न्यूजीलैंड के चैपमैन ने लगाया नाबाद शतक

दो देशों के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज स्कॉटलैंड सात विकेट से हारा इडिनबर्ग। न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच एकमात्र वनडे मैच कीवी टीम ने सात विकेट से जीत लिया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 306 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 45.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया और मैच सात विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। इस .......

पिता प्रेरणा तो रोनाल्डो मेरे आदर्शः जेरेमी

पत्रकार वार्ता में स्वर्ण पदकधारी ने दिए जवाब दादा-दादी को समर्पित है मेरा यह पदक खेलपथ संवाद बर्मिंघम। जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा स्वर्ण दिलाया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में  67 किलोग्राम भारवर्ग में इतिहास रच दिया। जेरेमी ने कुल 300 किलोग्राम भार उठाकर देश को सोना दिलाया। मिजोरम के रहने वाले 19 वर्षीय जेरेमी ने स्नैच राउंड में 140 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 160 किलोग्राम वजन उठाया.......

मीराबाई चानू ने उठाया सोने का भार

लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल खेलपथ संवाद बर्मिंघम। टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन गोल्ड मेडल जीत लिया। चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले ही प्रयास में 109 किलोग्राम का भार उठाया और गोल्ड मेडल जीत लिया। वह तीसरे प्रयास में असफल रहीं लेकिन उससे फर्क नहीं .......

सामूहिक प्रयासों से मिलती है खिलाड़ियों को सफलताः फिजियो रीना सिंह

फिजियोथेरेपी से दर्द-निवारक दवाएं लेने की जरूरत नहीं पड़ती मैं हर खेल से जुड़े खिलाड़ियों के साथ कर सकती हूं काम श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। मैदानों में खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों के साथ ही मनोविज्ञानियों और फिजियो का भी अहम योगदान होता है। इस बात को खिलाड़ियों से बेहतर भला.......

टीम इंडिया के पास पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 आज सेंट किट्स। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को बैसेतेरे (सेंट किट्स) में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीत लेती है तो वह पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। इस रिकॉर्ड की बात आगे करते हैं उससे पहले जान लेते हैं कि पिच कैसी होगी, मौसम का क्या हाल रहेगा और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। मुकाबल.......

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदा

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली जीत दर्ज की, स्मृति के बल्ले से निकला पचासा  बर्मिंघम। भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली जीत हासिल कर ली है। उसने ग्रुप दौर के अपने दूसरे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। टीम को जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।  स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह .......

हरमनप्रीत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

टी20 में बनीं भारत की नंबर-1 कप्तान बर्मिंघम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी पहली जीत रविवार (31 जुलाई) को दर्ज की। उसने ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली भारतीय कप्तान बन गईं। इस मामले में उन्होंने पुरुष टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमनप्.......

भारत की घाना पर 11-0 की धमाकेदार जीत

राष्ट्रमंडल इतिहास में सबसे बड़ी जीत, हरमन की हैटट्रिक बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से रौंद दिया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम.......

बिंदिया रानी बोलीं-अब मां को सब्जी नहीं बेचने दूंगी

रजत पदक और रेलवे में नौकरी पाकर खुश बर्मिंघम। मणिपुर की बिंदिया रानी और उनकी मां की आंखों में इस वक्त खुशी के आंसू हैं। 55 किलो में बिंदिया को मिला रजत उनकी जिंदगी बदलने वाला है। यह वह खुद जानती हैं। बिंदिया को बड़ा करने के लिए उनकी मां को सब्जी बेचनी पड़ी। बिंदिया कहती हैं कि उन्हें पदक मिला है। अब वह मां को सब्जी नहीं बेचने देंगी। यही नहीं कम्पटीशन में जाने से पहले मीरा उनके पास आईं और अपना स्वर्ण उनके हाथ में रख दिया। वह बोलीं तुम्हें भी.......

बिंदिया रानी के पास नहीं थे जूते खरीदने के पैसे

रजत जीतने वाली भारोत्तोलक की मीराबाई चानू ने की थी मदद बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को चार पदक मिल चुके हैं। सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। टोक्यो ओलम्पिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू से सभी को पहले ही स्वर्ण की उम्मीद थी और उन्होंने ऐसा ही किया। हालांकि, उनके अलावा  संकेत, गुरुराजा और बिंदिया रानी ने भी देश को पदक दिलाया। गुरुराज पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुके थे, लेकिन संकेत और बिंदिया रानी ने पह.......