खिलाड़ियों पर 190 करोड़ रुपये खर्च करेगा खेल मंत्रालय

मिशन 'गोल्ड मेडल': राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उसने 33 खेलों के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर को अंतिम रूप दिया है और इसके लिए 259 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इससे विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता भी दी जाएगी।  इसमें से 190 करोड़ रुप.......

राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप हरियाणा की बेटियों के नाम

खेलपथ संवाद चंडीगढ़। मध्य प्रदेश की धरती पर हरियाणा की बेटियों ने कमाल करते हुए 50वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप जीती है। हरियाणा ने दिल्ली को फाइनल मुकाबले में 25-21 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।  हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। दिग्विजय ने कहा कि 31 मार्च से 4 अप्रै.......

कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे सिंधू और सेन

कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट  सुनचियोन (कोरिया)। भारतीय बैडमिंटन की नयी सनसनी लक्ष्य सेन और ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधू मंगलवार से शुरू होने वाले कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। जर्मन ओपन और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले सेन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और पहले दौर में चीन के विश्व में 25वें नंबर के खिलाड़ी लु गुआंग जू से भिड़ेंगे।  इस सत्र में सैयद मोदी इं.......

मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी ने जीता कांस्य पदक

राउण्ड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी को 5-3 से हराया  दूसरी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष अकादमी चैम्पियनशिप-2022  खेलपथ संवाद भोपाल। दिल्ली के गुमानहेरा में 23 मार्च से 1 अप्रैल, 2022 तक खेली गयी दूसरी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर पुरूष अकादमी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी की सब जूनियर टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में राउण्ड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी को 5-3 से परास्त क.......

महिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में नम्रता ने जीता स्वर्ण

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता पूर्वांचल विश्वविद्यालय रहा उप-विजेता, रेनू यादव को कांस्य महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा खेलपथ संवाद रोहतक (हरियाणा)। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग.......

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 53 रनों पर समेटा

220 रनों से जीता पहला टेस्ट, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त डरबन। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 220 रन के बड़े अंतर से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। डीन एल्गर की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान टीम को बुरी तरह से शिकस्त दी। बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका के 274 रन के जवाब में महज 53 रन पर सिमट गई। यह उसका मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट में दूसरा सबसे कम स्कोर है।  बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी.......

बार्टी के संन्यास की खबर सुन 40 मिनट रोई थीं स्वांतेक

दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बनने के बाद किया खुलासा नई दिल्ली। इगा स्वांतेक अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। पोलैंड की 20 वर्षीय खिलाड़ी ने एश्ले बार्टी के संन्यास लेने के बाद ताजा डबल्यूटीए रैंकिग में शीर्ष पर कब्जा किया। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली दुनिया की 28वीं महिला खिलाड़ी हैं। वह टेनिस इतिहास में शीर्ष पर पहुंचने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी हैं। स्वांतेक मियामी ओपन के पहले दौर .......

महिला मुक्केबाजी की स्पर्धाओं में हुई बढ़ोत्री

निशानेबाजी और वेटलिफ्टिंग में भी हुए अहम बदलाव नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने लैंगिक समानता हासिल करने के उद्देश्य से पेरिस ओलम्पिक में एक बड़ा बदलाव किया है। 2024 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में आईओसी ने महिलाओं की मुक्केबाजी स्पर्धाओं में बढ़ोत्री की है। इसके बाद अब संशोधित संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है।  समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के हवाले से बताया है कि.......

आज लखनऊ होगी बड़ी जीत की फिराक में

कमजोर टीम का टैग हटाने उतरेगी सनराइजर्स मुम्बई। आईपीएल 15 का 12वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। आईपीएल में हार के साथ डेब्यू के बाद लखनऊ ने अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के 211 रनों का विशाल टारगेट चेज कर 'अब अपनी बारी है' की टैगलाइन को सही साबित किया था। अब उसकी निगाह एक और बड़ी जीत पर है। दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम राजस्थान के.......

रॉस टेलर ने क्रिकेट को किया अलविदा

नेशनल एंथम सुन फूट-फूट कर रोए अंतिम मुकाबले में 14 रन बनाकर हुए आउट वेलिंगटन। नीदरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच रॉस टेलर के करियर का अंतिम इंटरनेशनल मैच है। यही वजह रही कि कि नेशनल एंथम के समय टेलर रोने लगे और उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। टेलर को ऐसा देख मैदान में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। नेशनल एंथम के समय न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी टेलर अपने बच्चों के साथ मौजूद थे। दरअसल टेलर ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो नीदरल.......