को तोड़ दिया बल्कि इन खेलों के इतिहास में दो सौ से अधिक पदक जीतने वाला पहला राज्य भी बन गया। यह पहली दफा है जब पांच यूनिटों ने पदकों का शतक लगाया है। पदकों का शतक लगाने वालों में महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्.......

हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने कबड्डी में जीता सोना

खिताबी मुकाबले में हरियाणा को नौ अंकों के अंतर से हराया खेलपथ संवाद पणजी। गोवा राष्ट्रीय खेलों का महिला कबड्डी खिताब हिमाचल प्रदेश की बेटियों के नाम रहा। फाइनल में हिमाचल की बेटियों ने हरियाणा टीम को नौ अंकों के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में स्कोर 32-23 रहा। पहले हाफ में हिमाचल और हरियाणा के 12-12 अंक थे। लेकिन जैसे ही दूसरा हाफ शुरू हुआ हिमाचल ने बढ़त बढ़ानी शुरू कर दी और फिर हरियाणा को हराकर ही दम लिया। सिरमौर की बेटी पुष्.......

महिला हॉकी में हरियाणा पर मध्य प्रदेश की खिताबी जीत

पुरुष हॉकी में हरियाणा को गोल्ड, यूपी को कांस्य खेलपथ संवाद  पणजी। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में महिला हॉकी का खिताब पहली बार मध्य प्रदेश की बेटियों ने हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से पराजित कर पहली बार अपने नाम किया। झारखंड को कांस्य पदक मिला। पुरुष हॉकी फाइनल में हरियाणा ने कर्नाटक को 5-3 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला हॉकी के फाइनल में मध्य प्रदेश ने.......

जीएल बजाज में चौथी बार लगी वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी

संस्थान की निदेशक ने कहा- तीज-त्योहार समरसता का सूचक मथुरा। शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। उसी से समाज की चेतना और मानसिकता का निर्माण होता है। यदि युवाओं को शैक्षणिक काल से ही सामाजिक सरोकारों से जोड़ दिया जाए तो वे ताउम्र समाज की भलाई के कामों में पीछे नहीं रहेंगे। यह बातें जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी के शुभारम्भ क.......

महाराष्ट्र पदकों का दोहरा शतक पूरा करने वाला पहला राज्य

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में हरियाणा तीसरे स्थान पर महिला हॉकी में हरियाणा से होगी मध्य प्रदेश की खिताबी भिड़ंत  खेलपथ संवाद पणजी। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में पदकों का दोहरा शतक लगाकर महाराष्ट्र ने एक नया अध्याय लिखा है। इन खेलों में सर्विसेज दूसरे, हरियाणा तीसरे तथा मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर है। आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश पदक तालिका में 13वें स्थान पर है। महाराष्ट्र 3.......

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

राष्ट्रीय खेलों में पदकों की संख्या 22 पहुंचाई खेलपथ संवाद देहरादून। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक तीन स्वर्ण सहित कुल 22 पदक जीते हैं। महाराष्ट्र फिलहाल 70 स्वर्ण, 64 रजत और 69 कांस्य समेत 203 पदकों के साथ राष्ट्रीय खेल 2023 मेडल सूची में शीर्ष पर है।   गुजरात में आयोजित हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने कुल 18 पदक जी.......

राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र का जलवा कायम

महाराष्ट्र 199 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर खेलपथ संवाद पणजी। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र का जलवा पहले दिन से ही देखने को मिल रहा है। इन खेलों की मेडल सूची में महाराष्ट्र न केवल शीर्ष पर है बल्कि सोमवार तक उसने 199 पदक जीत लिए। राष्‍ट्रीय खेलों में सोमवार को मेजबान गोवा के शुभम देबनाथ ने ट्रेडिशनल योगासन में स्‍वर्ण पदक जीता। ये राज्‍य का 12वां स्‍वर्ण पदक है। इस पदक के साथ ही उत्तर प्.......

आरआईएस के विद्यार्थियों ने भारतीय न्याय प्रणाली को समझा

प्रत्येक छात्र-छात्रा को हो कानून की जानकारीः डॉ. रामकिशोर अग्रवाल मथुरा। आज की पीढ़ी को किताबी ज्ञान के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान दिया जाना बेहद जरूरी है। असली विद्या तो वही है, जो लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करे। व्यावहारिक ज्ञान वह ज्ञान है जो बच्चे व्यावहारिक अनुभव और प्रयोग के माध्यम से प्राप्त करते हैं। व्यावहारिक ज्ञान केवल शारीरिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है,  इसका मतलब यह समझना भ.......

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पंजाब का कब्जा

फाइनल में बड़ौदा को 20 रन से हराया; अनमोलप्रीत का शतक खेलपथ संवाद मोहाली। पंजाब ने बड़ौदा को 20 रन से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले पंजाब ने टूर्नामेंट के इतिहास में चार फाइनल खेले और चारों बार उसे हार मिली थी। सोमवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने 58 गेंदों में शतक बनाया। उन्होंने 61 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। उनके शतक के चलते.......

भारतीय बेटियों का एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में तीसरा रजत

पुरुष टीम कतर को हराकर पांचवें स्थान पर रही खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में लगातार तीसरा रजत पदक जीत लिया। भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूएई से हार गई। वहीं, भारतीय पुरुष टीम इस टूर्नामेंट में पांचवें और छठे स्थान के मुकाबले में कतर को हराकर पांचवें स्थान पर रही। पुरुष टीम को पिछले साल नौवां स्थान हासिल हुआ था। भारतीय रग्बी फुटबाल यूनियन के अध्यक्ष र.......