भारतीय निशानेबाजों ने जीते 13 गोल्ड और 11 सिल्वर

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 30 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत
लीमा। पे
रू की राजधानी लीमा में खेली गई आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत के निशानेबाज अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की टीम इवेंट में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 30 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपने अभियान को समाप्त किया। 
अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू की भारतीय तिकड़ी ने प्रतिद्वंदी जर्मनी टीम के फैबियन ओटो, फेलिक्स लुका हॉलफोथ और टोबियास गोसेल वाली जर्मनी की टीम को गोल्ड मेडल मुकाबले में मात दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 10 का स्कोर बनाया था। भारत की मावनी सोनी ने 105 का स्कोर करते हुए जूनियर डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस मुकाबले में हमवतन यशाया हाफिज कॉन्ट्रैक्टर को मात दी वहीं हिताशा कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। 
इस स्पर्धा में भारत के ही निशानेबाजों ने भाग लिया था। इसके अलावा पुरुष डबल ट्रैप इवेंट में विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि, रजत सहजप्रीत सिंह और कांस्य मयंक शौकीन जीतने में सफल रहे। इससे पहले शुक्रवार को आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टूर्नामेंट में भारत का दबदबा कायम रखा। स्वर्ण पदक मुकाबले में आयुषी ने 17 का स्कोर किया। जो जर्मनी के मैक्स ब्राउन और अन्ना की जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रहे।. जिसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते भारत पदकतालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने इस प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य पदक जीतने के साथ कुल 30 पदक जीते। अमेरिका 20 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इटली 10 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 

रिलेटेड पोस्ट्स