माफ करिए दोबारा ऐसी गलती नहीं होगीः सोनम मलिक

पहलवान  ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस पर जवाब दिया महासंघ को विनेश के जवाब का इंतजार खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। युवा पहलवान सोनम मलिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महासंघ के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी जबकि विनेश फोगाट की भावनात्मक बातें भी खेल संस्था का रूख नरम नहीं कर सकीं।  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विनेश को टोक्यो ओलम्पिक में अनुशासनहीनता के तीन मामलों के लिये मंगलवार को निलं.......

उन्मुक्त चंद ने लिया क्रिकेट से संन्यास

मुंबई। भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद (28) ने शुक्रवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। चंद अपनी सफलता सीनियर स्तर पर नहीं दोहरा सके थे। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ यादगार वीडियो के साथ एक लम्बा सा नोट भी लिखा।  चंद संभवत: अमेरिका में टी20 लीग में खेलेंगे। वहां पर खेलने के लिये संन्यास की घोषणा करनी पड़ती क्योंकि बीसीसीआई अपने पंजीकृत खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में.......

योगी जी बोले प्रशिक्षकों को सेवा में लो, उन्हें पैसे बढ़ाकर दो

गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ि‍यों का हुआ सम्‍मान  पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं खेलपथ संवाद गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर उन्हें जैसे ही खिलाड़ियों से पता चला कि लम्बे समय से समूचे उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षक ही नहीं हैं उन्होंने तत्काल खेल निदेशालय के आलाधिकारियों को आदेश दिए कि प्रशिक्षकों को सेवा में लो और उन्हें पैसे बढ़ा.......

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर खिलाड़ियों का सम्मान

अगले चार दिन तक रहेंगे राष्ट्रपति और पीएम के साथ आईओए और 18 खेल संघों के प्रतिनिधि भी आमंत्रित प्रधानमंत्री टोक्यो पैरालम्पिक में खेलने वाले 54 सदस्यीय दल को विदाई देंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खेलों के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं सुना गया जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने चार दिन खिलाड़ियों के नाम कर दिए हों, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ऐसा होने जा रहा है। टोक्यो ओलम्पिक के पदक विजेता और इन.......

भारतीय युवा तीरंदाजों ने साधे सटीक निशाने

विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में तय किए 10 पदक खेलपथ संवाद रोकला (पोलैंड)। पोलैंड में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय युवा तीरंदाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य पर सटीक निशाने साधते हुए कम से कम 10 पदक तय कर दिए हैं। इस स्पर्धा में अब तक भारतीय युवा तीरंदाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्णिम भविष्य की उम्मीद जगाई है। विश्व युवा तीरंदाजी में भारत के अंडर-18 और अंडर-21 आयुवर्ग के तीरंदाजों ने रिक.......

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना को किया सम्मानित

हॉकी बेटी को दिया 25 लाख रुपये का चेक खेलपथ संवाद हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सीधे नई दिल्ली से लौटने के बाद हरिद्वार जिले दौरे पर रहे। गुरुवार को वह भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर गए और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर वंदना को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि .......

मां से मिलते ही भावुक हुईं वंदना

गले लगकर खूब रोई हॉकी बेटी खेलपथ संवाद हरिद्वार। ओलम्पिक से इतिहास रचकर भारतीय महिला हॉकी टीम स्वदेश लौट आई है। स्टार स्ट्राइकर वंदना कटारिया जब अपने घर पहुंचीं तो उनका जमकर स्वागत हुआ। रास्ते भर गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया जा रहा था लेकिन मां से मिलते ही वह भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने कहा कि, 'हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे, मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन हमने भारत में लोगों का दिल जीता .......

लार्ड्स में बतौर ओपनर केएल राहुल ने जमाया शतक

वीनू मांकड और रवि शास्त्री के बाद तीसरे प्रारम्भिक बल्लेबाज बने नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय ओपनर के.एल. राहुल ने शानदार पारी खेली। नॉटिंघम में शतक जमाने से चूके इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जमाने के साथ भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई। इससे पहले भारत की तरफ से सिर्फ दो ओपनरों ने ही इस मैदान पर शतक बनाया था। राहुल इस मैदान पर शतक जमाने वाले भारत के तीसरे ओपनर.......

19 को उत्तर प्रदेश सरकार करेगी खिलाड़ियों पर धनवर्षा

प्रदेश के अंशकालिक प्रशिक्षकों की सुध कौन लेगा?  खेलपथ संवाद लखनऊ। ओलम्पिक खेलों में भारत के अब तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन के जश्न को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बेहतरीन ढंग से मनाया जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार भी धनवर्षा करने जा रही है। बेहतर होता प्रशिक्षकविहीन उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों पर धनवर्षा करने से पहले प्रदेश के अंशकालिक प्रशिक्षकों की सुध लेती क्यो.......

टोक्यो पैरालम्पिक के कारण टला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कार्यक्रम

नयी दिल्ली। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह इस साल देर से कराया जायेगा क्योंकि सरकार चाहती है कि चयन पैनल टोक्यो पैरालम्पिक में भाग लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी इनमें शामिल करे।  पैरालम्पिक खेलों का आयोजन टोक्यो में 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक होगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं को चुनने के लिये चयन पैनल गठित कर लिया गया है लेकिन चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने स.......