मैरीकॉम की आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कान

तीन में से दो राउंड जीतने के बाद मिली पराजय टोक्यो। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलोग्राम) का दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना बृहस्पतिवार को यहां टोक्यो खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 2-3 से हारकर समाप्त हो गया।  तीन में से दो राउंड जीतने वाले की हार, भारत की महान मुक्केबाज ‘मैग्नीफिसेंट' मैरीकॉम के साथ अपने अंतिम ओलम्पिक मुकाबले में ऐसा .......

रानी की टोली ने आयरलैंड को 1-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम भी पहुंचेगी अंतिम आठ में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 14 पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लगातार तीन हार के बाद आखिरकार रानी रामपाल की टोली ने आज टोक्यो ओलम्पिक के अपने चौथे मुकाबले में आयरलैण्ड को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिन्दा कर दीं। भारतीय हॉकी बेटियों को अपना अंतिम मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है जोकि अब तक अपने चारों मुकाबले हार चुकी है। भारतीय टो.......

दीपिका के तीरों ने जगाई पदक की आस

तीरंदाजी में पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में दी दस्तक टोक्यो। दुनिया की नम्बर एक तीरंदाज भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हुएपदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलम्पिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया।  शूटऑफ में सेनिया सिर्फ सात पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका.......

लवलीना ने दमदार पंच से रचा इतिहास

भारत का टोक्यो ओलम्पिक में दूसरा पदक हुआ पक्का खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भारत का दूसरा पदक पक्का हो गया है। शुक्रवार को महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चिक कर दिया है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज ने दमदार पंच लगाते हुए चीनी ताईपे की खिलाड़ी निएन चिन चेन को 4-1 से मात दी।  लवलीना ने मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमी.......

मुक्केबाज मैरीकॉम का सपना टूटा

दूसरे राउण्ड में ही चुनौती ध्वस्त खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम का टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना आज टूट गया। वह प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलम्बिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से हार गई। उन्हें 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। 51 किलोग्राम भारवर्ग में पहले राउंड में मैरीकॉम डिफेंसिव थीं, लेकिन दूसरे राउंड में वह आक्रामक रहीं। उन्होंने दूसरे राउंड में कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया को 3-2.......

ओलम्पिक में सतीश कुमार ने किया जीत से आगाज

जमैका के बॉक्सर को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह टोक्यो। भारत के बॉक्सर सतीश कुमार 91 किलोग्राम की स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने 91 किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम 16 में जमैका के रिकॉर्डो ब्राउन को हराया। सतीश ने प्री क्वार्टर फाइनल में जमैका के बॉक्सर रिकॉर्डो ब्राउन को 4-1 से हराया। उन्होंने ब्राउन को पहले राउंड में 5-0 और दूसरे राउंड में 4-1 से शिकस्त दी। सतीश मेडल जीतने से बस एक कदम दूर हैं। अब क्वार्टर फाइनल में उ.......

खिलाड़ियों में भी सैनिकों जैसे संकल्प की भावना पैदा करने की जरूरतः डॉ. अशोक लेंका

ऐ मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो, प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति-कांतिमय हो। श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। वेटरंस इंडिया के बैनर त.......

श्रीलंका के सामने टीम इंडिया की बढीं मुश्किलें

भारतीय खिलाड़ी होंगे निशाने पर, अंतिम टी-20 आज नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने इस वक्त एक बड़ी चुनौती है। अपने मुख्य खिलाड़ियों को बाहर बिठाने पर मजबूर हुई टीम इंडिया को नए कम अनुभवी खिलाड़ियों के साथ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में उतरना है। एक साथ आठ खिलाड़ियों को खोने के बाद दूसरे मैच में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अब फाइनल टी20 में भारत को हर हाल में अपने इन्हीं खिलाड़ियों से बेहतर खेल निकालकर सीरीज जीतना ह.......

गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में आपा खोईं कायली मैककेन

अपशब्द बोल बैठी आस्ट्रेलियाई तैराक  टोक्यो। आस्ट्रेलियाई तैराक कायली मैककेन ने ओलम्पिक खेलों में 57.47 सेकेंड के नए ओलम्पिक रिकार्ड समय के साथ महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इस तरह कायली अपनी जीत की खुशी में इतना उत्साहित हो गईं कि वह स्पर्धा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अपशब्द बोल बैठीं और इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।  दरअसल साक्षात्कार के दौरान जब पत्रकार ने उन.......

मध्य प्रदेश में एक अगस्त से होगा प्रतिभा चयन

खेल विभाग ले रहा शिक्षा एवं आदिम जाति विभाग से सहयोग खेलपथ संवाद भोपाल। सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों, कस्बों और जिलास्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं का चयन करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश में एक अगस्त से प्रतिभा चयन कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा और.......