बॉक्सर लवलीना को रजत, परवीन को कांस्य

मुक्केबाजी में भारत ने एक रजत समेत पांच पदक जीते खेलपथ संवाद हांगझोऊ। टोक्यो ओलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को एशियाई खेलों में बुधवार को एकतरफा फाइनल में हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि हरियाणा की परवीन हुड्डा को कांस्य पदक मिला। मौजूदा एशियाई चैम्पियन लवलीना को दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता लि कियान ने 75 किलो फाइनल में हराया। इसके साथ ही मुक्केबाजी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। भारत ने एक रजत और चार कांस्य समेत.......

एशियाड में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भाला फेंक में नीरज को सोना, जेना को चांदी तीरंदाजी और पुरुष रिले में भी पीला तमगा खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों के 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण समेत 12 मेडल देश की झोली में डाले। इसके साथ ही भारत ने एशियाड में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ दिया है। इस बार अभी तक 19 स्वर्ण समेत कुल 82 पदक भारत के नाम हो चुके हैं। हांगझोउ एशियाई खेलों.......

अब लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का समय : रोहित शर्मा

12 साल बाद अपनी धरती पर विश्व विजेता बनने का अवसर खेलपथ संवाद अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि अब एकांत में रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का समय आ गया है। भारतीय टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह तीसरी बार 50 ओवरों के विश्व कप को जीतने में सफल रहेगी।  भारत ने 2011 में अपनी धरती पर विश्व कप जीता था। इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने अपनी धरती पर खिताब जीता। अब भ.......

पहलवान सुनील कुमार ने जीता कांसा

एशियाडः भारत को ग्रीको रोमन में 13 साल बाद पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर बुधवार को यहां भारत को एशियाई खेलों में 13 साल बाद ग्रीको रोमन में पहला पदक दिलाया, लेकिन देश के अन्य पहलवान शुरू में ही बाहर हो गए। किर्गिस्तान के अताबेक अजीसबेकोव के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में सुनील कुमार ने रणनीतिक रवैया अपनाया तथा अपने प्रतिद्वंद्वी को अंक नहीं बनाने दिए। उन्होंने आखिर में यह मुकाबला 2.......

एशियाई खेलों में पहली बार भारत 70 पदकों के पार

1951 से लेकर अब तक जानिए कब कितने पदक मिले खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 2023 एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 11वें दिन की सुबह भारत की झोली में दो पदक आए। पहला पदक 35 किलोमीटर दौड़ में था और दूसरा पदक तीरंदाजी में था। शुरुआती 10 दिन में 69 पदक हासिल करने वाले भारत ने 11वें दिन 73 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे र.......

भारत ने कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

हॉकी खिलाड़ियों के पास स्वर्ण पदक जीतने का शानदार मौका खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक सिंह ने पहला गोल किया। दूसरा गोल मनदीप सिंह ने किया। तीसरा गोल ललित उपाध्याय ने दागा। चौथा गोल अमित रोहिदास और पांचवां गोल अभिषेक ने किया। कोरिया के लिए जूंग मानजाई ने पहला, दूसरा और तीसरा गोल किया। भारत के लिए पहला.......

वाह क्या खूब दौड़ी भारत की बेटी पारुल चौधरी

चीन में सोने और चांदी का तमगा जीत बढ़ाया यूपी का मान खेलपथ संवाद मेरठ। फिनिश लाइन पार करते ही दोनों हाथ हवा में ऊपर। उन्हें अपने आप पर पूरा यकीन था। उन्हें जीत का भरोसा था। तभी तो आखिरी 30 मीटर में वह चेतक की तरह दौड़ीं। आखिरी 10 सेकेंड तो इतिहास बनने का पल था। क्या सरपट दौड़ रही थीं वो। बिजली की रफ्तार शायद इसे ही कहते होंगे। हर सेकेंड के साथ अपने विरोधी को पीछे छोड़ने की जिद। हर सेकेंड के साथ फासला घटता जा रहा था। हर सेकेंड वहां बै.......

कैदियों और छात्र-छात्राओं ने लिया नशा न करने का संकल्प

के.डी. डेंटल कॉलेज ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान खेलपथ संवाद मथुरा। समाज को नशे की लत से बचाने के लिए के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा जिला कारागार मथुरा सहित जनपद के लगभग एक दर्जन शैक्षिक संस्थानों में एक पखवाड़े तक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्थान के डीन और प्राचार्य डॉ. मनेष लाहौरी ने जिला कारागार मथुरा में कैद.......

उपेक्षित-हताश बुजुर्गों की सुध लेने का समय

आओ बुजुर्गों के लिए बनाएं योजनाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत युवाओं का देश है लेकिन धीरे-धीरे ही सही यहां उम्रदराज लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। हमारे देश में बुजुर्गों की स्थिति क्या है यह बताने की जरूरत नहीं है। हमारी हुकूमतों को अब बुजुर्गों के लिए भी कुछ अच्छी योजनाएं बनाने की दरकार है। कोशिश हो कि जीवन की सांझ में बुजुर्गों को स्वास्थ्य देखभाल के लिये पर्याप्त सुविधाएं मिलें। सामाजिक सुरक्षा हो और पेंशन की जरूरत पूरी हो।.......

विश्व कप क्रिकेटः 46 दिन, 48 मैच और एक चैम्पियन

12 साल बाद इतिहास दोहरा सकता है भारत तीन विश्व कप से कायम है खराब रिकॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ का बिगुल बजने वाला है। भारत कुल चौथी बार और 12 साल के अंतराल के बाद पूर्ण रूप से पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। पांच अक्टूबर से 19 नवम्बर के दौरान 46 दिनों तक क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा। इस दौरान 10 शहरों में 10 टीमों के बीच 48 मुकाबले खेले जाएंगे।  1975 में क्रिकेट के विश्व .......