महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के बीच होगी खिताबी जंग

विजय हजारे ट्रॉफीः ऋतुराज और बावने ने जड़ा शतक अहमदाबाद। विजय हजारे ट्रॉफी अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। महाराष्ट्र और सौराष्ट्र ने बुधवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर विजय हजारे ट्राॅफी के फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। महाराष्ट्र की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। गायकवाड़ के शतक से महाराष्ट्र जीता फॉर्म में चल र.......

पाकिस्तान में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर वायरस का हमला

टेस्ट से पहले स्टोक्स समेत कई खिलाड़ी बीमार रावलपिंडी। इंग्लैंड की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार से रावलपिंडी में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर वायरल का हमला हुआ है। कप्तान बेन स्टोक्स समेत कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड की टीम के 14 सदस्यों को टीम होटल में आराम करने को कहा गया है। सिर्फ पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो बुधवार को प्रेक्टिस कर.......

साक्षी ने महिला पहलवानी को दी नई दिशा

रियो ओलम्पिक में जीता थी कांस्य पदक  ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक प्रतिभा की धनी हैं। रियो 2016 ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने के अलावा, उन्होंने धारणाओं को बदल दिया और महिला पहलवानों की आने वाली पीढ़ियों की आदर्श बन गईं। ओलम्पिक में जीता गया कांस्य पदक उनकी अनगिनत उपलब्धियों में से एक है। जिसने कुश्ती में उ.......

होटल का एक दिन का किराया 20 लाख रुपये

बेकहम ने कतर में यहीं गुजारी रात दोहा। कतर में फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है। ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम राउंड ऑफ 16 में पहुंच चुकी है। टीम ने मंगलवार को वेल्स को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और फ्री-किक के बादशाह माने जाने वाले डेविड बेकहम भी अपनी टीम को सपोर्ट करने कतर पहुंचे। वह लगातार इंग्लैंड के मैचों को देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंचे थे। यूएसए के खि.......

कतर में महिलाओं को नहीं है 'आजादी'

पुरुषों से पूछ कर लेती हैं फैसले खेलपथ संवाद दोहा। दुनियाभर में फीफा वर्ल्ड कप का फीवर सर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, यह विश्व कप विवादों की वजह से ज्यादा चर्चाओं में है। कतर में महिलाओं को लेकर काफी नियम हैं। साथ ही दुनियाभर के फैन्स को भी देश के कायदे-कानून में रहने की हिदायत दी गई है। यूरोप और अमेरिकी देशों से आए फैन्स को भी कतर के कानून के मुताबिक ही रहना पड़ रहा है। खासतौर पर विदेश से आई महिलाओं के कपड़ों को लेकर कतर ने दिशा-निर्.......

तीसरे हॉकी टेस्ट मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों का बदला लिया 13 मुकाबलों में भारत की पहली जीत एडिलेड। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी मिनट में गोल दाग वर्ल्ड नंबर वन हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 4-3 से हरा दिया। यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 13 मैचों में पहली जीत रही। इसके साथ ही टीम ने ऑस्ट्रेलिया से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हार का बदला भी ले लिया।  ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में भारत को 7-0 से हराया.......

अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराया

दोनों टीमें अंतिम-16 में पहुंचीं, सऊदी अरब-मैक्सिको बाहर दोहा। फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप सी से अर्जेंटीना और पोलैंड की टीम अंतिम-16 में पहुंच चुकी हैं। अर्जेंटीना ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में पोलैंड को 2-0 से हराया और अपने ग्रुप की अंक तालिका में टॉप पर रहकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, पोलैंड की टीम को इस विश्व कप में पहली हार मिली। इस हार के बावजूद पोलैंड की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही और अंतिम 16 में पहुंच गई। इस ग्रुप से सऊदी.......

अचंता शरथ कमल को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। शरथ खेल रत्न हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे .......

तीसरा वन डे बारिश के कारण रद्द, न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज़

टीम इंडिया ने दिया था 220 रन का आसान लक्ष्य बारिश ने किया न्यूज़ीलैंड को जीत से वंचित क्राइस्टचर्च। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के घोषणा के साथ ही न्यूज़ीलैंड ने यह वन डे सीरीज़ 1-0 से जीत ली। हालांकि आज न्यूज़ीलैंड आसानी से इसे 2-0 कर सकता था मगर बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो सका।  उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण यहां न्यूजील.......

सूर्यकुमार के लिए शतक से भी ज्यादा खास ये दो पारियां

कहा- इन्हें बार-बार देखना पसंद करूंगा मुम्बई। पिछले दो सालों में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव नंबर वन बैटर बनकर उभरे हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया है। सूर्यकुमार इस साल भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह वर्ष 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार से ऊपर रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार के नाम 57 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतक और 14 अर्धशतकों की मदद से 1786 रन हैं। अब उन्होंने अपने करियर.......