अक्षर ने छीनी वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज

27 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया को दो विकेट से जिताया त्रिनिदाद। भारत ने अक्षर पटेल की धांसू बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने त्रिनिदाद में रविवार (24 जुलाई) को खेले गए दूसरे मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। इससे पहले शुक्रवार को पहले वनडे में टीम इंडिया तीन रन से जीती थी।  वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाए। जवाब में ट.......

अर्शदीप को फिर नहीं मिला मौका

लोगों ने जताई नाराजगी, टीम मैनेजमेंट से पूछा- सिर्फ घुमाने लाए थे? पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को मौका दिया।  इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ये प.......

शाई होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज

शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल त्रिनिदाद। शाई होप ने भारत के खिलाफ रविवार (24 जुलाई) को त्रिनिदाद में अपना 100वां वनडे मैच खेला। होप ने अपने 100वें वनडे में शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 13वां शतक है। इसके अलावा भारत के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने 100 से ज्यादा रन की पारी खेली है। होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। .......

शतरंज ओलम्पियाड में 180 से अधिक देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

परीक्षण प्रतियोगिता में 1414 खिलाड़ियों ने की सहभागिता खेलपथ संवाद चेन्नई। शतरंज ओलंपियाड का 44वां टूर्नामेंट शुरू होने में अब जब सिर्फ चार दिन बचे हैं तब तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को चेन्नई में परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले शहर में रविवार को ओलंपियाड की विशेष दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें कई हजार लोगों ने हिस्सा लिया।  एमए सुब्रमण्यम, टीएम अनबरासन और पीके शेखर बाबू ज.......

एथलेटिक्स में मिल्खा सिंह और कृष्णा पूनिया पहले स्वर्ण पदकधारी

राष्ट्रमंडल खेलः पिछले 20 सालों से लगातार शीर्ष-5 में खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक पहलवान राशिद अनवर ने 1934 लंदन में हुए खेलों में दिलाया था। उसी संस्करण में भारत ने पहली बार इन खेलों में हिस्सा लिया था। तब भारतीय दल में छह खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने एथलेटिक्स और कुश्ती में हिस्सा लिया था। भारत को इन खेलों में अपना पहला स्वर्ण हासिल करने में 24 साल लग गए। पहला स्वर्ण 1958 में उड़न सिख मिल्खा सिंह ने.......

सोने से भी ज्यादा कीमती नीरज का यह रजत पदक

टोक्यो की तुलना में 3.89 मीटर अधिक फेंका भाला  यूजीन। टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा से विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोने की उम्मीद लगाई गई थी। हालांकि, नीरज स्वर्ण पदक तो नहीं जीत पाए, लेकिन रजत पदक जरूर हासिल किया। अब नीरज के इस रजत पदक को उनके टोक्यो ओलंपिक वाले स्वर्ण पदक से भी ज्यादा कीमती माना जा रहा है। अगर नीरज ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं तो आने वाले समय में वो देश को कई स्वर्ण पदक दिलाएंगे। उनके स्वर्.......

म्हारे छोरे नीरज नै रचा इतिहास

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद आई ऐसी खुशी यूजीन। ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा भले ही स्वर्ण से चूक गए, लेकिन रजत पदक जीतकर एक बार फिर इतिहास रच डाला और वह विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। पदक के प्रबल दावेदार के रूप में उतरे भालाफेंक स्टार चोपड़ा ने 88.13 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वह गत चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से पीछे रह गए, जिन्होंने 90.54 मीटर के .......

भर पेट खाना और नौकरी के लिए मैं बना जूडो प्लेयर

जूडोका विजय यादव से राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की उम्मीद खेलपथ संवाद वाराणसी। हमारी हुकूमतें खेलों के उत्थान की लाख बातें करती हों स्याह सच यह है कि जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई पूछ-परख नहीं है। हर खेलप्रेमी खिलाड़ी से मेडल की उम्मीद तो लगाता है लेकिन उसकी समस्याओं पर किसी की नजर नहीं होती। जूडोका विजय यादव इसका जीता जागता उदाहरण है। विजय राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतना चाहता है ताकि उसे नौकरी मिल सके। विजय यादव .......

जर्मनी दसवीं बार सेमीफाइनल में

क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया लंदन। जर्मनी ने 10वीं बार महिला यूरोपियन चैम्पियनशिप फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। आठ बार की विजेता टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया। जर्मनी के लिए लीन मुगुल ने 25वें और एलेक्जेंड्रा पॉप ने 89वें मिनट में गोल किया। ऑस्ट्रिया ने भी गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन जर्मनी की रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी। सेमीफाइनल में 28 जुलाई को जर्मनी का सामना नीदरलैंड और फ्रांस के बीच.......

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अन्नू रानी को सातवां स्थान

इनके पांच थ्रो 60 मीटर की दूरी भी नहीं पार कर सके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी केल्सी-ली-बार्बर ने जीता सोना यूगेन। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत की अन्नू रानी कुछ खास नहीं कर सकीं। जेवलिन थ्रो के फाइनल में उनका सबसे बेहतरीन थ्रो 61.12 मीटर का रहा और वह सातवें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उनके पदक जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इस बार भी वह पदक नहीं जीत सकीं।&.......