आईसीसी हॉल ऑफ फेम के 10 खिलाड़ियों में मांकड़ भी शामिल

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को भारत के वीनू मांकड सहित खेल के बड़े खिलाड़ियों को अपने ‘हॉल ऑफ फेम' सूची में शामिल किया, जिसमें क्रिकेट के शुरुआती समय से पांच युगों के दो-दो खिलाड़ियों को जगह दी गयी है।  सूची में जगह पाने वाले खिलाड़ियों में प्रारंभिक युग (1918 से पूर्व) के लिए दक्षिण अफ्रीका के ऑब्रे फॉल्कनर और ऑस्ट्रेलिया के मोंटी नोबल, दोनों विश्व युद्ध के बीच के समय के लिए (1918-1945) वेस्टइंडीज के.......

हरबर्ट-माहूट दो बार फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीतने वाली पहली फ्रांसीसी जोड़ी!

पेरिस। निकोलस माहूट और पियरे ह्यूज हरबर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी ने तीन सेट में जीत दर्ज करके दूसरी बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब जीता। माहूट और हरबर्ट ने शनिवार को खेले गये फाइनल में कजाखस्तान के अलेक्सांद्र बुबलिक और आंद्रे गोलुबेव को 4-6, 7-6 (1), 6-4 से हराया। यह उनका एक साथ पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है।  माहूट और हरबर्ट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दो बार फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीतने वाली पहली फ्रांसीसी जोड़ी .......

न्यूजीलैंड ने इंगलैंड को आठ विकेट से हराकर जीती शृंखला

बर्मिंघम। न्यूजीलैंड ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन इंगलैंड को आठ विकेट से हराकर शृंखला 1-0 से अपने नाम की जिससे टीम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आगामी टीम रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट टीम बनना तय है। पहली पारी में 85 रन से पिछड़ने वाली इंगलैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 122 रन पर ढेर हो गई।  टीम की ओर से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्क वुड ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैन आफ द मैच मैट.......

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

आईडब्ल्यूएफ ने की पुष्टि नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने भारत की अनुभवी भारोत्तोलक मीराबाई चानू के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी। भारोत्तोलन में 2017 विश्व चैंपियन चानू ने अप्रैल में ताशकंद में एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंव जर्क में विश्व रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर टोक्यो में अपना स्थान सुरक्षित किया था, जिसकी अब आधिकारिक पुष्टि हो गई। मणिपुर क.......

पदक के दावेदार विदेश से भेजे जाएंगे सीधे टोक्यो

खिलाड़ियों को संक्रमण से बचाने साई ने लिया फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पदक के दावेदारों को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें सीधे विदेश से ही टोक्यो भेजने की तैयारी कर ली गई है। ओलम्पिक गेम्स आयोजन समिति की ओर से निर्धारित 14 लैब से कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट लाने के आदेश ने साई को यह योजना बनाने पर मजबूर कर दिया है। 96 और 72 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट के लिए खिलाड़ियों को टोक्यो जाने से पहले सैकड़ों किलोमीटर का सफर करना पड़ता। ऐसे मे.......

पहलवानों की तैयारियों को आगे आए बजरंग और विनेश

दीपक और रवि भी करेंगे रूस में तैयारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो में पदक के दावेदार बजरंग और विनेश फोगाट साथी पहलवानों की ओलम्पिक की तैयारियों के लिए आगे आए हैं। बजरंग इस वक्त रूस और विनेश हंगरी में तैयारियां कर रहे हैं। पहलवानों की तैयारियों की कहीं बात बनते नहीं देख कुश्ती संघ ने इन दोनों पहलवानों से कहा कि वे रूस में रवि दहिया, दीपक पूनिया तो हंगरी में अंशु मलिक की तैयारियों का रास्ता खोलें। बजरंग और विनेश की कोशिशों के ब.......

तैराकी में कायली मैककेन ने रचा इतिहास

महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा एडीलेड। ऑस्ट्रेलियाई तैराक कायली मैककेन ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।  19 साल की मैककेन ने ऑस्ट्रेलियन ओलंपिक ट्रायल्स के फाइनल में 57.45 सेकंड का समय निकाला। मैककेन से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की रेगन स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 2019 में 57.57 सेकंड का समय लिया था। .......

बारबोरा क्रेजकिकोवा बनीं फ्रेंच ओपन की एकल चैम्पियन

फाइनल में अनास्तासिया को हराया पेरिस। दुनिया की 85वीं नंबर की खिलाड़ी चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजकिकोवा ने फ्रेंच ओपन में इतिहास रच दिया। उन्होंने विश्व की 31वें नंबर की महिला खिलाड़ी रूस की अनास्तासिया पावलिउचेंकोवा को खिताबी मुकाबले में 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम टाइटल पर कब्जा किया।  फ्रेंच ओपन के महिला वर्ग में लगातार छठे साल नई खिलाड़ी ने खिताब जीता। दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह मुकाबला 1 घंटे 58 मिनट तक .......

नहीं रहे स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट सूरत सिंह माथुर

कोरोना संक्रमण से निधन नई दिल्ली। भारत के लिए 1951 एशियाई खेलों के मैराथन कांस्य पदक जीतने वाले और 1952 के ओलम्पिक में भाग लेने वाले सूरत सिंह माथुर का यहां कोविड-19 महामारी के चपेट में आने से निधन हो गया। वह 90 साल के थे। उनके भतीजे अनिल माथुर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'मेरे चाचा का कोविड-19 के कारण निधन हो गया। वह एक ओलंपियन थे और पहले एशियाई खेलों के पदक विजेता भी थे।'  भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्वीट.......

भारतीय दल की हौसलाअफजाई करेंगे पीएम मोदी

टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को देंगे आधिकारिक विदाई  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा। एक सूत्र ने बताया, 'प्रधानमंत्री ओलम्पिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें आधिकारिक विदाई द.......