मणिपुर में मीराबाई बनी अपर पुलिस अधीक्षक

स्वदेश लौटते ही सरकार ने दिया सरप्राइज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलम्पिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। अब देश की तरफ से भी उन्हें कई उपहार मिलने लगे हैं। मणिपुर की मीराबाई को अब राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने बड़ा सरप्राइज दिया है। मीराबाई को राज्य पुलिस में एडीशनल एसपी बनाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चानू को एक करोड़ रुपये का नकद ईनाम भी देने क.......

भारतीय हॉकी टीम की दमदार जीत

स्पेन को 3-0 से दी मात, रुपिंदर सिंह पाल ने किए दो गोल टोक्यो। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में जोरदार वापसी करते हुए तीसरे मुकाबले में स्पेन की टीम के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से उबरते हुए स्पेन के खिलाफ 3-0 की दमदार जीत हासिल की। रुपिंदर सिंह पाल ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा दो गोल किए और मैच के हीरो बने। मंगलवार को टोक्यो ओलम्पिक के अपने तीसरे मुकाबले में खेलने उतरी भारतीय टीम ने स्पेन क.......

क्वार्टर फाइनल में पहुंची अतनु-तरुणदीप और प्रवीण जाधव की तीरंदाजी टीम

कजाखिस्तान को दी मात, अब दक्षिण कोरिया से होगा मुकाबला टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारतीय तीरंदाजी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। अतनुदास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की टीम तीरंदाजी में पुरुषों की टीम इवेंट में कजाखिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। तीरंदाजी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कजाखिस्तान को 6-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला कोरिया से होगा। इस भारतीय टीम ने कजाखिस्तान के इलफ.......

मीराबाई चानू को मिल सकता है स्वर्ण पदक

चीनी खिलाड़ी का होगा डोप टेस्ट टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की भारोत्तोलक झीहुई होऊ से गोल्ड वापस लिया जा सकता है। दरअसल, झीहुई का डोपिंग रोधी अधिकारियों द्वारा टेस्ट किया जाएगा और यदि वह इसमें विफल रहती हैं, तो भारतीय भारत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक को गोल्ड में बदल दिया जाएगा। सामचार एजेंसी एएनआई ने घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया, 'होऊ को टोक्यो में रहने के .......

भारत को 38 रनों से मिली जीत

पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई श्रीलंकाई टीम नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियन में तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 38 रनों से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 164 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम जीत के लिए 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। .......

भारतीय तैराक माना पटेल हीट में दूसरे स्थान पर

सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम टोक्यो। भारतीय तैराक माना पटेल रविवार को यहां टोक्यो ओलम्पिक की महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। अपने पहले ओलम्पिक में हिस्सा ले रही माना ने एक मिनट 5.20 सेकेंड का समय लिया।  उनकी हीट में जिम्बाब्वे की डोनाटा काताई एक मिनट 2.73 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। ग्रेनाडा की किम्बर्ले इन्स एक मिनट 10.24 सेकेंड के सम.......

जीती रहो, जीतती रहो मीराबाई

मेरी एक जिज्ञासा है। उन्हें छोड़कर जो खेलों में विशेष दिलचस्पी रखते हैं, हम सब 'देशप्रेमीजन' मीराबाई चानू को पहले भी जानते थे क्या? हमें उसकी शख़्सियत, क्षमता और संघर्ष का अंदाज़ा था क्या? जी नहीं, मैं इस अजेय, अनुकरणीय उपलब्धि को कम कर के नहीं देख रही। इसके लिए वही उत्साह और वही सम्मान मेरे मन में है जो किसी भी भारतीय के मन में इस समय होगा बल्कि उससे कहीं ज़्यादा क्योंकि इस उपलब्धि को अपनी मुट्ठी में करने वाली एक लड़की है और लड़कियों की किसी भी उपलब्धि को मै.......

चांदी सी चमकी मीराबाई चानू

भारत के लिए ओलम्पिक खेलों में इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती थी? वैश्विक महामारी कोरोना के साये में एक साल विलम्ब से आयोजित टोक्यो ओलम्पिक खेलों में पहले ही दिन रजत पदक—वह भी भारोत्तोलन में और महिला खिलाड़ी द्वारा। आबादी के लिहाज से दुनिया में दूसरे नम्बर पर होने के बावजूद ओलम्पिक पदक तालिका में फिसड्डी रहने के लिए उपहास और आलोचना का पात्र बनने को अभिशप्त देश को यह गौरव दिलवाया है, सुदूर पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की 26 वर्षीय सैखोम मीराबाई चानू ने। ओलम्.......

सानिया और अंकिता की जोड़ी बाहर

टोक्यो। भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी रविवार को महिला युगल के पहले दौर में उक्रेन की नादिया और लियुडमाइला किचेनोक बहनों से हारकर बाहर हो गई। सानिया और अंकिता ने पहला सेट 6-0 से जीतकर शानदार शुरूआत की, लेकिन अगले दो सेट में लय कायम नहीं रख सकी।  भारतीय जोड़ी करीब डेढ घंटे तक चला यह मुकाबला 6-0, 7-6, 10-8 से हार गई। सानिया दूसरे सेट में 5-3 से बढ़त मिलने के बाद मैच जीतने के लिये निर्णायक सर्विस पर थी लेकिन उन्होंने दबाव म.......

भारतीय हॉकी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन

आस्ट्रेलिया ने 7-1 से धोया टोक्यो। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेजान आक्रमण और ढीले रक्षण के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के ग्रुप ए के दूसरे मैच में रविवार को यहा मजबूत आस्ट्रेलिया से 1-7 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी कार्नर में सुधार के संकेत दिये थे लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके ड्रैग फ्लिकर पंगु नजर आये।  आस्ट्रेलिया ने पहले हॉफ में ही 4-0 की बढ़त .......