10 हजार मीटर दौड़ में गुलवीर का रिकॉ़र्डतोड़ प्रदर्शन

16 साल पुराने कीर्तिमान को तोड़ा 2008 में बने रिकॉर्ड को 20 सेकेंड से सुधारा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफोर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में द टेन प्रतियोगिता में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में 16 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी इस स्पर्धा में 27 मिनट, 41.81 सेकेंड का समय लेकर सुरेंद्र सिंह के 2008 .......

आज महिला आईपीएल को मिलेगा नया चैम्पियन

दिल्ली और आरसीबी में होगी खिताबी टक्कर दोनों फ्रेंचाइजी की पुरूष टीम ने नहीं जीता खिताब खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग का दूसरे सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी पहली बार इस लीग का खिताबी मैच खेलती नजर आएगी जबकि दिल्ली पिछले सीजन में उपविजेता रह चुकी है।  स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने शु्क्रवार को मुंबई इंडियंस के खिला.......

अपनी शर्मनाक हरकत से राष्ट्रीय शिविर से बाहर हुआ वेटलिफ्टर अचिंत

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले शिउली का पेरिस ओलम्पिक का सपना टूटा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक को होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है और सभी एथलीट अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए कई स्थानों पर राष्ट्रीय शिविर आयोजित किए गए हैं जहां खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। 2022 राष्ट्रमंडल खेल और 2023 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बाद देश की उम्मीदें एथलीटों से बढ.......

भारत लेगा नीदरलैंड के गोलकीपिंग विशेषज्ञ डेनिस वान डी पोल की सेवाएं

पेरिस ओलम्पिक से पहले भारतीय हॉकी टीम में हुआ बड़ा बदलाव खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक 2024 से पहले भारतीय हॉकी टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। पुरुष टीम की तैयारियों में मदद के लिए नीदरलैंड के गोलकीपिंग विशेषज्ञ डेनिस वान डी पोल की एक बार फिर सहयोगी स्टाफ में वापसी हुई है। वान डी पोल इससे पहले भी भारतीय गोलकीपरों के साथ काम कर चुके हैं। पहली बार वह 2019 में भारतीय टीम से जुड़े थे। भारतीय टीम फिलहाल भुवनेश्वर के कलिंग स.......

राजीव इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव संस्कृति-2024 में बही सतरंगी छटा

नन्हे-मुन्नों ने लगभग चार घंटे करतल ध्वनि के बीच प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम जिला सत्र न्यायाधीश आशीष गर्ग ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा-कौशल को सराहा मथुरा। शनिवार की शाम राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं के नाम रही। स्कूल के वार्षिकोत्सव संस्कृति-2024 में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्र विकास से जुड़े मनमोहक सांस्कृतिक क.......

अब आउटसोर्सिंग कम्पनियां नहीं कर सकेंगी कर्मचारी का शोषण

सेवाप्रदाता कम्पनी को देना होगा पिछले माह के भुगतान का प्रमाण-पत्र कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा का देना होगा लाभ खेलपथ संवाद लखनऊ। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग पर तैनात किये जाने वाले कार्मिकों का सेवाप्रदाता कम्पनियां शोषण और उत्पीड़न कर रही हैं। आउटसोर्स किए जाने वाले कार्मिकों के चयन में जहां सेवाप्रदाताओं की स्वेच्छाचारिता देखने को मिलती है वहीं उनके द्वारा चयनित कर्मचारियों को समय से पारिश्रमिक का पूरा भु.......

हॉकी हरियाणा की दीपिका ने असम के खिलाफ दागे पांच गोल

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद पुणे। 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे दिन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिंपरी, पुणे में हॉकी हरियाणा, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी पंजाब और हॉकी मिजोरम ने जीत दर्ज की। दिन के शीर्ष व्यक्तिगत प्रदर्शनों में हॉकी हरियाणा की दीपिका (2', 40', 42', 49', 56') रहीं, जिन्होंने पांच गोल किए, जबकि पंजाब की सरबदीप कौर (15', 39&#.......

कोच-मैनेजर ने खिलाड़ी का बनाया आपत्तिजनक वीडियो

रो पड़ी बालिका हॉकी खिलाड़ी, शिकायत पर वायरल करने की दी धमकी  खेलपथ संवाद मथुरा। उत्तर प्रदेश में खेलों से खिलवाड़ हो रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बजाय हतोत्साहित किया जा रहा है। ताजा मामला लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से जुड़ा हुआ है। एक हॉकी खिलाड़ी बेटी ने अपनी प्रशिक्षक और मैनेजर पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने तथा शिकायत करने पर उसे वायरल कर देने का आरोप लगाकर समूचे खेलतंत्र को चौंका दिया है। इस मामले में विभा.......

अजिंक्य रहाणे ने बीसीसीआई का किया समर्थन

घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने पर की बोर्ड की सराहना खेलपथ संवाद मुम्बई। भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मुंबई को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सराहना की। रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने लाल गेंद के घरेलू टूर्नामेंट में विदर्भ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। बीसीसीआई ने हाल ही में अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए भी घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य किया था जिसके बाद इस मामले क.......

टी20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

गेंदबाजी के दौरान टीमों को रहना होगा सावधान! स्टॉप क्लॉक नियम को स्थायी रूप से लागू करने का फैसला  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टॉप क्लॉक नियम को स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लिया है।  दिसम्बर, 2023 में आईसीसी ने इस नियम को ट्रॉयल के तौर पर .......