भारत ने रोका आस्ट्रेलिया का विजयरथ

मैकॉय (आस्ट्रेलिया)। युवा बल्लेबाजों यस्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा के विपरीत अंदाज में जड़े अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर उसके लगातार 26 मैचों में अजेय अभियान को रोक दिया। भारतीय महिला टीम ने हालांकि श्रृंखला 1-2 से गंवा दी लेकिन क्लीनस्वीप से बचने में सफल रही। आस्ट्रेलिया के 265 रन के लक्ष्य का पीछा कर.......

भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत पदक जीते

तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप में ज्योति सुरेखा वेनाम का जलवा यांकटन (अमेरिका)। भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम को कम्पाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में कोलंबिया की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सारा लोपेज के खिलाफ शिकस्त के साथ यहां विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।  व्यक्तिगत पुरुष कंपाउंड वर्ग में विश्व कप के तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा यहां कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के दुनि.......

28 को शिवराज भोपाल में करेंगे महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित

खेल मंत्री यशोधरा राजे की अध्यक्षता में प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेगी 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि  खेलपथ संवाद भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वादे के मुताबिक 28 सितम्बर को टोक्यो ओलम्पिक 2020 कि भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिंटो हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम मे.......

विराट के वीरों ने चैम्पियन मुम्बई को किया चित

पांच रन पर मुंबई ने गंवाए आखिरी के 5 विकेट हर्षल पटेल की हैट्रिक दुबई। आईपीएल फेज-2 में रविवार को दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे विराट के वीरों ने एकतरफा अंदाज में 54 रन से जीतकर रोहित को सकते में डाल दिया। मैच में मुम्बई के सामने 166 रनों का टारगेट था, लेकिन टीम 111 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही आरसीबी के 12 अंक हो गए हैं और कोहली एंड कंपनी का प्लेऑफ में पहुंचने का दावा म.......

बिग बैश में दिखेंगी दो भारतीय महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का सिडनी थंडर से करार मंधाना पहले भी खेल चुकी हैं, दीप्ति पहली बार खेलेंगी सिडनी। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा अगले महीने शुरू हो रहे महिला बिग बैश लीग (WBBL) में डिफेंडिंग चैंपियन सिडनी थंडर की ओर से खेलेंगी। यह दोनों भारतीय खिलाड़ी हीथर नाइट और टेमी ब्यूमोंट की जगह लेंगी, जिन्होंने पिछले साल टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। नाइट ने WBBL के पिछले सीजन में 446 रन बनाने के.......

फेडरर का लेवर कप को लेकर जुनून

2017 में शुरू किया यह प्रदर्शनी टूर्नामेंट लीजेंड्स को मंच देने की कवायद युवा खिलाड़ी उनसे सीख सकें नई दिल्ली। रोजर फेडरर हमेशा से टेनिस के छात्र रहे हैं। 20 साल से खेल रहे फेडरर अभी भी किसी टीनएजर की तरह इस बात में रुचि रखते हैं कि खेल के महान ऐतिहासिक लोग कौन थे? उन्होंने क्या जीता? वे कैसे स्ट्रोक और शॉट जमाते थे? फेडरर ऑस्ट्रेलिया के रॉड लेवर का बहुत सम्मान करते हैं। लेवर 1962 और 1969 में कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले.......

टी-20 में दस हजारी बने विराट कोहली

आंकड़ों में इस भारतीय क्रिकेटर का जवाब नहीं दस हजार रनों का आंकड़ा छू चुके हैं क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वॉर्नर  नई दिल्ली। विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रविवार को उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले कोहली दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वॉर्नर टी-20 क्रिकेट में 10 .......

टोक्यो ओलम्पिक के प्रदर्शन से टीम की बदली मानसिकताः नेहा गोयल

अब हम किसी भी टीम से मुकाबला करने में सक्षम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर  नेहा ने कहा, टोक्यो ओलम्पिक में टीम के प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और हमें दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ने का आत्मविश्वास मिला। हम अपना पहला पदक जीतने से चूक गए लेकिन चौथे स्थान पर रहते हुए खेलों के महाकुंभ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नेहा गोयल ने कहा है कि टोक्यो ओलम्पिक मे.......

लेह से मनाली तक का सफर तय करेंगे लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम

सोलो साइकिलिंग में आर्मी ऑफीसर की गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तमन्ना लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने बनाए थे दो रिकॉर्ड  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक अधिकारी सबसे तेज एक साइकिलिंग (पुरुष वर्ग) में गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए लेह से मनाली तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। जिसके जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा, 25 सितम्बर को सुबह 4 बजे ब्रिगेडियर आरके ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर.......

आईएएस एसोसिएशन ने सुहास को किया सम्मानित

टोक्यो पैरालम्पिक में जीता था रजत पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल. यथिराज को शनिवार को केंद्रीय आईएएस एसोसिएशन द्वारा टोक्यो पैरालम्पिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस दौरान टोक्यो ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। सुहास पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले भारती.......