भारतीय महिला हॉकी टीम हारी नहीं हराई गई

'बेईमानी' पर भारतीय कोच रेफरी से भिड़ीं खेलपथ संवाद बर्मिंघम। पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम को 'बेईमानी' का सामना करना पड़ा। दरअसल, भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया ने पहले शूट को बचा लिया था, लेकिन टाइमर ही चालू नहीं हो सका। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को उसी शूट को दोबारा लेने का मौका मिला। इस पर उनके खिलाड़ी ने कोई चूक नहीं की और गोल दाग दिया। इससे भारतीय टीम उबर नहीं सकी और पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार गई। र.......

सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से

आज पहलवान भी दिखाएंगे दम बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। इस तरह भारत को कम से कम 27 मेडल मिलना तय है। आठवें दिन इन पदकों की संख्या बढ़ सकती है। आज महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो अपना पदक पक्का कर लेगी। वहीं, छह पहलवान भी आज अपना दम .......

सुधीर ने भारत के लिए जीता छठा स्वर्ण

पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले 2014 में पावरलिफ्टर सकीना खातून ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर.......

शटलर आकर्षी की खेलभावना की प्रशंसा

पाक खिलाड़ी के चोटिल होने पर दी दिलासा बर्मिंघम। कौन कहता है कि भारत और पाकिस्तान हमेशा चिढ़े रहते हैं। भारत की राइजिंग स्टार आकर्षी कश्यप पाकिस्तान की नेशनल चैम्पियन महूर शहजाद को उनके चोटिल होने के बाद दिलासा देती देखी गई हैं। यह वाकया कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन गुरुवार को देखने को मिला जब विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मुकाबले के दौरान पाक चैम्पियन चोटिल हो गई। चोटिल शहजाद के मैच के हटने के बाद आकर्षी ने उन्हें दिलासा दिलाई। पाकिस्तानी स.......

लवलीना की पराजय ने छोड़े कई सवाल

बॉक्सिंग फेडरेशन में क्षेत्रवाद की सुगबुगाहट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जीत-हार खेल का हिस्सा है लेकिन जब पदक का दावेदार खिलाड़ी हारकर बाहर हो जाता है तो उससे उसके प्रशंसकों को सदमा जरूर पहुंचता है। बर्मिंघम में ओलम्पिक पदकधारी लवलीना बोरगोहेन की पराजय ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खेलों के जानकारों का मानना है कि बॉक्सिंग फेडरेशन मिसमैनेजमेंट के दौर से गुजर रहा है तथा इसमें क्षेत्रवाद के भी संकेत मिल रहे हैं। देखा जाए तो लवलीना बोर.......

बर्मिंघम में चले भिवानी के मुक्केबाजों के पंच

दूसरा पदक पक्का, जैस्मिन ने भी जीता मुकाबला भिवानी (हरियाणा)। इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के भिवानी जिले की मुक्केबाज नीतू घनघस के बाद जैस्मिन लंबोरिया में भी कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। महिला मुक्केबाज जैस्मिन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उसके परिजनों व समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। बॉक्सिंग के 60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की जैस्मिन ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इ.......

अब तक सात मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए

सातवें दिन सुधीर और श्रीशंकर ने भारत को दिलाई कामयाबी बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 20 पदक जीते हैं, जिसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। सातवें दिन भारत के लिए सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता वहीं, लॉन्ग जम्प में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चारों ने.......

श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों में दिलाया रजत

पिता ने शराब छोड़ ट्रेनिंग दी, डिप्रेशन से निकाला बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में मुरली श्रीशंकर ने सातवें दिन इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की लम्बीकूद स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता। भारत को 12 साल बाद इस खेल में पदक मिला है। वहीं, लम्बीकूद में 44 साल बाद किसी पुरुष ने पदक जीता है। मुरली लम्बीकूद में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं। उनसे पहले 1978 में सुरेश .......

बर्मिंघम में सुधीर लाठ ने गाड़ा स्वर्णिम लठ

पैरा पॉवरलिफ्टर के प्रदर्शन से देशवासी खुश खेलपथ संवाद सोनीपत। राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा पॉवरलिफ्टर सुधीर लाठ ने देशवासियों को खुशी का पल दिया है। लगातार सात बार के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सुधीर ने राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पैरा पॉवरलिफ्टिंग में सोना जीता है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिजन ही नहीं सभी खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। सोनीपत के गांव लाठ में किसान परिवार में जन्मे सुधीर लाठ बचपन से ही प्रतिभावान रहे हैं। म.......

ओलम्पिक में क्रिकेट वापसी के आसार बढ़े

आईओसी लॉस एंजलिस 2028 में शामिल करने पर करेगी विचार  लुसाने। क्रिकेट की ओलम्पिक खेलों में बहुप्रतीक्षित वापसी की सम्भावना बढ़ गई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इसे अमेरिका के लॉस एंजलिस मे 2028 में होने वाले ओलम्पिक में शामिल करने के लिए नौ अन्य खेलों के साथ समीक्षा खेलों में रखा है। क्रिकेट को केवल एक बार ओलम्पिक खेलों में जगह मिली है।  पेरिस में 1900 में खेले गए खेलों में क्रिकेट शामिल था। तब इसमें केव.......