पहले सैनिटाइजेशन हुए पहलवान, फिर मैट पर उतरे

सीनियर स्टेट रेसलिंग चैम्पियनशिप चण्डीगढ़। लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में पहली बार हुए रेसलिंग मुकाबले कुछ अलग थे। कोरोना के चलते नियमों का पालन करते हुए मुकाबले से पहले मैट के साथ ही 70 पहलवानों को भी सैनिटाइज किया गया। पहलवानों का कहना था कि सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब इतने कड़े नियम हो जाएंगे। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का सुबह 10 बजे आगाज हुआ। दोपहर तीन बजे तक मुकाबले ह.......

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है, स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोट के चलते बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुताबिक राहुल के बाएं हाथ की कलाई में स्प्रेन आ गया है, जिसके चलते वह सीरीज के बचे हुए दोनों टेस्.......

सिडनी में शतक लगा सकते हैं रोहित शर्माः वीवीएस लक्ष्मण

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे मैच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें हैं। लक्ष्मण का मानना है कि रोहित की टीम में वापसी से टीम के माहौल में भी पॉजिटिविटी आई है। इसके अलावा लक्ष्मण ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई विकेट रोहित की बैटिंग स्टाइल को सूट करते हैं और ऐसे में सिडनी में नई गेंद का अच्छी तरह सामना करके रोहित ब.......

यूपी के संजय कपूर बने अध्यक्ष, चौहान सचिव

शतरंज महासंघ चुनाव नई दिल्ली। भरत सिंह चौहान टीम ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के चुनावों में बाजी मार ली है। उत्तर प्रदेश के डॉ. संजय कपूर अध्यक्ष बन गए हैं, जबकि चौहान फिर से सचिव चुने गए हैं। भारतीय शतरंज में चल रहे गतिरोध का तमिलनाडु उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन चुनाव होने के साथ अंत हो गया। मौजूदा सचिव चौहान और उनकी टीम ने पीआरवी राजा की अध्यक्षता वाले गुट पर भारी जीत दर्ज की। यह हार राजा के लिए एक बड़ा झटका रही ज.......

टोक्यो ओलम्पिक तक भारतीय मेंस हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच होंगे ग्रेग क्लार्क

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को टोक्यो ओलम्पिक खेलों तक भारतीय मेंस हॉकी टीम का नया एनालिटिकल कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। क्लार्क इस महीने नैशनल कैंप में टीम से जुड़ेंगे। वह इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर मेंस टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था और नई दिल्ली में 2013 में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। वह 2017 से 2020 तक कनाडा की.......

बजरंग पूनिया के अमेरिका शिविर की समय सीमा एक महीने बढ़ी

नई दिल्ली। ओलम्पिक की तैयारियों में लगे पहलवान बजरंग पूनिया का अमेरिका में प्रैक्टिस के समय को एक महीने बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है और अब उनका प्रैक्टिस शिविर फरवरी के पहले सप्ताह तक चलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर रखा है। वह मिशीगन के क्लिफ कीन कुश्ती क्लब में चार दिसंबर से प्रैक्टिस कर रहे हैं। साइ ने कहा कि एक महीने के अतिरिक्त प्.......

राजस्थान सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना

पदक विजेताओं की इनामी रकम चार गुना बढ़ाई खेलपथ प्रतिनिधि जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि को चार गुना बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक राज्य सरकार ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वालों के लिए इनामी राशि में चार गुना तक का इजाफा किया है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ओलम्प.......

डोपिंग के नए नियमों ने खेलनहारों की उड़ाई नींद

चार लिफ्टर डोप में फंसे तो ओलम्पिक और राष्ट्रमंडल खेलों से छुट्टी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के नए नियम ने भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ के साथ खेल मंत्रालय और साई की नींद उड़ा दी है। गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले खेलों में पुरुष वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी भारत के नाम है। यह वर्चस्व तभी कायम रहेगा जब भारतीय लिफ्टर एक जनवरी 2021 से 14 फरवरी 2022 तक अपने को डोप में फंसने से बचा पाएंगे। क्या कहता है नया नियम: अगर किसी .......

रग्बी में चाय बागान की मजदूर बेटियों का कमाल

समाज का नज़रिया बदलना जरूरी खेलपथ प्रतिनिधि कोलकाता। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सुदूर और पिछड़े चाय बागान इलाक़े में पैदा होकर एक खेल के सहारे मैं अपने गांव, परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करूंगी। यह सब एक सपने जैसा लगता है। खेल-खेल में खेले जाने वाले खेल से मेरी ही नहीं, इलाक़े की कई लड़कियों की क़िस्मत बदल रही है। इस खेल ने हमारे सपनों को पंख दिए हैं। जी हां रग्बी जैसे खेल में चाय बागान के मजदूरों की बेटियां देश-दुनिया में धमाल.......

भारतीय उम्मीदों का बोझ ढोती खिलाड़ी बेटियां

टोक्यो ओलम्पिक में बेटियों से बढ़ी उम्मीद श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। आज बेटियां हर क्षेत्र में मादरेवतन का मान बढ़ा रही हैं। पिछले ओलम्पिक को ही लें जब हमारे पुरुष खिलाड़ी देश को लजा रहे थे ऐसे मुश्किल समय में शटलर पी.वी. सिन्धू और पहलवान साक्षी मलिक ने अपने दमदार खेल से न केवल मेडल जीते बल्कि हिन्दुस्तान की कटती नाक को भी बचा लिया। कोरोना संक्रमण के बाद एक-एक कर खेल गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं ऐसे में हर भारतीय खेलप्रेमी के मन .......