हैरी केन ने दिलाई बायर्न म्यूनिख को जीत

चैम्पियंस लीग फुटबॉल के नॉकआउट में किया प्रवेश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हैरी केन के दो गोल की मदद से जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूईएफए चैम्पियंस लीग के मुकाबले में ग्लातासारे को 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और स्कोर गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में गोल करने की शुरुआत केन ने की। 80वें मिनट में केन को जोशुआ किमिच से गेंद मिली और उन्होंने हेडर से गोल दागकर टीम का मैच में खाता खोल दिया। हालांक.......

एशियन तीरंदाजी में प्रणीत कौर ने जीते दो स्वर्ण

खेलपथ संवाद चंडीगढ़। पंजाब की तीरंदाज प्रणीत कौर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए बैंकॉक में चल रही एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रणीत कौर ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।  खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस होनहार तीरंदाज़ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रणीत ने अब एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन कि.......

योगासन में रहा हरियाणा का दबदबा

राष्ट्रीय खेलः 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। जीएमसी एथेलिक स्टेडियम, बम्बोलिम गोवा में 5 नवम्बर से शुरू हुई योगासन खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। योगासन में हरियाणा के कुल 14 खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। अधिकृत प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि हरियाणा के योगासन खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। अभिषेक ने ट्.......

अगले साल देवभूमि में दिखेगा खिलाड़ियों का जौहर

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड भारतीय ओलम्पिक संघ ने सौंपा ध्वज खेलपथ संवाद पणजी। उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर भारतीय ओलम्पिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलम्पिक संघ को अपना ध्वज सौंपा। अब खेलप्रेमियों को अगले साल देवभूमि में देश के खिलाड़ियों का जौहर देखने का अवसर मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, बेहद खुशी की बात.......

37वें नेशनल गेम्स में महाराष्ट्र का कमाल

228 मेडलों के साथ पहला स्थान किया हासिल खेलपथ संवाद पणजी। गोवा में खेले गए 37वें नेशनल गेम्स का समापन हो गया है। नेशनल गेम्स में ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र विजेता के रूप में उभरा और उसने प्रसिद्ध राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती। 228 पदक और एक नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ, महाराष्ट्र ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। वह गोवा में टूर्नाम.......

राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

पदक तालिका में पहली बार पहुंचा चार पर खेलपथ संवाद पणजी। गोवा राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश ने न केवल पदकों का सैकड़ा लगाया बल्कि इन खेलों में झारखंड में जीते 103 पदकों को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान बना डाला। सबसे बड़ी और दिलचस्प बात उसका पदक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज होना है। मध्य प्रदेश ने अब तक 107 पदक अपनी झोली में डाल लिए हैं। गोवा में खेले जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश ने कयाकिंग कैनोइंग, स्लाल.......

गोवा में सोना सा चमकीं मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियां

महिला हॉकी में हरियाणा की बादशाहत पर लगी लगाम चीन की दीवार साबित हुई ग्वालियर की गोलकीपर याशिका श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। अब महिला हॉकी में हरियाणा नहीं बल्कि मध्य प्रदेश चैम्पियन है। गोवा राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश की स्वर्णपरियों ने रानी रामपाल की अगुआई मे.......

दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

भारत के सामने कौन होगा, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान या अफगानिस्तान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में शीर्ष तीन टीमें तय हो चुकी हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत का शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करना तय माना जा रहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जंग होगी। हालांकि, दूसरे या तीसरे स्थान पर जो भी टीम रहे, सेमीफाइनल.......

फुटबॉल महासंघ से महासचिव शाजी प्रभाकरण आउट

भरोसे की कमी के कारण हुए बर्खास्त किए गए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपने महासचिव शाजी प्रभाकरण को विश्वास की कमी के कारण बर्खास्त कर दिया। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने मंगलवार को प्रभाकरण को बर्खास्तगी का पत्र दिया। उन्हें तीन सितम्बर 2022 को ही यह पद दिया गया था। उप महासचिव सत्यनारायणन एम कार्यवाहक महासचिव होंगे। एआईएफएफ उपाध्यक्ष एनए हैरिस ने बताया, ''एआईएफएफ ने प्रभाकरण को बर्खास्तगी पत्र दे दिया.......

लक्ष्य सेन ने पीएम से वीजा दिलाने की लगाई गुहार

चाइना मास्टर्स में हिस्सा लेने को भारतीय शटलर तैयार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन को चाइना मास्टर्स में हिस्सा लेने के लिए अभी तक वीजा प्राप्त नहीं हुआ है। उत्तराखंड के लक्ष्य ने वीजा की समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। लक्ष्य ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा,.......