सुनील गावस्कर के टेस्ट करियर के दो शुरुआती रन झूठे

लिटिल मास्टर का जन्मदिन आज नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर आज (10 जुलाई) अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले गावस्कर का जन्म 10 जुलाई, 1949 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 22 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ गावस्कर ने डेब्यू मैच में 65 और नॉटआउट 67 रनों की पारी खेली थी। गावस्कर को 'लिटिल मास्टर' के नाम से भी जाना जाता .......

हम्पी और हरिका हारीं

महिला स्पीड शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त नई दिल्ली। दुनिया की दूसरे नम्बर की खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और डी हरिका के क्वार्टर फाइनल में हारने से गुरूवार को फिडे महिला स्पीड शतरंज चैम्पियनशिप ग्रां प्री के तीसरे चरण में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। हम्पी रूस की एलेक्सांद्रा कोस्तेनियुक की बराबरी नहीं कर सकीं और 2-9 से पराजित हो गईं। वहीं हरिका को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होऊ यिफान ने अंतिम आठ बाजी में 7-3 से मात दी। अब हम्.......

खिलाड़ियों ने लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

मुक्केबाजों को लेकर उठ रहे सवाल खेलपथ प्रतिनिधि पटियाला। एनआईएस पटियाला में एकांतवास के दिनों को लेकर खिलाड़ियों ने सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। जिससे यहां ओलम्पिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों के मन में कोरोना का खौफ सताने लगा है। वेटलिफ्टरों, एथलीटों को अंदर कैंपस में आने से पहले 14 दिनों का एकांतवास काटना पड़ा, लेकिन गुरुवार को उस वक्त उनकी हैरानी की सीमा नहीं रही जब कई खिलाड़ियों ने मेस में कुछ बॉक्सरों को खाना खाते देखा। .......

कोरोना संक्रमण से डर रही हैं महिला पहलवान

नेशनल कैम्प में जाने से किया इंकार नई दिल्ली। लम्बी मशक्कत के बाद साई ने ओलम्पिक सम्भावितों की तैयारियां शुरू कराने को हरी झंडी दी, लेकिन पहलवानों पर कोरोना का खौफ बुरी तरह सवार है। साई की मंजूरी के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने 15 जुलाई के बाद लखनऊ और सोनीपत में ओलम्पिक सम्भावितों का नेशनल कैम्प लगाने को कमर कसी, लेकिन महिला पहलवान कैम्प में एक साथ अभ्यास करने की इच्छुक नहीं हैं। महिला पहलवा.......

मुश्ताक अहमद को हाकी इंडिया का अध्यक्ष पद छोड़ने के निर्देश

खेल मंत्रालय का खेल संघों के खिलाफ सख्त रवैया, समीक्षा में लगे डेढ़ साल खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से 57 खेल संघों को मान्यता नहीं दिए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संघों के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है। इसी कड़ी के तहत उसने सबसे बड़ा निशाना हॉकी इंडिया को बनाया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को पद से हटने के लिए कह दिया गया है। यही नहीं मंत्रालय ने साफ किया .......

मध्य प्रदेश में “खेलो इंडिया लघु केंद्र’’ योजना की शुरुआत

पूर्व चैम्पियन खिलाड़ियों के माध्यम से किया जाएगा योजना का क्रियान्वयन वर्ष 2020-21 के लिए प्रदेश के सभी जिलों से 20 जुलाई तक प्रस्ताव आमंत्रित खेलपथ प्रतिनिधि भोपाल। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्व.......

डोपिंग : रूसी भारोत्तोलक देमानोव निलम्बित

बुडापेस्ट। रूस के दो बार के यूरोपीय चैंपियन भारोत्तोलक आंद्रेई देमानोव को प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन के लिए ‘पॉजीटिव’ पाये जाने के बाद अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने कहा कि देमानोव को एक एनाबोलिक स्टेरॉयड डीएचसीएमटी के सेवन का दोषी पाया गया है। .......

फुटबॉलर ने विरोधी खिलाड़ी को दांत से काटा

लेसी (इटली)। लाजियो के डिफेंडर पैट्रिक ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के एक खिलाड़ी को दांत से काट लिया। इस हरकत के कारण उन्हें लंबी अवधि का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। यह घटना मंगलवार को लाजियो की लेसी के हाथों 2-1 से हार के दौरान दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में घटी। इस हार से लाजियो की खिताब की उम्मीद लगभग समाप्त हो गयी और ऐसे में खिलाड़ी अंतिम क्षणों में आपस में उलझ पड़े। तभी 27 स.......

रनीम के संन्यास से शीर्ष 10 में आयीं जोशना

नयी दिल्ली। भारत की स्क्वाश स्टार जोशना चिनप्पा विश्व में नंबर एक मिस्र की रनीम इल वेलिली के अचानक संन्यास लेने से पीएसए विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष 10 में शामिल हो गयी हैं। कोरोना महामारी के कारण मार्च से कोई मैच नहीं खेलने वाली जोशना दसवें नंबर पर पहुंच गयी हैं। यह 33 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 2016 में शीर्ष 10 में शामिल हुई थीं। दीपिका पल्लिकल अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी ह.......

2020 का अंत आईपीएल के बिना नहीं चाहता : गांगुली

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ‘पहली प्राथमिकता’ भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन है। उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जुड़ी चिंता के बावजूद 2020 में इस टी20 लीग का आयोजन होगा। आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। .......