सिक्की रेड्डी और अश्विनी की जोड़ी उबेर कप बैडमिंटन से हटी

आठ से 15 मई तक बैंकॉक में होगा टूर्नामेंट नई दिल्ली। एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय महिला युगल टीम चोट के कारण शुक्रवार को आगामी उबेर कप टूर्नामेंट से हट गई। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने यह जानकारी दी। सिक्की रेड्डी को चोट के कारण डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है जिससे इस भारतीय जोड़ी को यह फैसला करना पड़ा। उबेर कप आठ से 15 मई तक बैंकॉक में खेला जाएगा। बीएआई ने एक बयान में कहा, ‘सिक्की रेड्डी को पेट में ग्रेड 2 टीय.......

पहलवान अंशु मलिक और राधिका को रजत

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिपः मनीषा ने जीता कांस्य नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के 57 किलो भारवर्ग के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 65 किलो भारवर्ग में राधिका को भी रजत पदक मिला जबकि मनीषा ने 62 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। अंशु को स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में जापान की सुगमी सकुरई से हार का सामना करना पड़ा।  हरियाणा के निडानी गांव की 20 वर्षीया अंशु पि.......

फुटबॉल से मिली मनीषा कल्याण को पहचान

जो कभी मारते थे ताना अब वही दे रहे बधाई खेलपथ संवाद होशियारपुर। ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल कर सुर्खियां बटोरने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने कहा कि जो लोग लड़कों के साथ उनके फुटबॉल खेलने पर ताना मारते थे वही अब उनकी तारीफ करते हैं। पंजाब के होशियारपुर जिले के माहिलपुर नगर की इस बेटी ने एएफसी एशियाई कप की तैयारियों के तहत भारतीय टीम से चार देशों के टूर्नामेंट में भाग ले चुकी है। .......

हरियाणा बना स्पोर्ट्स का पॉवर हाउस

540 करोड़ के खेल बजट का प्रावधान श्रीप्रकाश शुक्ला चण्डीगढ़। हरियाणा खेलों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। खिलाड़ियों को नौकरी में वरीयता देने के साथ हरियाणा अपने यहां नियमित प्रशिक्षक रख रहा है। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के वास्ते सरकार ने खेलों का बजट 540 करोड़ का फैसला लिया है जोकि अ.......

आज होगी फिरकी के दो जादूगरों की जंग

राजस्थान और दिल्ली के बीच होगी कड़ी टक्कर कुलदीप और चहल के बीच दिखेगी स्पिन की जंग मुम्बई। आईपीएल में आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा तो सभी की नजरें फिरकी के जादूगरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के हुनर पर लगी होंगी। ओरेंज कैपधारी जोस बटलर (375 रन) और पर्पल कैपधारी चहल (17 विकेट) के फॉर्म को देखते हुए रॉयल्स इस सत्र की सबसे मजबूत टीमों में से एक हो गई है। मध्यक्रम में शिमरोन हेतमायर क.......

महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई को धुनका

रोहित सेना की आईपीएल में लगातार सातवीं पराजय नई दिल्ली। आईपीएल को जिस मैच का इंतजार था वह गुरुवार (21 अप्रैल) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ। लो-स्कोरिंग मैच में रोमांच अपने चरम पर था। दर्शकों को जिस तरह का अंत चाहिए था ठीक वैसा ही हुआ। दुनिया के महानतम फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी ने मैच को आखिरी गेंद पर फिनिश किया और एक बार फिर साबित कर .......

चेल्सी को खरीदने सेरेना विलियम्स और लुईस हैमिल्टन भी रेस में

मार्टिन ब्रॉटन की बोली में दोनों शामिल नई दिल्ली। पूर्व टेनिस विश्व नंबर एक सेरेना विलियम्स और सात बार के फॉर्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी को खरीदने के लिए कदम बढ़ाए हैं। दोनों ने खुद को मार्टिन ब्रॉटन की बोली में शामिल किया है। लिवरपूल के पूर्व अध्यक्ष ब्रॉटन के साथ में विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए और दुनिया भर के धनी निवेशक शामिल हैं। ब्रॉटन का यह समूह चेल्सी को शीर्ष स्थिति में बनाए रखना चाहता ह.......

14 साल की शटलर उन्नति को भारतीय टीम में जगह

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का एलान साइना नेहवाल को झटका खेलपथ संवाद मुम्बई। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को थॉमस कप, उबेर कप, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी है। भारत की ओलम्पिक मेडलिस्ट और दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल को झटका लगा है। उन्हें किसी भी कॉम्पिटीशन के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। साइना ने इन सभी खेलों के लिए सिलेक्शन ट्रायल से दूर रहने का फैसला लिया था.......

40 करोड़ के साथ शुरू हुई माराडोना के जर्सी की नीलामी

चार मई तक होगी ऑनलाइन नीलामी न्यूयॉर्क। फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना की हैंड ऑफ गॉड जर्सी की नीलामी की शुरुआत 5.2 मिलियन डॉलर (39,79,24,903 रुपये) के साथ शुरू हुई। नीले रंग वाली 10 नंबर की जर्सी की ऑनलाइन नीलामी 4 मई तक चलेगी। बुधवार को नीलामी की लाइन खुलने के कुछ घंटे बाद पहला ऑफर 5.2 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया। यह नीलामी फुटबॉल जर्सी के लिए एक नया रिकॉर्ड मूल्य स्थापित कर सकता है। अभी तक कि.......

पहलवान सरिता और सुषमा ने जीते कांस्य पदक

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिपः भारत के खाते में सात पदक उलानबटोर (मंगोलिया)। पिछली बार की चैम्पियन सरिता मोर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद बृहस्पतिवार को यहां एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं जबकि सुषमा शौकीन ने भी कांसे का तमगा हासिल किया। विश्व चैम्पियनशिप 2021 की कांस्य पदक विजेता सरिता ने 59 किलोग्राम में दो हार के साथ शुरुआत की। इस भार वर्ग में पांच पहलवान भाग ले रही थीं और सरिता को शुरू.......