अगले सप्ताह गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं हार्दिक: रोहित

अबूधाबी। भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा को विश्वास था कि हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जतायी है कि यह आलराउंडर टी20 विश्व कप से पहले अगले सप्ताह गेंदबाजी करना शुरू कर देगा।  पंड्या ने आईपीएल के यूएई चरण में पांच मैच खेले जिनमें उन्हें विशेष सफलता नहीं मिली। चयन समिति के अध्यक्ष की सार्वजनिक घोषणा के बाद लग रहा था कि वह गेंदबाजी करे.......

हॉकी इंडिया एकतरफा फैसला नहीं ले सकताः अनुराग ठाकुर

मामला भारतीय हॉकी टीमों का राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का एकतरफा फैसला करने के लिये हॉकी इंडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय महासंघ का ऐसा कोई भी निर्णय करने से पहले सरकार के साथ परामर्श करना जरूरी होता है। ठाकुर ने कहा कि देश में ओलम्पिक खेलों का मुख्य वित्त पोषक होने के कारण सरकार को राष्ट्रीय टीम के प्रतिनिधित्व पर निर्णय कर.......

आज फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगे चेन्नई और दिल्ली

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आज शाम पहला क्वालीफायर मैच खेला जाना है। पहले स्थान पर रहने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना दूसरे नंबर की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। एक तरफ रिषभ पंत होंगे तो दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी। इस मैच में दोनों टीमें किस तरह के प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं डालते हैं इस पर एक नजर। दिल्ली की ओपनिंग में इन फार्म शिखर धवन और पृथ्वी शा नजर आएंगे। दोनों ही पिछले मैच में भी काफी अच्छी पारी खे.......

भारत में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की कवायद

आईओए और आईओसी से हो रही चर्चा: नरेंद्र बत्रा  खेलपथ संवाद अहमदाबाद। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि उनका संघ 2036 ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी को लेकर भारत द्वारा संभावित बोली लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ बातचीत कर रहा है और इसके उद्घाटन समारोह के लिए अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी मोदी स्टेडियम सर्वश्रेष्ठ स्थल होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के तौर पर इसके पु.......

डीजी साई संदीप प्रधान ने की खेल सेंटरों की समीक्षा

खेलो इंडिया स्कीम के तहत विभाग को दिए गए सेंटर्स का किया अवलोकन खेलपथ संवाद  भोपाल। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के डायरेक्टर जनरल संदीप प्रधान ने भोपाल पहुंचकर खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश को भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए भोपाल स्थित सेंटर्स का अवलोकन किया। भारत सरकार द्वारा मप्र खेल विभाग को दिए गए 28 स्माल सेंटर्स और सात खेलो इंडिया एक्रिडिटेड एकेडमी की समीक्षा की। अपने एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए श्री प्रधान के साथ .......

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी क्वार्टर फाइनल में

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप ओडिशा नवल टाटा, राउंडग्लास पंजाब और एसजीपीसी अकादमी भी अंतिम आठ में खेलपथ संवाद भोपाल। भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के छठे दिन मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 7-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लीग मैचों के अंतिम दिन ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंट.......

मेरी भावनाओं को समझते हैं क्लॉजः नीरज चोपड़ा

अगले ओलम्पिक तक वर्तमान कोच पर ही जता रहे भरोसा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वे ओलम्पिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। नीरज की जीत के पीछे पूर्व कोच उवी होन और वर्तमान कोच क्लॉज बार्तोनीत्ज का अहम किरदार रहा। नीरज क्लॉज के साथ आगे भी काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्लॉज की तकनीक उनके अनुकूल है।  नीरज ने कहा कि वह क्.......

भारतीय निशानेबाजों ने जीते 13 गोल्ड और 11 सिल्वर

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 30 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत लीमा। पेरू की राजधानी लीमा में खेली गई आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत के निशानेबाज अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की टीम इवेंट में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 30 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपने अभियान को समाप्त किया।  अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और.......

महिला हॉकी प्रो लीग में खेलेगी भारतीय टीम

13 अक्टूबर से होगी शुरूआत खेलपथ संवाद लुसाने। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि भारत और स्पेन आगामी महिला हॉकी प्रो लीग में सिर्फ इस सत्र के लिए वैकल्पिक टीमों के रूप में खेलेंगे। महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग का तीसरा सत्र 13 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दिन ओलम्पिक एवं विश्व चैम्पियन नीदरलैंड की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी। एफआईएच ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और स्पेन की महिला टीमें एफआईएच हॉकी प्र.......

विश्व कप से ठीक पहले दो भारतीय सितारों की दिखी चमक

फार्म में लौटे ईशान किशन व सूर्यकुमार यादव खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व कप से ठीक पहले दो भारतीय सितारों की चमक ने टीम इंडिया की मुश्किल कम कर दी है। ईशान किशन व सूर्यकुमार यादव के बल्लों से अंतिम मुकाबले में जिस तरह रन बरसे उससे प्रतिद्वंद्वी टीमों के कप्तानों की पेशानियों में बल जरूर पड़ गए होंगे।  आईपीएल 2021 के यूएई लेग से पहले जब टीम इंडिया का चयन टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए हुआ तब मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाज इशान कि.......