किंग्स इलेवन को गेल पर भरोसा

आरसीबी पर हर हाल में चाहिए जीत शारजाह। अब तक आलराउंड खेल दिखाने में नाकाम रहा किंग्स इलेवन पंजाब विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के सहारे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले मैच से आईपीएल में अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने का प्रयास करेगा। किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाये हैं। उसने जो 7 मैच खेले हैं उनमें से 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा और प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाये रखने के लिये उसे अब हर हाल में .......

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पर प्रतिबंध का खतरा

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि उसकी सरकार ने बुधवार को कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीर दुराचार के बाद वह देश में क्रिकेट की राष्ट्रीय संस्था के मामलों में हस्तक्षेप का इरादा रखती है। खेल मंत्री नाथी मेथेथवा ने बयान में कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस कदम की जानकारी दे दी है।  आईसीसी का संविधान सरकारी हस्तक्षेप को प्रतिबंधित करता है और सजा के रूप.......

मां की जिम्मेदारी के साथ-साथ खेल के बीच कैसे रखतीं हैं संतुलन!

पिता बनने जा रहे विराट कोहली ने मेरीकाॅम से की चैट नई दिल्ली। विराट कोहली अगले साल जनवरी में पिता बनने वाले हैं लेकिन इससे पहले भारतीय कप्तान खेल और पिता की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने के लिये छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मेरीकाॅम से सीख लेना चाहते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि वह स्टार मुक्केबाज और चार बच्चों की मां मेरीकाॅम के बताये गये रास्ते पर चलना चाहते हैं।  कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के य.......

गरीब हो या अमीर, विधायक कृष्णा पूनिया सबके करीब

गृहणियां अपने काम स्वयं करें खेलपथ प्रतिनिधि जयपुर। सादुलपुर विधायक पद्मश्री कृष्णा पूनिया की छवि गरीब और अमीर के बीच अंतर करने वाली कतई नहीं है। वह सभी को अपना मानती हैं, यही वजह है कि हर कोई अपनी परेशानी उनसे दिल से व्यक्त कर पाता है। पद्मश्री कृष्णा कहती हैं कि हर किसी को अपने काम स्वयं करने चाहिए, यह स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है। सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया अपने विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले और राजस्थान के लोगों के .......

जोशना चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में

घोषाल तीसरे दौर में हारे नई दिल्ली। पिछले छह महीने में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही शीर्ष भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने सीआईबी मिस्र ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं सौरव घोषाल का सफर तीसरे दौर में थम गया। दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी जोशना ने तीसरे दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबले में 38वीं रैंकिंग की फरीदा मोहम्मद को 11-7,11-6,7-11,10-12,11-9 से पराजित किया।  अब अगले दौर में जोशना का सामना नूर अल शेरबिनी .......

ब्राजील की जीत में नेमार की हैट्रिक

पेरू को 4-2 से हराया नई दिल्ली। नेमार (28वें, 83वें, 90+4वें मिनट) की हैट्रिक के दम पर ब्राजील ने 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में पेरू को 4-2 से पराजित किया। एक गोल रिचर्डसन (64वें मिनट) ने किया। नेमार के 103 मैचों में 64 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं और वह ब्राजील की ओर से सर्वाधिक गोल दागने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 28 वर्षीय नेमार ने रोनाल्डो (62 गोल, 98 मैच) को पीछे छोड़ा। अब नेमार से आगे सिर्फ दिग्गज पेले (77 गोल, 92.......

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्वारंटाइन पूरा करने इटली लौटे

मिलान। पुर्तगाल में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुपर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटली वापस लौट आए हैं। यूवेंटस का यह फॉरवर्ड 'मेडिकल विमान' पर लिस्बन से बुधवार को तुरिन पहुंचा जहां वह अपना पृथकवास पूरा करेंगे। यूवेंटस ने बयान में कहा, ''खिलाड़ी के आग्रह पर अधिकृत स्वास्थ्य अधिकारियों की स्वीकृति लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मेडिकल विमान में इटली लौट आए हैं और अपने घर में पृथकवास पूरा करेंगे।" पुर्तगाल ने .......

भारतीय महिला तीरंदाजों के लिए ओलम्पिक कोटा हासिल करना मुश्किल चुनौती: दीपिका

सिर्फ एक टूर्नामेंट बचा और दो स्थान हासिल करने हैं दीपिका टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण कई प्रस्तावित टूर्नामेंटों के रद्द होने के कारण अगले साल ओलम्पिक में भारतीय महिला तीरंदाजों के लिए पूर्ण कोटा हासिल करना मुश्किल चुनौती होगी। भारतीयों के पास टोक्यो खेलों.......

कोरोना के बीच बैडमिंटन भी शुरू

किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन का ओपनिंग राउंड मैच जीता इंग्लैंड के टॉबी पेंटी को 37 मिनट में सीधे सेटों में शिकस्त दी ओडेंस (डेनमार्क)। भारत के किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन के ओपनिंग राउंड के मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड के टॉबी पेंटी को 37 मिनट में ही हरा दिया। कोरोना की वजह से 7 महीने बाद शुरू हुए इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 श्रीकांत ने टॉबी को 21-12 और 21-18 से हरा दिया। श्रीकांत ने 2017 में 4 खि.......

दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची लगातार 5वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी धवन और अय्यर ने लगाई फिफ्टी दुबई। आईपीएल सीजन-13 के 30वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 13 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टैली में टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली ने राजस्थान को लगातार 5वें मैच में शिकस्त दी। इस सीजन के पहले मैच में भी 46 रन से हराया था। मैच में दिल्ली के शिखर धवन और श्र.......