विराट के वीरों ने चैम्पियन मुम्बई को किया चित

पांच रन पर मुंबई ने गंवाए आखिरी के 5 विकेट हर्षल पटेल की हैट्रिक दुबई। आईपीएल फेज-2 में रविवार को दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे विराट के वीरों ने एकतरफा अंदाज में 54 रन से जीतकर रोहित को सकते में डाल दिया। मैच में मुम्बई के सामने 166 रनों का टारगेट था, लेकिन टीम 111 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही आरसीबी के 12 अंक हो गए हैं और कोहली एंड कंपनी का प्लेऑफ में पहुंचने का दावा म.......

बिग बैश में दिखेंगी दो भारतीय महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का सिडनी थंडर से करार मंधाना पहले भी खेल चुकी हैं, दीप्ति पहली बार खेलेंगी सिडनी। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा अगले महीने शुरू हो रहे महिला बिग बैश लीग (WBBL) में डिफेंडिंग चैंपियन सिडनी थंडर की ओर से खेलेंगी। यह दोनों भारतीय खिलाड़ी हीथर नाइट और टेमी ब्यूमोंट की जगह लेंगी, जिन्होंने पिछले साल टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। नाइट ने WBBL के पिछले सीजन में 446 रन बनाने के.......

फेडरर का लेवर कप को लेकर जुनून

2017 में शुरू किया यह प्रदर्शनी टूर्नामेंट लीजेंड्स को मंच देने की कवायद युवा खिलाड़ी उनसे सीख सकें नई दिल्ली। रोजर फेडरर हमेशा से टेनिस के छात्र रहे हैं। 20 साल से खेल रहे फेडरर अभी भी किसी टीनएजर की तरह इस बात में रुचि रखते हैं कि खेल के महान ऐतिहासिक लोग कौन थे? उन्होंने क्या जीता? वे कैसे स्ट्रोक और शॉट जमाते थे? फेडरर ऑस्ट्रेलिया के रॉड लेवर का बहुत सम्मान करते हैं। लेवर 1962 और 1969 में कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले.......

टी-20 में दस हजारी बने विराट कोहली

आंकड़ों में इस भारतीय क्रिकेटर का जवाब नहीं दस हजार रनों का आंकड़ा छू चुके हैं क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वॉर्नर  नई दिल्ली। विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रविवार को उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले कोहली दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वॉर्नर टी-20 क्रिकेट में 10 .......

टोक्यो ओलम्पिक के प्रदर्शन से टीम की बदली मानसिकताः नेहा गोयल

अब हम किसी भी टीम से मुकाबला करने में सक्षम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर  नेहा ने कहा, टोक्यो ओलम्पिक में टीम के प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और हमें दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ने का आत्मविश्वास मिला। हम अपना पहला पदक जीतने से चूक गए लेकिन चौथे स्थान पर रहते हुए खेलों के महाकुंभ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नेहा गोयल ने कहा है कि टोक्यो ओलम्पिक मे.......

लेह से मनाली तक का सफर तय करेंगे लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम

सोलो साइकिलिंग में आर्मी ऑफीसर की गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तमन्ना लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने बनाए थे दो रिकॉर्ड  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक अधिकारी सबसे तेज एक साइकिलिंग (पुरुष वर्ग) में गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए लेह से मनाली तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। जिसके जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा, 25 सितम्बर को सुबह 4 बजे ब्रिगेडियर आरके ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर.......

आईएएस एसोसिएशन ने सुहास को किया सम्मानित

टोक्यो पैरालम्पिक में जीता था रजत पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल. यथिराज को शनिवार को केंद्रीय आईएएस एसोसिएशन द्वारा टोक्यो पैरालम्पिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस दौरान टोक्यो ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। सुहास पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले भारती.......

मुस्कान किरार ने कम्पाउण्ड टीम इवेंट में भारत को दिलाया रजत पदक

फाइनल में सर्वाधिक 80 में से 78 अंक अर्जित किए खेलपथ संवाद भोपाल। यांकटन, अमेरिका में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक आयोजित सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में महिला कम्पाउण्ड टीम इवेंट में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने कोलम्बिया के विरूद्ध फायनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। मुस्कान टॉप स्कोरर रहीं। भारत यह मुकाबला कोलम्बिया से हार गया। कोलम्बिया ने भारत को 229 के मुकाबले 224 अंकों से हराया। भारत.......

अनुराग ठाकुर ने अल्टीमेट लद्दाख साइकिलिंग चैलेंज को दिखाई हरी झंडी

लेह। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को यहां अल्टीमेट लद्दाख साइकिलिंग चैलेंज के दूसरे सत्र की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। यह साइकिलिंग चैलेंज ‘आजादी का अमृत महोत्सव' और ‘फिट इंडिया मूवमेंट' का हिस्सा है जिसका आयोजन लद्दाख पुलिस ने भारतीय साइकिलिंग महासंघ के सहयोग से किया।  ठाकुर ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के पीछे की प्रेरणा भारत के लोगों के बीच फिटनेस को लेकर जागरूकता .......

सानिया-झांग की जोड़ी फाइनल में

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य)। अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शनिवार को यहां अपनी जोड़ीदार शुआई झांग के साथ मिलकर माकोटो नोनोमिया और एरि होजुमी की जोड़ी को सीधे सेट में हराकर ओस्ट्रावा ओपन में फाइनल में प्रवेश किया। यह सानिया का सत्र का दूसरा फाइनल है।  दूसरी वरीय भारतीय-चीनी जोड़ी ने जापानी जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। 34 साल की सानिया के पास अब 2021 सत्र में अपना पहला खिताब जीतने का मौका .......